अगर आपको यात्रायें पसंद हैं तब क्या आपको पता है कि आप किस प्रकार के यात्री हैं?
अगर नहीं तो आपको यह पता होना चाहिए कि ट्रैवलर एक तरह के नहीं बल्कि अनेकों प्रकार के होते हैं |
ऐसा इसलिए है क्योंकि एक ही डेस्टिनेशन पर यात्री अलग-अलग तरह से पहुंचते हैं।
कुछ तो ऐसे होते हैं जो दूसरे देश के कल्चर को जानना और समझना चाहते हैं।
वहीं कुछ ट्रैवलर ऐसे होते हैं जो self-discovery के लिए यात्रा करते हैं।
लेकिन चाहे आप किसी भी प्रकार के यात्री हों आप जब भी किसी नई जगह पर घूमने के लिए जाते हैं तो वह आपको काफी हद तक फ्रेश कर देता है।
आज हम आपको बताएंगे कि यात्री कितने प्रकार के होते हैं (Types of Travellers in Hindi) और यह सारी जानकारी जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
यात्री कितने प्रकार के होते हैं | Types of Travellers in Hindi
यात्रायें हमें उर्जावान बनाती हैं |
काम का बोझ, घर की टेंशन, बिजनेस के उतार-चढ़ाव हमें इतना ज्यादा उदास और निराश कर देते हैं कि हमें अपने मानसिक संतुलन को ठीक बनाए रखने के लिए एक ब्रेक की जरूरत होती है।
आइये जानते हैं कि भारत में यात्री कितने प्रकार के होते हैं (Types of Travellers in India)?
1. फोटोग्राफर | Photographer
मौजूदा समय में ऐसे बहुत से ट्रैवलर हैं जो फोटो खींचने के लिए यात्रा करते हैं।
यह लोग लगभग पूरे साल ही सफर पर रहते हैं और अलग-अलग जगहों के फोटो लेकर उन्हें अपने ब्लॉग पर डालते हैं।
इसके अलावा वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पिक्चर क्लिक करके डालते रहते हैं।
ऐसे फोटोग्राफ्स को लोग बहुत पसंद करते हैं क्योंकि कुदरत की खूबसूरती का नजारा हर इंसान करना चाहता है।
2. हॉलिडे मेकर्स | Holiday Makers
हॉलीडे मेकर्स ऐसे यात्री होते हैं जो अपनी रोज रोज की दिनचर्या से बोर हो जाते हैं और उससे कुछ दिन का ब्रेक लेना चाहते हैं।
ऐसे लोग आमतौर पर बहुत ज्यादा अमीर होते हैं और उन्हें यात्रा पर होने वाले खर्चे की भी कोई चिंता नहीं होती।
ऐसे ट्रैवलर शानदार होटलों में रहने के लिए बुकिंग कराते हैं और आमतौर पर यह किसी विशिष्ट रिसॉर्ट में छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।
यह लोग आमतौर पर स्वीटजरलैंड, फ्रांस, इटली, स्पेन जैसे देशों में अपनी यात्रा प्लान करते हैं।
3. साहसिक यात्री | Adventure Traveller
यह ऐसे यात्री होते हैं जिन्हें अलग-अलग गंतव्य पर जाना अच्छा लगता है और यह बहुत ही कम बजट में Solo Travelling करना पसंद करते हैं।
इसके अलावा ये यात्रा करने से पहले यह देखते हैं कि सफर करने के लिए कोई ऑफर निकला है या नहीं।
अगर कोई ऑफर निकलता है तो यह उसका लाभ उठाते हैं। इसके साथ ही साथ इनके सफर के पीछे सबसे मुख्य उद्देश्य होता है नई नई चीजों को खोजना।
ऐसी यात्रा पर आमतौर से युवा पीढ़ी के लोग ज्यादा निकलते हैं।
4. बिजनेस यात्री | Business Traveller
बहुत से लोगों को अपना बिजनेस सही ढंग से चलाने के लिए भी यात्रा करनी पड़ जाती है और अक्सर ही यह लगातार होती रहती है।
ऐसे यात्रियों को पैसे की कोई समस्या नहीं होती और यह बड़े और अच्छे होटलों में ठरहना पसंद करते हैं।
बिजनेस के उद्देश्य से सफर करने वाले लोगों की यह कोशिश होती है कि वह अपने बिजनेस के लिए मीटिंग ऐसी जगह पर रखें जहां पर वह अपना काम खत्म करने के बाद घूम फिर सकें।
इन लोगों के पास ज्यादा टाइम नहीं होता इसलिए यह कम समय में ही वापस लौट जाते हैं।
5. वीकेंड यात्री | Weekend Traveller
आजकल लोग अपने बिजी शेड्यूल में सप्ताह के अंत में किसी जगह पर घूमने जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जितनी भी अच्छी कंपनियां हैं वह शनिवार और रविवार को अपने सभी कर्मचारियों को छुट्टी देती हैं।
