About Us

Last Updated on July 29, 2022 by अनुपम श्रीवास्तव

क्या आप भी हमारी तरह ही हिंदी भाषा में रुचि रखने वालों में से एक हैं ?

क्या आपको कभी ऐसा लगा कि इन्टरनेट पर हिंदी भाषा में जानकारियों का अभाव है खासकर जब वह यात्रा और फोटोग्राफी से सम्बंधित हो तब ?

इन सब समस्याओं का समाधान है YatraGraphy, मतलब यात्रा और फोटोग्राफी सम्बंधित जानकारियों की भरपूर ख़ुराक और वह भी हिंदी भाषा में | 

अब आप जब इस पृष्ठ तक पहुंचे हैं तब इसका मतलब यह है कि आपको भी हमारी तरह यात्राएँ करना पसंद है |

अब ज़ाहिर सी बात है जहाँ यात्राएँ हैं वहां फोटोग्राफी तो होनी ही है  |

YatraGraphy कौन हैं 

इस हिदी यात्रा और फोटोग्राफी ब्लॉग के सूत्रधार हैं – अनुपम और नीतिशा श्रीवास्तव |

हमने भारत में करीब 18 राज्य (केंद्र शासित प्रदेश लेकर) और विदेशों- मध्य पूर्व, यूरोप और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्राएँ की हैं और यह कार्यक्रम लगातार जारी है | 

हमने इन यात्राओं से बहुत कुछ सीखा है और लगातार सीखते ही जा रहे हैं |

सबसे बड़ी बात यह है कि सभी  यात्राओं में हमने किसी भी ट्रेवल एजेंसी की मदद नहीं ली है और खुद ही अपना ट्रेवल प्लान बनाया हैं चाहे वह कोई भारत यात्रा हो या फिर विदेश यात्रा |

अब ज़ाहिर सी बात है जहाँ बात यात्रा की आती है तो फ़ोटोग्राफ़ी का नाम लेना स्वाभाविक ही है | हम निरंतर ही इस विद्या को सीखने का प्रयास करते जा रहे हैं | इसी सिलसिले में हमने Indian Institute of Photography से एक सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है |

हम है :-

अनुपम श्रीवास्तव – रासायनिक अभियंता, आकांक्षी फ़ोटोग्राफ़र, ट्रेवल प्लानर, कंटेंट क्रिएटर, निवेश सलाहकार, तकनीकी जानकार, एक यात्री  

नीतिशा श्रीवास्तव – पोषणविद्‍, वीडियोग्राफ़र, कंटेंट आईडिया जनरेटर, डिज़ाइनर, बेहतरीन शेफ़, एक यात्री 

एक विचार ने कैसे Yatragraphy का आकार लिया 

जैसा  हमने पहले बताया कि यात्रा और फोटोग्राफी हमारा जूनून यानि कि पैशन है इसीलिए हमारे ब्लॉग का नाम पूरी तरह से हमारे काम और दिलचस्पी को बयां करता है |

ट्रेवल यानि ‘यात्रा‘ से बना है इसका पहला शब्द और इसका दूसरा शब्द फोटोग्राफी के ‘ग्राफ़ी‘ से आया है |

इसलिए यात्राग्राफ़ी का मतलब है यात्रा और फ़ोटोग्राफ़ी |

कई बार कुछ जानकारी खोजते हुए ऐसा विचार आया कि यह सभी यदि हिंदी भाषा में उपलब्ध हों तो कितना अच्छा होगा |

यही सोचकर हिंदी भाषा में इस ब्लॉग को बनाया गया जिससे आप सभी इसे आसानी से समझ सकें, आखिर हिंदी हमारी मातृभाषा जो ठहरी | 

यात्राओं के दौरान हमने तरह तरह के जुगाड़ या यूं कहें कि हैक्स के बारे में जाना जैसे :-

  • कम पैसे में होटल /फ्लाइट /टैक्सी कैसे बुक करना है 
  • सही समय पर सही व्यक्ति से कैसे बात करना है
  • तकनीक का सही इस्तेमाल अपनी सुविधा के लिए कैसे करना है
  • बिना किसी मदद के कैसे सटीक ट्रेवल प्लान बनाना है
  • कम खर्चे में कैसे  घूमना है जिससे आप बहुत सी यात्राएं कर सकें
  • और भी बहुत कुछ |

