Train में EOG Coach क्या है? Generator Car vs HOG

Last Updated on August 16, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव

क्या आपने कभी ट्रेन के आगे या फिर बिलकुल पीछे एक ऐसा coach देखा है जिसमें बड़ी-बड़ी जालियां लगी होती हैं और उसमें से लगातार किसी बड़े generator जैसी आवाज आती रहती है?

मान लें… अगर ट्रेन को electric engine खींच रहा है तब सवाल यह भी आता है कि बिजली वाली ट्रेन में diesel generator का क्या काम है?

यही coach Power Car या Generator Car भी कहलाता है और इसी से जुड़ी एक तकनीक है जिसका नाम है EOG

EOG का मतलब होता है End on Generation

बहुत ही आसान भाषा में कहें तो EOG system में ट्रेन के AC, lights, fans, charging points और दूसरे electrical equipment को चलाने के लिए बिजली Power Car में लगे diesel generators से बनाई जाती है।

अब आप पूछेंगे कि जब electric engine ऊपर के तारों से पहले ही बिजली ले रहा है तब अलग से generator क्यों?

बस इसी सवाल का जवाब जानने के बाद आपको EOG और HOG दोनों बड़ी आसानी से समझ आ जाएंगे।

विषय-सूची दिखाएँ

EOG Full Form क्या है?

EOG – End on Generation

इसे End on Generation इसलिए कहा जाता है क्योंकि पुराने वाले LHB (Linke Hofmann Busch) कोच के EOG arrangement में Power Cars ट्रेन के दोनों सिरों पर लगाए जाते थे।

इन Power Cars में diesel generator sets लगे होते थे जिनसे ट्रेन के बाकी coaches को बिजली दी जाती थी।

Ministry of Railways के अनुसार LHB coaches को मूल रूप से EOG system में दो Power Cars के साथ चलाने के लिए बनाया गया था।

EOG Coach क्या होता है?

सबसे पहले यहाँ पर एक बात समझना जरूरी है।

EOG कोई अलग प्रकार का passenger coach नहीं हैं बल्कि बिजली देने की एक तकनीक है।

जिस coach में diesel generator और उससे जुड़े उपकरण लगे होते हैं उसे आम तौर पर:

  • Power Car

  • Generator Car

  • EOG Coach

जैसे नामों से बुलाया जाता है।

हालांकि तकनीकी तौर पर EOG एक system का नाम है और Power Car उस system का एक coach है।

अब मान लीजिए आपकी ट्रेन में 20 coach लगे हैं।

तो हर coach में:

  • AC

  • lights

  • fans

  • charging sockets

  • pantry या दूसरे electrical equipment

चलाने के लिए बिजली चाहिए।

EOG system में यही बिजली हर coach अलग-अलग नहीं बनाता बल्कि Power Car के generator से पूरी train को supply की जाती है।

रेलवे की भाषा में कहें तब coaches के AC, lights, fans जैसी बिजली की जरूरत को Hotel Load भी कहा जाता है।

क्या EOG ट्रेन को चलाने के लिए बिजली देता है?

नहीं।

यहाँ पर लोगों को अक्सर confusion हो जाता है।

ट्रेन को आगे खींचने का काम locomotive यानी engine का है।

जबकि EOG का काम मुख्य रूप से coaches के अंदर बिजली पहुंचाना है।

अब इसे ऐसे समझिए:

Engine का काम → ट्रेन को चलाना

EOG Power Car का काम → ट्रेन के coaches में AC, light, fan आदि चलाना

दोनों के काम अलग-अलग हैं।

Electric Train में Generator Car क्यों होता है?

अब आते हैं उस सवाल पर जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है।

जब engine electric है और pantograph से बिजली मिल रही है तब diesel generator की क्या जरूरत है?

असल में पुराने EOG system में engine को मिलने वाली बिजली और passenger coaches में इस्तेमाल होने वाली बिजली की व्यवस्था अलग अलग थी।

Electric locomotive ऊपर की OHE (Overhead Equipment) line से बिजली लेकर train को खींचता था।

वहीं coaches के AC, lights, fans और दूसरी जरूरतों के लिए Power Car के diesel generators बिजली बनाते थे।

यानी एक ही समय पर:

Electric Engine → Train को खींच रहा है |

और

Generator Car → Coaches को बिजली दे रहे हैं |

मुझे लगता है कि अब electric engine के साथ diesel generator वाली बात थोड़ी साफ हुई होगी?