तो इसी के अनुसार weekend travellers अपनी यात्रा को प्लान करते हैं।
कुछ लोग तो हर सप्ताह घूमने जाते हैं लेकिन कुछ लोग महीने में एक या दो बार घूमने जाना पसंद करते हैं।
वीकेंड यात्रियों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है और ऐसे लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने मनोरंजन के लिए सप्ताह के अंत में समय निकालते हैं।
6. तीर्थयात्री | Pilgrimage Travellers
हमारे देश भारत में लोगों का अपने धर्म के प्रति काफी ज्यादा विश्वास और आस्था है।
यही वजह है कि लोग अवसर मिलने पर धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे पर जाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
तीर्थ यात्रा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अपने भगवान के दर्शन के अलावा घूमने का भी एक अद्वितीय अनुभव होता है।
धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाने पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पड़ते।
यही वजह है कि इन दिनों लोग तीर्थ यात्रा पर जाना बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
7. पार्टी के लिए यात्रा | Party Travellers
कुछ लोगों को पार्टी करना बहुत ज्यादा पसंद होता है और यही वजह है कि वो पार्टी के लिए यात्रा करते हैं।
वैसे देखा जाए मनोरंजन के लिए हर इंसान को टाइम निकालना चाहिए क्योंकि मेंटल कंडीशन को इससे काफी बेहतर बनाया जा सकता है।
जो लोग पार्टी के लिए यात्रा पर निकलते हैं उन्हें ज्यादातर बार और क्लब पसंद होते हैं।
वहीं अगर इनकी डेस्टिनेशन की बात की जाए तो इन्हें गोवा, लास वेगास, इबीजा जैसे देश सबसे ज्यादा पसंद होते हैं।
8. फैशनिस्टा ट्रैवलर | Fashionista Travellers
कुछ लोगों को दुनिया के नए फैशन और ट्रेंड में बहुत ज्यादा रुचि होती है।
इस वजह से वह आए दिन इनकी तलाश और खोज में दुनिया भर की यात्रा पर जाते हैं।
ऐसे यात्री जो फैशन के लिए यात्रा करते हैं उन्हें आमतौर पर सबसे ज्यादा पेरिस, फ्रांस, मिलान और स्पेन जैसे देशों की यात्रा करना पसंद होता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सब ऐसे देश हैं जहां पर फैशन इंडस्ट्री के ज्यादातर विशेषज्ञ और प्रोफेशनल सबसे ज्यादा पाए जाते हैं।
9. टेक सेवी यात्री | Tech Travellers
टेक सेवी ऐसे यात्री होते हैं जो ज्यादातर अपने नए कैमरे के लेंस के जरिए से अपनी हर डेस्टिनेशन को देखना पसंद करते हैं।
यह लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां पर वह अलग-अलग तरह के पर्यटन स्थलों को अलग-अलग दृष्टिकोण से देख सकें।
ऐसे लोगों को आमतौर पर केरल के आकर्षक नजारे और गोवा की यात्रा बहुत ज्यादा पसंद होती है।
लेकिन इसके अलावा भी इन्हें हर बार ऐसे किसी स्थान की तलाश होती है जिसका बेहतरीन अनुभव सबके साथ शेयर कर सकें।
10. बजट यात्री | Budget Travellers
हर इंसान के पास इतना ज्यादा बजट नहीं होता कि वह अपनी यात्रा पर बहुत ज्यादा खर्च कर सके।
ऐसे यात्री हमेशा ऐसी जगहों पर यात्रा करना पसंद करते हैं जहां पर उनका बजट ना डगमगाए।
इस तरह के यात्री किसी यात्रा की योजना बनाने से पहले अपना बैंक बैलेंस और बजट अच्छे से चेक कर लेते हैं। उसके बाद ही वो अपनी घूमने की जगह डिसाइड करते हैं।
ऐसे लोगों का मुख्य उद्देश्य होता है कि वह ज्यादा से ज्यादा विभिन्न संस्कृतियों को जानें, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और अपनी डेस्टिनेशन के लोगों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाएं।
बजट यात्रा के लिए आप हमारा यह लेख पढ़ें – इन देशों की यात्रा करें जहाँ भारतीय रूपया है मजबूत!
