Flight में Power Bank, Camera Battery और DSLR कैसे ले जाएँ?

Last Updated on September 5, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव

Camera bag pack करते समय एक बात बड़ी मामूली सी लगती है।

Camera body रखी, lens रखा, दो extra batteries डाल दीं, power bank भी किसी side pocket में चला गया और charger को जहाँ जगह मिली वहाँ रख दिया।

परेशानी तब शुरू होती है जब airport जाने से पहले अचानक सवाल आता है कि इनमें से cabin में क्या जाएगा और check-in bag में क्या?

अगर आप पहली बार DSLR, mirrorless camera, GoPro या किसी दूसरे photography gear के साथ flight लेने वाले हैं तो यह confusion आना बिलकुल स्वाभाविक है।

Camera और lens अपने आप में उतने मुश्किल नहीं हैं, असली नियम battery को लेकर हैं खासकर loose lithium battery और power bank को airline एक साधारण electronic accessory की तरह नहीं देखती है।

अब आप कहेंगे कि भई मेरा तो सिर्फ 20,000 mAh का power bank है और camera की दो छोटी batteries हैं, इसमें इतना हिसाब क्यों?

बस यहीं mAh, Wh, camera में लगी battery और spare battery का फर्क समझना जरूरी है।

इसे एक बार समझ गए तो अपने camera gear के साथ flight लेना काफी आसान हो जाता है।

विषय-सूची दिखाएँ

सबसे पहले यह देखें कि कौन सा सामान कहाँ रखना है

नीचे की table को airport packing का shortcut समझिए।

यह किसी airline की पूरी dangerous-goods policy नहीं है, बल्कि जल्दी समझने के लिए एक practical guide है।

जहाँ airline approval या security decision की जरूरत पड़ सकती है, वहाँ उसे साफ लिखा गया है।

सामान

Cabin bag

Check-in bag

क्या ध्यान रखें

DSLR / mirrorless body

हाँ, यही बेहतर

कुछ airlines में शर्तों के साथ

महँगा और नाजुक gear cabin में रखना practical है

Camera में लगी battery

हाँ

Airline के device rule पर निर्भर

Camera पूरी तरह बंद रखें; cabin सबसे आसान विकल्प है

Spare camera batteries

हाँ

नहीं

Terminals को short circuit से बचाएँ

Power bank

हाँ

नहीं

अपने पास रखें; overhead bin में न रखें; flight में use या charge न करें

Camera lens

हाँ

हाँ

Battery rule नहीं, पर damage risk के कारण cabin बेहतर

Laptop

हाँ

Airline specific

Air India में India से departure पर checked laptop के लिए battery removal rule है

Normal wall charger

हाँ

आम तौर पर हाँ

Built-in battery नहीं है तो power bank वाला rule नहीं

GoPro / action camera

हाँ

Airline device rule पर निर्भर

Extra batteries cabin में अलग protect करें

Tripod

Size और security पर निर्भर

हाँ

Full-size metal tripod check-in में ज्यादा आसान

Drone battery

हाँ

नहीं

Wh rating और airline approval अलग से देखें

एक बात शुरू में ही याद रखिए। किसी battery का cabin में जाना और पूरे camera bag का extra cabin item मान लिया जाना दो अलग बातें हैं।

Baggage allowance airline और fare के हिसाब से बदलता है, इसलिए camera gear allowed होने का मतलब यह नहीं कि normal cabin bag के ऊपर एक बड़ा camera backpack आपको मुफ्त में मिल ही जाएगा।

अब Power Bank को लेकर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?