इसी पुराने EOG system की जगह धीरे-धीरे HOG system का इस्तेमाल बढ़ाया गया जिसमें coaches की बिजली भी electric locomotive से ही ली जा सकती है।

EOG System काम कैसे करता है?

EOG का काम समझना बहुत मुश्किल नहीं है।

देखिये Power Car के अंदर मुख्य रूप से diesel engine और alternator/generator होता है।

1. Diesel Engine चलता है

सबसे पहले diesel engine शुरू होता है।

यह diesel fuel की energy को mechanical energy में बदलता है।

2. Diesel Engine Generator को चलाता है

Diesel engine के साथ generator या alternator जुड़ा हुआ रहता है।

Generator mechanical energy को electricity में बदल देता है। आसान है….

3. फिर बिजली पूरी Train में जाती है

Power Car में बनी बिजली electrical connection के माध्यम से बाकी coaches तक पहुंचाई जाती है।

4. Coaches में AC और Lights चलती हैं

अब इसी बिजली से:

  • AC

  • lights

  • fans

  • charging sockets

  • pantry equipment

  • और दूसरे electrical systems चल सकते हैं।

इसे इस छोटे से diagram से समझें:

eog working flow

 

EOG Power Car में कितने Generator होते हैं?

Classic LHB AC Power Car के लिए RDSO की current specification listing में 2 × 500 kVA Diesel Alternator Set दिया गया है।

RDSO 500 kVA, 750 V Diesel Alternator Set की specification को भी list करता है।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि kW और kVA एक ही unit नहीं हैं, इसलिए पुराने 300 kW figure को सीधे 500 kVA से compare करना भी ठीक नहीं होगा।

हमारे लिए आसान बात इतनी है कि LHB Power Car में एक छोटा घरेलू generator नहीं बल्कि काफी बड़े diesel-generator sets लगाए जाते हैं जो पूरी rake की बिजली की जरूरत को संभाल सकें।

Train के दोनों तरफ Power Car क्यों लगाया जाता था?

आपने कई पुरानी LHB trains में देखा होगा कि एक Power Car engine की तरफ और दूसरा train के आखिरी हिस्से में होता था |

यह कोई संयोग नहीं था।

जी हाँ ….

देखिये Classic LHB EOG system को दो Power Cars के साथ बनाया गया था।

Ministry of Railways के अनुसार LHB coaches EOG system में दोनों सिरों पर Power Cars और DG sets के साथ चलते थे।

इससे power supply और backup की व्यवस्था मिलती थी।

पर बाद में HOG आने के बाद इसमें काफी बदलाव आ गया |

उसके बारे में हम थोड़ी देर में बात करेंगे।

Train में बिजली देने की कितनी तकनीक हैं?

अगर बहुत ही basic तरीके से देखें तब Indian Railways के passenger coaches में तीन नाम अक्सर ही सुनने को मिलते हैं:

  1. Self Generation – SG

  2. End on Generation – EOG

  3. Head on Generation – HOG

आइये अब इन्हें एक-एक करके समझते हैं।

Self Generation या SG क्या होता है?

पुराने वाले ICF (Integral Coach Factory) वाले coaches में Self Generation system का इस्तेमाल होता था।

इसमें coach के bogie/axle के साथ alternator की व्यवस्था होती थी और train के चलने पर उससे बिजली बनाई जाती थी।

Ministry of Railways के पुराने official description में भी ICF coaches के लिए bogie में belt-driven alternators वाले Self Generation system का जिक्र मिलता है।

यानी आसान भाषा में समझें तब:

Coach चला → Alternator घूमा → बिजली बनी

समझे आप !

EOG क्या करता है?

EOG में हर coach अपनी बिजली खुद नहीं बनाता है।

बल्कि इसके लिए अलग Power Cars होते हैं।

यानि Diesel Generator → पूरी rake को बिजली

यही EOG है।

HOG क्या होता है?