11. एकल यात्री | Solo Traveller
वैसे तो किसी भी यात्रा पर सबके साथ घूमने का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो यह आपके मजे को दोगुना कर सकता है।
Solo Travelling करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपनी इच्छा के अनुसार डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं, आप अपने टाइम के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
साथ ही साथ जब आप एकल यात्रा के बाद अपने घर वापस आते हैं तो आपको एक बहुत ही रोमांचक एहसास होता है।
एकल यात्रा करना आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है और आपको तरोताजा रखता है।
इस प्रकार के यात्रियों को कभी भी दूसरे लोगों के ऊपर घूमने के लिए निर्भर नहीं होना पड़ता।
12. खुद की खोज के लिए यात्रा | Journey for Self Discovery
कुछ लोगों के जीवन का मुख्य उद्देश्य होता है कि वह खुद को जानें और खुद की खोज करें।
यही कारण है कि ऐसे लोग अपनी जिंदगी का गहन रूप से अध्ययन करने के लिए और विचार करने के लिए यात्रा पर निकलते हैं।
अपनी आत्मा की खोज करने के लिए ऐसे यात्री हमेशा अकेले ही सफर करना पसंद करते हैं।
इन यात्रियों को मुख्य रूप से ऐसे स्थान पसंद होते हैं जहां पर चट्टानें हों और हरियाली हो।
ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे स्थान मेडिटेशन के लिए सबसे उत्तम होते हैं।
13. भ्रमित यात्री | Confused Traveller
यह ऐसे यात्री होते हैं जिन्हें कभी भी यह समझ में नहीं आता कि आखिर उन्हें कौन सी जगह घूमने जाना चाहिए।
इसीलिए इनका ज्यादा समय दूसरे लोगों से घूमने फिरने की जगहों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में निकल जाता है।
यह हमेशा दूसरे लोगों से यही पूछते रहते हैं कि आखिर इन लोगों को कौन सी जगह घूमने जाना चाहिए।
इनकी खुद की कोई पसंद नहीं होती इसलिए यह दूसरे लोगों के बताए गए पर्यटन स्थलों पर घूमने निकल जाते हैं।
यहाँ पर मेरा यह कहना है कि आप कभी भी इस प्रकार के यात्री न बनें |
आप मुझे कमेंट कर के बताएं कि क्या आप इस प्रकार के यात्रियों से कभी मिले हैं?