Power bank के अंदर lithium-ion cells होते हैं।

सामान्य हालत में ये सुरक्षित हैं, लेकिन battery अगर damaged हो, short circuit हो जाए या cell में thermal runaway शुरू हो जाए तो बहुत तेज गर्मी और आग पैदा हो सकती है।

Cabin में ऐसी घटना जल्दी दिखाई दे सकती है और वहां crew तुरंत action ले सकता है, जबकि checked baggage में loose battery की समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है।

भारत सरकार ने 9 मार्च 2026 के Rajya Sabha जवाब में पुष्टि की कि DGCA ने airlines को flight के दौरान power bank से portable electronic devices charge करने पर रोक लगाने की सलाह दी थी।

इसी वजह से hand baggage, short-circuit protection, overhead-bin storage और inflight use अब अलग-अलग ध्यान देने वाली बातें हैं।

IATA की traveller guidance भी spare batteries और power banks को checked baggage में रखने से मना करती है और terminals को protect करने की सलाह देती है।

Power Bank Flight में कहाँ रखें?

इसका सबसे सीधा जवाब है: power bank को hand baggage में रखें, check-in suitcase में नहीं।

Air India, IndiGo और कई international airlines की current policies यही कहती हैं।

Air India और IndiGo दोनों power bank और spare lithium batteries को passenger की पहुँच में रखने पर जोर देते हैं।

अगर power bank camera backpack में है और backpack overhead bin में रखने वाले हैं, तो power bank पहले निकालकर under-seat bag, seat pocket या अपने पास रखें।

Flight के दौरान power bank से phone, camera या tablet बिलकुल भी charge न करें और aircraft की USB/power supply से power bank को भी charge न करें।

किसी traveller का अलग अनुभव हो सकता है, लेकिन packing करते समय published safety rule मानना ही ठीक रहेगा।

100 Wh या 160 Wh: आखिर सही limit क्या है?

यही वह जगह है जहाँ पर सबसे ज्यादा confusion होता है।

अलग-अलग airline pages पर 100 Wh और 160 Wh दोनों numbers दिख सकते हैं, लेकिन power bank और बड़ी camera/drone battery को एक ही rule से देखना सही नहीं है।

IATA की traveller guidance में 100 Wh तक की lithium-ion battery सामान्यतः cabin में स्वीकार की जाती है और 100 से 160 Wh वाली कुछ बड़ी camera या drone batteries airline approval के साथ जा सकती हैं।

लेकिन power bank पर कई airlines इससे ज्यादा सख्त हैं।

AirAsia, Qatar Airways, Etihad और VietJet जैसी airlines ने power bank को 100 Wh तक सीमित किया है, जबकि Emirates केवल एक power bank और 100 Wh से कम capacity की अनुमति देता है।

IndiGo की current public cabin-baggage page maximum दो power banks/spare batteries और each device 160 Wh तक लिखती है, जबकि उसकी detailed baggage policy 100 Wh से ऊपर वाली spare/loose batteries पर ज्यादा जोर देती है।

इसलिए 100 Wh से ऊपर का power bank हो तो airport पर बहस करने के बजाय airline से पहले written confirmation लेना बेहतर है।

सामान्य traveller के लिए आसान रास्ता यही है कि power bank 100 Wh या उससे कम हो और उस पर Wh rating साफ लिखी हो।

हांलाकि इसे universal legal limit न समझें क्योंकि अलग-अलग airlines में नियम अलग हो सकते हैं पर यह तरीका मेरे हिसाब से सबसे सुरक्षित है |

20,000 mAh Power Bank Allowed है? mAh और Wh को आसान तरीके से समझें

powerbank in flight

अक्सर लोगों का सबसे common सवाल यही मिला: “मेरे पास 20,000 mAh का power bank है, airline 100 या 160 Wh बोल रही है, अब मैं कैसे जानूँ कि मेरा वाला allowed है या फिर नहीं?”

अच्छी बात यह है कि बहुत से power banks के पीछे Wh पहले से printed होता है।

मेरे एक मित्र ने ने इसी confusion में 20,000 mAh के एक model की photo भेजी और उसके label पर 74 Wh साफ लिखा था।

अगर Wh printed है तो उसी rating को देखें।

अगर केवल mAh और nominal voltage लिखा है तो calculation यह है:

Wh = mAh × Voltage ÷ 1000

मान लीजिए battery 20,000 mAh और 3.7 V है।

तो Calculation होगा 20,000 × 3.7 ÷ 1000 = 74 Wh।

यानी यह 100 Wh से कम है।

इसी formula से 27,000 mAh at 3.7 V लगभग 99.9 Wh बनता है, जबकि 30,000 mAh at 3.7 V लगभग 111 Wh होगा।