अब कहानी में आता है HOG।

HOG का Full Form है Head on Generation।

अगर EOG में बिजली train के end में लगी Power Car से मिल रही थी तब HOG में यह power locomotive की तरफ से मिलती है।

HOG system में electric locomotive OHE यानी ऊपर की electric line से बिजली लेता है और उसी power को coaches के AC, lights, fans और दूसरे electrical equipment के लिए भी इस्तेमाल करता है।

Ministry of Railways भी HOG को ऐसा system बताता है जिसमें coach का hotel load locomotive से power लेता है।

अब आप इसका आसान flow देखें:

hog working flow

बस यही EOG और HOG के बीच सबसे बड़ा अंतर है।

EOG और HOG में क्या फर्क है?

अब यहाँ पर दोनों को साथ रखकर देखें तो बात और आसान हो जाएगी।

EOGHOG
Full Form – End on GenerationFull Form – Head on Generation
बिजली Power Car के diesel generator से मिलती हैबिजली electric locomotive/OHE से मिलती है
Diesel generator चलाना पड़ता हैRegular coach supply के लिए diesel generator की जरूरत काफी कम हो जाती है
Generator की आवाज अधिक होती हैकाफी शांत होता है
Diesel की खपत होती हैDiesel की बचत होती है
Generator exhaust के कारण pollution होता हैGenerator चलना कम होने से pollution घटता है
अलग Power Cars पर अधिक निर्भरताLocomotive से coach power supply मिल सकती है

Indian Railways ने EOG trains को HOG में convert करने का एक मुख्य कारण diesel consumption, noise और air pollution को कम करना बताया है।

यह conversion 2025 की Ministry of Railways information में भी railway की environment-friendly measures में शामिल था।

HOG System काम कैसे करता है?

अब मान लीजिए ट्रेन में HOG compatible electric locomotive लगा है।

Locomotive ऊपर के OHE wire से electric power लेता है।

इस power का एक हिस्सा train को खींचने के लिए इस्तेमाल होता है और suitable electrical system/converter की मदद से coaches के लिए भी supply दी जा सकती है।

अब इसे ऐसे समझें:

OHE से बिजली आई

Electric Locomotive ने ली

Coach Supply के लायक बनाई गई

पूरी Train को दी गई

AC, Lights, Fans और Charging चले

यानी EOG में जिस काम के लिए diesel generator चलाना पड़ता था वही काम HOG में electric locomotive से मिल रही electricity कर सकती है।

HOG के आने के बाद भी Generator Car क्यों दिखाई देते हैं?

अब आप पूछ सकते हैं कि:

अगर HOG आ गया तो फिर train में Power Car क्यों दिखते हैं?

बहुत अच्छा सवाल है।

देखिये, HOG आने का मतलब यह नहीं है कि हर train से उसी दिन सभी Power Cars निकाल दी गईं होंगी।

Indian Railways ने HOG conversion के समय बताया था कि पुराने दो Power Cars वाले arrangement में एक तरफ standby generator car रखी जा सकती है और दूसरी तरफ LSLRD coach लगाया जा सकता है।

यहाँ पर Standby generator emergency में काम आ सकता है।

आज भी Indian Railways के current records में LHB Power Cars और HOG-related equipment मौजूद हैं।

Central Railway की current information में 112 LHB Power Cars पर electrical modifications का जिक्र है।

इसलिए केवल Power Car देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि:

“यह train जरूर EOG पर ही चल रही है।”

हो सकता है train HOG supply पर चल रही हो और Power Car backup या rake की दूसरी जरूरतों के लिए मौजूद हो।

LSLRD क्या होता है?

HOG के बारे में बात करते समय LSLRD का नाम भी सामने आता है।

यहाँ पर हमें बहुत technical होने की जरूरत नहीं है।

आसान भाषा में कहें तो LSLRD एक ऐसा LHB coach है जिसमें luggage, guard और Divyangjan/passenger space जैसी सुविधाओं को जोड़ा जा सकता है।

2019 में HOG conversion के बारे में बताते समय Ministry of Railways ने कहा था कि पुराने दो Generator Cars में से एक की जगह LSLRD लगाया जा सकता है, जिससे luggage और guard space के साथ additional passenger space भी मिल सके।

इसलिए ट्रेन के आखिर में दिखने वाला हर अलग सा coach केवल Generator Car ही हो, यह जरूरी नहीं है।

EOG या Power Car को कैसे पहचानें?