14. विशिष्ट यात्री | Distinguished Travellers
यह यात्री आमतौर पर ऐसी जगह पर यात्रा करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं जो बहुत फेमस होती हैं।
इसलिए ऐसे यात्रियों को प्रसिद्ध स्थानों पर आसानी से देखा जा सकता है।
यह घूमने के लिए टूर गाइड और डेस्टिनेशन के नक्शे की मदद लेते हैं और उनकी सहायता से ही दर्शनीय स्थलों पर जाते हैं।
यह इस बात पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं कि उनकी छुट्टी का कोई भी एक पल खराब ना हो और वह खूब मौज मस्ती करें।
15. गाइड बुक यात्री | Guide Book Travellers
गाइड बुक यात्री आमतौर पर यात्रियों का ऐसा प्रकार है जो किसी भी डेस्टिनेशन पर गाइडबुक की सहायता से जाते हैं।
यह पूरी तरह से गाइड बुक के ऊपर डिपेंड होते हैं और उसी के अनुसार ही अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।
ऐसे यात्री अपने परिवार के और दोस्तों के साथ में यात्रा पर जाना पसंद करते हैं और अकेले भी।
16. रिजोर्ट हूपर | Resort Hoopers
इस प्रकार के यात्रियों को आलीशान रिजॉर्ट्स और होटलों में समय बिताना पसंद होता है।
इसलिए यह अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए हमेशा रिजॉर्ट्स और होटलों के कमरों में ही रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
इन्हें इसके अलावा समुद्र तट पर समय बिताना भी पसंद होता है और इन्हें वॉटर एक्टिविटीज भी बहुत ज्यादा पसंद होती हैं।
महंगे होटलों में रहने के अलावा इन्हें महंगा और टेस्टी खाना खाना भी काफी पसंद होता है।
17. शहर प्रेमी | City Slickers
यात्रियों का यह एक ऐसा प्रकार है जो मुख्य तौर पर शोर-शराबे वाली जगह पर यात्रा करना पसंद करते हैं।
इन्हें ट्रैफिक, मॉल्स, शॉपिंग सेंटर, शहरी लाइफ स्टाइल अपनी ओर आकर्षित करता है।
इसीलिए यह ऐसी डेस्टिनेशन चुनते हैं जहां पर यह खूब धमाल मचा सकें।
इन्हें नाइटलाइफ भी बहुत पसंद होती है और इसीलिए यह ऐसे अवसरों की खोज करते रहते हैं जहां पर यह जी भर के मजे कर सकें।
18. बातूनी यात्री | Chatty Travellers
यह सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रकार के और खुशमिजाज यात्री होते हैं।
इन यात्रियों को सफर के दौरान सभी लोगों से चैट करना पसंद होता है।
यह घूमने के लिए किसी भी जगह पर जा सकते हैं क्योंकि इनकी डेस्टिनेशन कोई भी हो सकती है।
इन लोगों को अपने जैसे विचारों वाले लोगों के साथ बातें करना और समय बिताना बहुत पसंद होता है।
इसलिए जब यह घूमने जाते हैं तो लोगों से खूब बातें करते हैं और अपने समय का भरपूर फायदा उठाते हैं।
19. समूह यात्री | Group Travellers
ज्यादातर लोगों को समूह में यात्रा करना अच्छा लगता है और इसीलिए यह बहुत सारे लोगों के साथ ग्रुप बनाकर यात्रा करते हैं।
ये जब भी किसी यात्रा पर निकलते हैं तो उससे पहले यह उस स्थान के बारे में सारी जानकारी निकालते हैं।
उसके बाद फिर ये अपने दोस्तों या फिर परिवार के लोगों के साथ ग्रुप बनाकर यात्रा पर जाते हैं।
ऐसे लोग जब दर्शनीय स्थलों पर घूमने के लिए जाते हैं तो यह वहां पर सबके साथ मिलकर खूब पार्टी करते हैं जिससे कि इनका समय काफी अच्छे से बीतता है।
जब यह अपने घर वापस आते हैं तो इनके पास यात्रा की बहुत सारी यादें होती हैं।
20. शिकायत करने वाले यात्री | Complaining Travellers
यात्रियों का यह प्रकार भी काफी निराला है।
ये अकसर छुट्टियों के दौरान यात्रा पर निकलते हैं और इस तरह के यात्री आपको बहुत ज्यादा देखने को मिल जाएंगे।
इनके साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इन्हें हर बात में शिकायत करने की आदत होती है।
इनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि इन्हें सबकुछ इनकी मर्जी के अनुसार मिले।
इसके अलावा यह ऐसी डेस्टिनेशन पर जाना पसंद करते हैं जो इनके अपने कल्चर से मिलती-जुलती हो।
और अंत में…
दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल किस प्रकार के यात्री हैं आप! जानिए इस लिस्ट में।
इस पोस्ट में हमने आपको अनेकों प्रकार के यात्रियों के बारे में बताया (Types of Travellers in India)।
हर इंसान की पसंद और बजट अलग अलग होता है इसीलिए हर यात्री दूसरे से थोड़ा अलग होता है।
वैसे हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपको यह भी पूरा समझ में आ गया होगा कि आप किस तरह के यात्री हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख अवश्य पसंद आया होगा।
इसे आप अपने दोस्तों और दूसरे लोगों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी पता चल सके कि वो कैसे ट्रैवलर हैं।