पहाड़ी यात्रा के दौरान कैसे रखें अपनी हेल्थ और ब्यूटी का ध्यान

Last Updated on August 15, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव

क्या आप जानते हैं कि पहाड़ी यात्रा के दौरान आपको अपनी हेल्थ और ब्यूटी का काफी ध्यान रखना होता है?

अगर नहीं तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए।

बेशक पहाड़ों पर घूमने का अपना ही एक मज़ा होता है और प्रकृति के अद्भुत व् अनोखे नजारे किसी हिल स्टेशन पर एक से बढ़कर एक देखने को मिलते हैं।

यही वजह है कि पर्यटक पहाड़ पर घूमना काफी पसंद करते हैं।

लेकिन पहाड़ी यात्रा के दौरान मौज-मस्ती करने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप अपनी हेल्थ और ब्यूटी का भी पूरा पूरा ध्यान रखें।

कई बार बहुत से लोग इन बातों की तरफ ध्यान नहीं देते जिससे उनके स्वास्थ्य और सौंदर्य को काफी नुकसान पहुंचता है।

तो यदि आप पहाड़ों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और जानें पहाड़ी यात्रा के दौरान कैसे रखें अपनी हेल्थ और ब्यूटी का ध्यान।

पहाड़ी यात्रा के दौरान हेल्थ का ध्यान रखने के तरीके

पहाड़ों पर घूमने जाने से पहले आपको अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसलिए जरूरी है कि सफर पर निकलने से पहले एक बार डॉक्टर से मशवरा जरूर कर लें।

इससे आपकी हेल्थ भी सही रहेगी और और आपकी ट्रिप भी यादगार बन जाएगी।

यहां हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स बता रहे हैं जो पहाड़ी यात्रा के दौरान आपके लिए काफी हेल्पफुल रहेंगे जैसे कि –

1. एल्टीट्यूड सिकनेस | Altitude Sickness

पहाड़ों पर एल्टीट्यूड सिकनेस की समस्या होना आम है।

अगर आप पहली बार पहाड़ी यात्रा पर निकले हैं तो तब आपको इस समस्या का सामना अवश्य करना पड़ सकता है।

इसलिए आपको इसकी वजह से सिर दर्द, चक्कर, मतली जैसे प्रॉब्लम हो सकती है।

इतना ही नहीं आप को सांस लेने में भी कठिनाई हो सकती है।

एल्टीट्यूड सिकनेस से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, अपने मुंह में अदरक और लहसुन रखें।

इसके अलावा आप इस समस्या से बचने के लिए दवाई का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन डॉक्टर से बिना पूछे कोई भी मेडिसन ना लें।

2. मोशन सिकनेस | Motion Sickness

पहाड़ी यात्रा के दौरान आपको मोशन सिकनेस की समस्या भी हो सकती है जिसकी वजह से आपको चक्कर और उल्टी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में इससे छुटकारा हासिल करने के लिए आप अपना ध्यान दूसरी चीजों पर लगाएं या म्यूजिक सुनें

अदरक या फिर बर्फ का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से आपको काफी राहत मिल सकती है।

लेकिन बेहतर यही होगा कि आप यात्रा पर निकलने से पहले मोशन सिकनेस की मेडिसन का सेवन कर लें।

3. एक्सरसाइज करें

पहाड़ी यात्रा पर निकलने से पहले जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करें।

इसके लिए आप स्विमिंग कर सकते हैं या फिर दौड़ सकते हैं।

इससे आपके फेफड़े और आपका हृदय पहाड़ी यात्रा के दौरान ऑक्सीजन के दबाव के लिए रेडी हो जाता है।

4. शरीर को हाइड्रेट रखें

जैसा कि आपको पता ही होगा कि ऊंचाई पर डिहाइड्रेशन की समस्या आम है।

लेकिन अगर आपकी बॉडी में पानी की कमी हो जाती है तो उससे आपकी जान भी जा सकती है।

इसलिए जितना हो सकें ज्यादा पानी पिएं ताकि आपका शरीर पहाड़ों की ऊंचाई पर जाने पर डिहाइड्रेशन से बचा रहे।

5. खाने-पीने का रखें ध्यान

ऊंचाई पर आपको ज्यादा भूख महसूस नहीं होगी लेकिन आप खाना-पीना बिल्कुल ना छोड़े।

बल्कि हर 1 घंटे के बाद थोड़ी देर रुक कर आराम करें और कुछ ना कुछ जरूर खाएं।

अपने साथ खाने के लिए ऐसी चीजें रखें जिसमें ज्यादा कैलोरीज हों क्योंकि हिल स्टेशन पर आपको अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है।