अब एक practical सवाल।

अगर आप platform पर खड़े हैं तब Power Car को आखिर पहचानें कैसे?

देखिये यहाँ पर कुछ चीजों पर ध्यान दें।

1. बड़ी-बड़ी जालियां या Ventilation Grilles

Diesel engine और generator को cooling के लिए काफी हवा चाहिए।

इसलिए Power Car के बाहरी हिस्से में आपको अक्सर बड़े ventilation vents या grilles दिखाई दे सकते हैं।

2. Coach की Marking देखें

Coach पर Power Car या उसका coach code लिखा हो सकता है।

सिर्फ रंग या आकार देखकर फैसला करने के बजाय marking देखना ज्यादा सही रहेगा।

3. Generator जैसी आवाज

अगर diesel-generator sets चल रहे हैं तब Power Car के पास काफी तेज आवाज सुनाई दे सकती है।

यह सामान्य passenger coach की आवाज से काफी अलग होती है।

4. Exhaust भी दिखाई दे सकता है

Diesel generator चलने के कारण exhaust (धुआं) निकल सकता है।

5. Train के End पर देखें

Classic EOG arrangement में Power Cars train के दोनों ends पर इस्तेमाल की जाती थीं, इसलिए अक्सर यह rake के आगे या पीछे दिखाई देती हैं।

eog in train
Superfast1111, Kerala Express – LHB coach – EOG, CC BY-SA 4.0

क्या EOG Coach में Passenger बैठ सकते हैं?

इसका जवाब केवल हाँ या नहीं में देना सही नहीं होगा।

आप पूछेंगे क्यों?

देखिये…अगर वह एक dedicated Power Car है जिसका मुख्य काम generator और electrical equipment रखना है तब आपको उसे सामान्य passenger coach नहीं समझना चाहिए।

पर Indian Railways में कुछ ऐसे combined coach भी हैं जिनमें:

  • luggage space

  • generator/power equipment

  • guard area

  • Divyangjan/passenger compartment

साथ में हो सकते हैं।

South Central Railway की current coaching-stock information में भी ऐसे LHB power-car related variants listed हैं जिनमें second-class unreserved और disabled passenger compartment के साथ DG/HOG equipment दिया गया है।

 

EOG Coach से इतनी आवाज क्यों आती है?

अब इसका जवाब आप खुद भी समझ सकते हैं।

Power Car के अंदर बड़े diesel engines और generators चल रहे होते हैं।

जब diesel engine लगातार load पर चलेगा तब:

  • engine की आवाज

  • generator की आवाज

  • cooling system

  • vibration

ये सब मिलकर काफी शोर पैदा करेंगे।

यही EOG की सबसे बड़ी कमियों में से एक है।

Indian Railways ने भी EOG से HOG conversion के फायदे बताते समय noise और air pollution कम होने की बात कही है।

EOG Coach से धुआं क्यों निकलता है?

ऐसा इसलिए हैं क्योंकि EOG Power Car में diesel generator चलता है।

Diesel जलेगा तो exhaust यानि धुआं भी निकलेगा।

अगर आपने platform पर किसी Power Car के पास engine जैसी आवाज के साथ exhaust देखा है तब उसका कारण diesel-generator set हो सकता है।

यही वजह है कि HOG बेहतर माना गया क्योंकि उसमें regular coach power के लिए diesel generator चलाने की जरूरत कम हो जाती है।

EOG System के क्या फायदे हैं?

आइये अब EOG के कुछ फायदे भी समझ लेते हैं।

1. पूरी Train के लिए Central Power Supply

EOG system एक जगह बिजली बनाकर पूरी rake में भेज सकता है।

इसलिए हर coach में अलग-अलग बड़े generator की जरूरत नहीं होती।

2. अधिक Electrical Load संभाल सकता है

AC coaches और दूसरी अधिक बिजली लगने वाली जरूरतों के लिए central power arrangement देता है ।

3. Coach Power अलग से मिलती है 

Classic EOG arrangement में coach की electricity Power Car से आती थी और इसके लिए locomotive के HOG supply पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं थी।

यही अपने समय में इसकी बड़ी उपयोगिता थी।

EOG के क्या नुकसान हैं?