लेकिन यहाँ एक सावधानी जरूरी है।

हर power bank का nominal voltage एक जैसा मानकर सिर्फ internet chart से decision न लें।

Printed Wh rating या manufacturer specification सबसे भरोसेमंद reference है।

IATA guidance भी कहती है कि lithium ion battery की Wh rating verify होनी चाहिए और airline verification न हो पाने पर battery को ले जाने से मना किया जा सकता है।

तो घर से निकलने से पहले power bank को उलटकर label देख लें।

Security counter पर खड़े होकर छोटे छोटे letters ढूँढने से यह काम घर पर करना कहीं आसान है।

DSLR या Mirrorless Camera Cabin में रखें या Check in में?

Camera body को लेकर नियम battery जितने सीधे नहीं हैं।

IndiGo की baggage policy के अनुसार photographic equipment को hand baggage और checked baggage दोनों में ले जाया जा सकता है। Air India भी camera equipment के लिए अपनी अलग carriage conditions देता है।

अब सवाल यह है कि जब camera को अपने साथ cabin में ले जा सकते हैं, तो उसे check-in bag में डालने की जरूरत ही क्या है?

देखिए, camera body, lens mount, viewfinder, LCD और image stabilization system कोई कपड़ों का बंडल नहीं हैं कि suitcase में कहीं भी रख दिया और काम खत्म हो गया।

Checked baggage को handling के दौरान झटके लग सकते हैं, उसके ऊपर दूसरे bags आ सकते हैं और कई बार bag काफी rough तरीके से move होता है।

ऐसे में camera body या lens को नुकसान पहुँचने का खतरा बढ़ जाता है।

ऊपर से कई airlines महँगे electronic सामान को checked baggage में रखने पर अपनी liability भी सीमित रखती हैं।

इसलिए अगर आप सामान्य photography trip पर जा रहे हैं, तो camera body और जरूरी lenses को cabin bag में रखना ज्यादा समझदारी वाला तरीका है।

इससे आपका महँगा camera gear आपके पास रहता है और टूटने या damage होने का खतरा भी कम हो जाता है।

अगर अभी आप camera चुनने की सोच रहे हैं तो हमारा फोटोग्राफी के लिए कौन सा कैमरा खरीदें वाला लेख काम आएगा, और lens को समझने के लिए camera lens guide भी देख सकते हैं।

Camera के अंदर लगी Battery और Spare Battery में क्या फर्क है?

यह फर्क समझना आपके लिए बहुत जरूरी है।

Camera के अंदर लगी battery और बाहर अलग से रखी extra battery, दोनों देखने में भले एक जैसी लगें, लेकिन flight के नियमों में इनका मतलब अलग होता है।

Camera के अंदर लगी battery उस device का हिस्सा मानी जाती है, जबकि camera से निकालकर अलग रखी गई battery को spare battery कहा जाता है।

अब spare battery में थोड़ी ज्यादा सावधानी क्यों रखनी पड़ती है?

वजह उसके खुले terminals हैं।

अगर ये terminals किसी key, coin, metal clip या दूसरी battery से touch हो जाएँ तो short circuit हो सकता है। इसलिए extra battery को बस camera bag की किसी pocket में डाल देना सही तरीका नहीं है।

IATA भी camera और दूसरे battery वाले devices को hand baggage में रखने की सलाह देता है।

अगर किसी airline के नियमों में battery लगा हुआ device check-in baggage में ले जाने की अनुमति है, तो device पूरी तरह बंद होना चाहिए और इस तरह pack होना चाहिए कि वह अपने आप on न हो और उसे कोई damage न पहुँचे।

Spare camera battery के मामले में बात और आसान है। उसे cabin bag में ही रखें, check-in suitcase में नहीं।

Internet पर कभी-कभी ऐसी सलाह भी मिल जाती है कि camera से battery निकालकर suitcase में रख दीजिए।