6. शरीर के ऑक्सीजन लेवल का ध्यान रखें

अगर आपको दिल की बीमारी है या सांस की समस्या है तो आप ज्यादा ऊंचाई पर यात्रा ना करें।

जो लोग हार्ट पेशेंट होते हैं उन्हें अधिक ऊंचाई पर हाइपोक्सिया की समस्या हो सकती है।

वहीं अस्थमा रोगियों को भी हाइपोक्सिया से खुद को बचाना चाहिए।

इसके अलावा ध्यान रखें कि आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे नहीं जाना चाहिए।

अगर किसी के शरीर का ऑक्सीजन लेवल गिर जाता है तो ऐसे में बिना देर किए उसे किसी भी नजदीकी मेडिकल सेंटर में लेकर जाएं।  

पहाड़ी यात्रा के दौरान ऐसे रखें अपनी ब्यूटी का ध्यान

पहाड़ी यात्रा के दौरान अपनी ब्यूटी का ध्यान रखना भी आपकी जिम्मेदारी होती है।

विशेषतौर से महिलाओं को अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए जिससे कि उनकी सुंदरता बरकरार रहे।

यहां निम्नलिखित हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी ब्यूटी का ध्यान पहाड़ी यात्रा के दौरान बहुत आसानी के साथ रख सकते हैं –

1. सनस्क्रीन लोशन का करें इस्तेमाल

सूरज की तेज धूप से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा पर कोई एसपीएफ लोशन लगाएं।

कई बार बहुत से लोग सन प्रोटेक्शन की तरफ ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से त्वचा जल जाती है और झुलस जाती है।

इसके अलावा स्किन पर काले धब्बे और रेशेज भी पड़ जाते हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि पहाड़ी यात्रा के दौरान आप कोई अच्छा सा सनस्क्रीन लोशन जरूर इस्तेमाल करें।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि सनस्क्रीन में जो भी SPF (Sun Protection Factor) आप यूज़ करें वह आपकी त्वचा के अनुसार होना चाहिए।

2. स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए लोशन लगाएं

हिल स्टेशन का सफर करते टाइम आप अपने साथ लोशन भी जरूर रखें।

पहाड़ों का मौसम आपकी स्किन को ड्राई बना सकता है।

स्पेशली सर्दियों के दौरान आपको अपनी त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए किसी अच्छे लोशन की जरूरत होती है।

इसलिए अपनी त्वचा पर उचित मात्रा में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

3. लिप बाम लगाना ना भूलें

जिस तरह से आपको अपनी स्किन के लिए मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है ठीक इसी तरह से आपके होठों के लिए लिप बाम भी जरूरी है।

इसलिए किसी भी अच्छी कंपनी का लिप बाम अपने साथ जरूर रखें।

फिर जब भी आपको अपने लिप्स पर रूखापन महसूस हो तो तुरंत lip balm निकालकर लगा लें।

इस तरह से आपके होंठ मौसम की वजह से ना तो रूखे रहेंगे और ना ही फटेंगें।

4. बालों का रखें पूरा ध्यान

पहाड़ी मौसम का असर बालों पर भी बहुत ज्यादा होता है और इसलिए आपको अपने बालों का भी पूरा ध्यान रखना जरूरी है।

आप अपने बालों के अनुसार कंडीशनर अपने साथ जरूर रखें।

इससे आपके बालों की नमी बनी रहेगी और आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार भी रहेंगे।

5. खूब पानी पिएं

अपने शरीर में नमी बनाने के लिए जरूरी है कि आप पहाड़ी यात्रा के दौरान खूब पानी पिएं।

पहाड़ी जगहों पर हवा में नमी कम होती है जिससे त्वचा पर रूखापन तो होता ही है साथ ही साथ शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो जाता है।

इसलिए अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी भी ज़रूर पिएं।

और अंत में…

पहाड़ी यात्रा के दौरान कैसे रखें अपनी हेल्थ और ब्यूटी का ध्यान के इस लेख में हमने आपको बताया कि आप कैसे हिल स्टेशन पर अपना ध्यान रख सकते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं की हिल स्टेशन का सफर हर इंसान के लिए मेमोरेबल रहता है लेकिन अगर व्यक्ति का स्वास्थ्य और सौंदर्य ही खराब हो जाए तो तब घूमने का सारा मजा ही खराब हो जाता है।

इसलिए एंजॉयमेंट के साथ-साथ जरूरी है कि आप अपनी हेल्थ और ब्यूटी का भी पूरा ध्यान रखें।

अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

शेयर करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top