इसके अलावा समय के साथ साथ Photography की बारीकियां भी सीखते गए और लगातार कई लोगो को इसपर गाइड भी करते गए |

Quora के हिंदी संस्करण पर हम फोटोग्राफी सम्बंधित शंकाओं का लगातार समाधान करते रहते हैं | 

हमारी कुछ उपलब्धियां 

  • अमेरिकन टूरिस्टर और IIK द्वारा  प्रायोजित ‘Best Travelogue Contest‘ के 02 बार लगातार विजेता
  • Indian Institute of Photography से सर्टिफिकेट
  • 22 वर्षों का फ़ोटोग्राफ़ी अनुभव
  • 50 से अधिक ट्रेवल प्लान बनाये और उन्हें  सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया
  • कम दूरी की फोटोग्राफी ट्रिप्स का संयोजन
  • Quora हिंदी संस्करण में ‘फ़ोटोग्राफ़ी विद्यालय‘ मंच के एडमिन 

about yatragraphy

 

आपको yatragraphy पर क्या मिलेगा

मस्तिष्क में उमड़ घुमड़ कर आते हुए अनेकों विचारों की सार्थकता सिद्ध करता हुआ ब्लॉग है –yatragraphy.

यहाँ पर आपको यात्रा और फोटोग्राफी सम्बंधित निम्नलिखित पोस्ट पढने को मिलेंगे :

  • हमारे यात्रावृतांत 
  • यात्रा टिप्स /गाइड 
  • यात्रा के नए आइडिया 
  • फोटोग्राफी ट्यूटोरियल
  • मोबाइल फोटोग्राफी टिप्स 
  • फ़ोटोग्राफ़ी तकनीक की जानकारी 
  • वीडियोग्राफ़ी सम्बंधित जानकारी 
  • कैमरा खरीददारी में सहायक पोस्ट 
  • विचार और तुलनात्मक समीक्षाएं  

इसके अलावा और भी बहुत कुछ …

देखना न भूलें !

आपको अब क्या करना है?

हमारा यही प्रयास रहेगा कि समय समय पर आपको सरल भाषा में समुचित जानकारी प्रदान की जाती रहे जिससे आप अपने को और भी अपडेट रख सकें |

यहाँ पर हम अपने अनुभव और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर नए नए कंटेंट डालते रहेंगे |

यदि आपके पास हमारे साथ साझा करने के लिए कोई विचार है तो हम आपका स्वागत करते हैं।

हम आपको अपनी खुद की अनोखी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ।

कोई भी टिप्पणी, फेसबुक / इन्स्टाग्राम / Quora के माध्यम से किसी भी प्रश्न को पूछने या हमसे संपर्क करने के लिए आप अपने आप को स्वतंत्र महसूस करें।

आप Quora पर हमारे मंच पर फोटोग्राफी विद्यालय से जुड़कर भी प्रश्न पूछ सकते हैं और नयी जानकारी पा सकते हैं | 

आपके टिप्पणियों और प्रश्नों का व्यक्तिगत उत्तर दिया जायेगा | 

यदि एक ही प्रश्न आप में से अधिकांश द्वारा पूछा जाता है तब  आपके प्रश्नों का उत्तर निश्चित रूप से ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से एक लेख के रूप में देने का प्रयास किया जायेगा |

अब आपको किस बात का इंतजार है ?

आइये, यात्राग्राफ़ी की सदस्यता लें और इस फोटोग्राफी समुदाय का हिस्सा बनें!

अपना कीमती समय निकालने के लिए आपका धन्यवाद।

शेयर करें!

5 thoughts on “About Us”

  1. मुझे बहुत खुशी हुई कि आप को हिंदी भाषा में इतना ज्यादा रुचि है। हिंदी भाषा हमारे देश का मातृभाषा है और सब को हिंदी भाषा आनी चाहिए। मैं दूसरे भाषाओं का विरोध नहीं करता हूं लेकिन अन्य भाषाओं के साथ में हिंदी भी सभी को आनी चाहिए। जय हिंद

  2. ปั้มไลค์

    Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top