Loose lithium battery के मामले में ऐसा करना सही नहीं है। Extra battery को cabin bag में रखें और उसके terminals को cover करके सुरक्षित रखें।

Spare Camera Batteries को कैसे Pack करें?

packing_spare_camera_batteries_safely

Battery को camera bag की किसी pocket में बस डाल देना ठीक नहीं है।

उसकी metal terminals अगर coin, key, clip, screw या दूसरी battery से touch हो जाएँ तो short circuit का risk हो सकता है। इसलिए battery को ऐसे रखें कि उसके terminals खुले न रहें।

अगर original plastic cover है तो सबसे अच्छा। नहीं है तो अलग battery case, छोटा protective pouch या terminals पर non-conductive tape लगा सकते हैं।

मेरे हिसाब से battery pouch सबसे आसान तरीका है, क्योंकि सारी extra batteries एक ही जगह रहती हैं और bag के अंदर इधर-उधर नहीं घूमतीं।

Air India और IndiGo दोनों spare batteries के terminals को सुरक्षित रखने की बात करते हैं।

IATA भी original packaging या insulated terminals की सलाह देता है।

मतलब बात बहुत सीधी है, battery cabin bag में रखिए, लेकिन उसे खुला छोड़कर नहीं।

कितनी Extra Camera Batteries ले जा सकते हैं?

यह सवाल खासकर उन लोगों के लिए जरूरी है जो photography या video shoot के लिए कई batteries लेकर चलते हैं।

अगर आपके पास एक या दो extra camera batteries हैं और वे सामान्य छोटी camera batteries हैं, तो आम तौर पर ज्यादा परेशानी नहीं होती।

लेकिन जैसे ही batteries की संख्या बढ़ती है, या आप बड़ी video battery, drone battery या 100 Wh से ऊपर की battery लेकर जा रहे हैं, तब airline के अपने नियम देखना जरूरी हो जाता है।

Air India और IndiGo की मौजूदा policies spare lithium batteries को लेकर limit और approval की बात करती हैं, लेकिन हर airline का rule एक जैसा नहीं है।

इसलिए अगर आप shoot पर जा रहे हैं और साथ में कई batteries हैं तो airport पहुँचकर rule समझाने से बेहतर है कि पहले ही airline से लिखित confirmation ले लें।

Battery का model और Wh rating भेजकर email या chat पर जवाब ले लें और उसका screenshot phone में save कर लें।

भई, security counter पर खड़े होकर बहस करने से यह छोटा सा काम पहले कर लेना कहीं आसान है।

Camera Bag को क्या अलग Personal Item मानेंगे?

यह सवाल मेरे पास बार बार आता है कि “मेरे पास 7 kg cabin bag है, साथ में laptop bag और camera sling भी है, तो क्या तीनों ले जा सकता हूँ?”

यहाँ थोड़ा फर्क समझना जरूरी है।

Flight में camera ले जाना allowed है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि camera bag हमेशा अलग से मुफ्त ले जा सकते हैं।

Air India में एक cabin bag के साथ एक छोटा personal item भी ले जाने की अनुमति है।

उसका वजन 3 kg से ज्यादा नहीं होना चाहिए और वह सामने वाली seat के नीचे आ जाना चाहिए।

Air India की list में camera bag का भी जिक्र है, इसलिए छोटा camera bag इस category में आ सकता है।

IndiGo में भी cabin bag के अलावा एक छोटा personal item ले जा सकते हैं, लेकिन वहाँ उदाहरण के तौर पर purse और small laptop bag जैसी चीजें दी गई हैं।

इसलिए camera sling या छोटा camera bag देखकर यह मान लेना ठीक नहीं कि वह हर हाल में अलग से free माना जाएगा।

तो यहाँ, सबसे आसान तरीका यही है कि ticket book करने के बाद baggage allowance एक बार ध्यान से देख लें।

कई बार camera से ज्यादा परेशानी bag की गिनती और उसके वजन को लेकर हो जाती है।

अगर Camera Bag Gate पर Check in करने को कह दिया जाए तो क्या करें?