जहाँ फायदे हैं वहां पर नुकसान भी तो हैं।

1. Diesel की खपत

बड़े DG sets चलाने के लिए diesel चाहिए।

2. अधिक शोर

Generator Car के पास आवाज काफी ज्यादा हो सकती है।

3. Air Pollution

Diesel engine से exhaust निकलता है।

4. Power Car के लिए अलग जगह

एक या दो dedicated Power Cars rake में जगह ले लेते हैं।

HOG conversion के समय Railway ने इसी वजह से एक Power Car की जगह LSLRD लगाकर luggage और additional passenger space बढ़ाने की बात भी कही थी।

5. Maintenance

Diesel engine, alternator और बाकी generator equipment को maintain भी करना पड़ता है।

इन्हीं कारणों से HOG अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्या EOG के कारण Train Non-Electrified Route पर चल सकती है?

देखिये इसे थोड़ा ठीक ढंग से समझना जरूरी है।

यहाँ पर ये समझें कि EOG train को खींचता नहीं है बल्कि यह केवल coaches की बिजली की जरूरत को पूरा करता है।

इसलिए non-electrified route पर train जा सकती है या नहीं यह मुख्य रूप से उसके locomotive/traction पर निर्भर करेगा न कि EOG पर ।

Classic EOG system में coach की AC और lights के लिए OHE से सीधी supply की जरूरत नहीं होती क्योंकि उसकी बिजली Power Car बना रहा होता है।

पर इसका मतलब यह नहीं है कि EOG लगा देने से electric locomotive बिना OHE के चलने लगेगा।

दोनों अलग बातें हैं। ध्यान दें!

क्या HOG के लिए Electrified Route जरूरी है?

HOG में power electric locomotive/OHE supply से ली जाती है, इसलिए इसका सामान्य operation electrified route और suitable HOG-compatible locomotive/rake से जुड़ा है।

Ministry of Railways HOG को overhead electric supply से power लेने वाला system ही बताता है।

यानी:

EOG → Diesel Generator से Coach Power

HOG → Electric Locomotive/OHE से Coach Power

यही सबसे आसान अंतर है।

क्या HOG में Generator बिल्कुल नहीं होता?

यह जरूरी नहीं है।

HOG का मतलब यह है कि normal coach power supply locomotive से मिल सकती है।

इसका मतलब यह नहीं है कि train में किसी भी तरह का generator या Power Car कभी हो ही नहीं सकता।

Backup और अलग-अलग coach arrangements के कारण generator equipment मौजूद रह सकता है।

2019 के Railway HOG plan में भी एक standby generator car रखने की बात कही गई थी।

Current Railway records में भी LHB Power Cars और HOG-compatible equipment की maintenance जारी रहने कि बात दिखाई देती है।

क्या सभी Trains में EOG होता है?

नहीं।

हर train की coach technology और power-supply arrangement एक जैसी नहीं होती है।

Older ICF coaches में Self Generation system हुआ करता था।

LHB coaches में EOG का बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ और बाद में इसे HOG में convert किया गया।

दूसरी तरफ Vande Bharat जैसी trainsets की electrical design अलग है।

इसलिए हर train के पीछे कोई Power Car ढूंढना सही तरीका नहीं है।

आज Indian Railways में EOG का इस्तेमाल होता है या HOG का?

आज के समय में देखें तब EOG को अकेले समझना अधूरी जानकारी होगी।

Indian Railways काफी समय से LHB trains को HOG system में convert कर रही है।

2019 में ही Railway ने सैकड़ों trains के HOG conversion की जानकारी दी थी और 2025 में भी EOG से HOG conversion को diesel consumption, noise और air pollution कम करने वाले measure के रूप में बताया गया।

लेकिन Power Cars खत्म नहीं हुए हैं।

Current RDSO और Railway documents में आज भी:

  • LHB Power Cars

  • EOG/HOG compatible equipment

  • Diesel Alternator Sets

  • HOG panels

  • LSLRD/related coach designs

का जिक्र मिल जाता है।

इसलिए आज की सही बात कुछ ऐसी है:

पुराने LHB setup में EOG मुख्य power system था। अब HOG का इस्तेमाल बहुत बढ़ चुका है, पर Power Cars और EOG/HOG से जुड़े equipment अभी भी Indian Railways में मौजूद है।

EOG और HOG को एक उदाहरण से समझें

मान लीजिए आपका घर है।

अब…..बिजली चली गई और आपने बाहर जाकर diesel generator चालू कर दिया।

अब उसी generator से:

  • AC

  • fan

  • light

  • TV

सब कुछ चल रहे हैं।

यह कुछ-कुछ EOG जैसा है।

अब घर में main electricity supply वापस आ गई और पूरा घर उसी से चलने लगा।

आपने Generator को केवल जरूरत पड़ने पर backup के लिए ही रखा।

यह कुछ-कुछ HOG के स्थिति जैसा है।

Railway का actual electrical system इससे कहीं अधिक technical है, पर basic difference समझने के लिए यह example काफी है।

EOG Coach से जुड़े जरूरी सवाल

EOG का Full Form क्या है?

EOG का Full Form End on Generation है।

EOG Coach का क्या काम होता है?

Classic EOG system में Power Car के diesel generators पूरी train के AC, lights, fans, charging और दूसरे electrical equipment के लिए बिजली बनाने का काम करते हैं|

Generator Car और Power Car में क्या फर्क है?

आम बोलचाल में दोनों नाम एक ही coach के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

Power Car में diesel-generator और उससे जुड़ा electrical equipment हो सकता है।

EOG और HOG में क्या अंतर है?

EOG में coach की बिजली diesel-generator Power Car से आती है।

HOG में coach की बिजली electric locomotive/OHE से ली जाती है।

HOG का Full Form क्या है?

HOG का Full Form Head on Generation है।

Electric Train में Generator क्यों लगा होता है?

Classic EOG arrangement में electric locomotive train को खींचता था लेकिन coaches के AC, lights और fans के लिए बिजली Power Car से आती थी।

आज HOG trains में Power Car backup या दूसरे operational कामों के लिए भी मौजूद हो सकता है।

क्या EOG Coach General Coach होता है?

Dedicated Power Car सामान्य General Coach नहीं होता।

लेकिन कुछ combined power/luggage/brake coaches में passenger या Divyangjan compartment भी हो सकता है। इसलिए coach का  code देखें।

EOG Coach Train में कहाँ होता है?

Classic LHB EOG system में Power Cars rake के दोनों ends पर लगाई जाती थीं। HOG और दूसरे current configurations में यही arrangement अलग हो सकता है।

EOG Coach इतनी आवाज क्यों करता है?

Power Car में diesel engine और alternator/generator चलते हैं, इसलिए इससे काफी noise और vibration हो सकता है।

क्या HOG EOG से बेहतर है?

Electrified LHB operation में HOG के कई फायदे हैं क्योंकि इससे diesel generator का इस्तेमाल, noise और air pollution कम होते हैं। यही कारण है कि Indian Railways ने बड़े स्तर पर EOG-to-HOG conversion किया है और अब भी कर रही है |

और अंत में…

तो अब EOG को याद रखने का सबसे आसान तरीका यह है:

EOG = Power Car के Diesel Generator से Coaches को बिजली

और

HOG = Electric Locomotive/OHE से Coaches को बिजली

EOG system ने लंबे समय तक LHB trains के AC, lights, fans और दूसरे equipment को power देने का काम किया है।

पर अब HOG के कारण diesel generator पर निर्भरता काफी कम हो गई है।

अब अगली बार जब भी आपको किसी train के आगे या पीछे Power Car दिखाई दे तब गौर जरूर कीजिएगा।

हो सकता है आपको उसकी बड़ी ventilation grilles, coach marking या generator की आवाज से ही पता चल जाए कि आखिर इस coach का काम क्या है?

शेयर करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top