कई बार ऐसा हो जाता है कि cabin में सामान रखने की जगह कम पड़ जाती है, bag थोड़ा बड़ा निकल जाता है या किसी दूसरी वजह से airline gate पर ही आपका cabin bag नीचे भेजने के लिए कह देती है।

ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, बस bag देने से पहले एक काम जरूर करें।

उसमें रखा power bank और सभी extra lithium batteries बाहर निकाल लें और अपने पास रखें।

यही वजह है कि मैं battery pouch को हमेशा bag की ऐसी जगह रखने की सलाह देता हूँ जहाँ से वह आसानी से निकल सके।

अगर उसे camera bag के सबसे नीचे दबा दिया और gate पर अचानक bag check-in करना पड़ा, तो वहीं पूरा सामान खोलना पड़ेगा।

IATA की guidance भी यही कहती है कि gate पर hand baggage नीचे भेजा जा रहा हो तो spare lithium batteries और power bank passenger अपने साथ रखे।

IndiGo भी power bank और loose batteries को checked baggage में रखने की अनुमति नहीं देता।

इसलिए आसान नियम याद रखिए: camera bag नीचे जा सकता है, लेकिन power bank और extra batteries आपके साथ cabin में ही रहेंगी।

Security Check पर Camera, Lens और Battery अलग Tray में निकालनी होगी?

हर airport पर ऐसा कोई एक जैसा नियम नहीं है कि DSLR, lens और camera battery को scanner में डालने से पहले tray में अलग निकालना ही पड़ेगा।

मेरे अपने अनुभव भी अलग अलग रहे हैं।

भारत के कई airports पर मुझे camera और battery अलग tray में रखने के लिए कहा गया है, जबकि कई international airports पर पूरा camera bag बिना कुछ निकाले सीधे scanner से चला गया।

इसलिए इसे एक पक्का नियम मानना ठीक नहीं होगा। Security check के समय वहाँ मौजूद staff जैसा कहे, वैसा ही करें।

हाँ, अपनी सुविधा के लिए इतना जरूर कर सकते हैं कि laptop, camera और batteries वाला pouch bag में ऐसी जगह रखें जहाँ से उन्हें आसानी से निकाला जा सके।

अगर security staff कुछ अलग से check करना चाहे तो पूरा bag खोलने और सामान ढूँढने में समय नहीं लगेगा।

Film camera लेकर जा रहे हैं तो थोड़ा और ध्यान देना पड़ता है।

IndiGo की मौजूदा policy के अनुसार photographic film X ray screening से प्रभावित हो सकती है।

जरूरत पड़ने पर manual checking की request की जा सकती है और film को उसके canister से निकालकर transparent plastic bag में दिखाने के लिए कहा जा सकता है।

इसलिए अगर आपके पास undeveloped film है, तो security check से पहले ही staff को बता देना बेहतर रहेगा।

इससे बाद में बेवजह की परेशानी से बच सकते हैं।

Laptop, Camera Charger और Power Bank एक चीज नहीं हैं

कई लोग charger और power bank को एक ही तरह की चीज समझ लेते हैं, जबकि दोनों में सीधा सा फर्क है।

सामान्य wall charger अपने अंदर बिजली जमा करके नहीं रखता बल्कि वह बस socket से बिजली लेकर आपके phone, camera या laptop तक पहुँचाता है।

वहीं power bank अपने अंदर बिजली store करके रखता है और बाद में उसी से दूसरी device charge करता है।

इसी वजह से power bank पर lithium battery वाले अलग safety rules लागू होते हैं।

अगर आपके camera charger या laptop charger में कोई built-in rechargeable battery नहीं है, तो उसे power bank की तरह नहीं माना जाएगा।

फिर भी airport security और baggage rules airline या route के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए बहुत unusual charger या battery वाला accessory हो तो एक बार नियम देख लेना ठीक रहता है।

Laptop की बात करें तो उसे cabin bag में रखना ही सबसे आसान रहता है।

खासकर आजकल ज्यादातर laptops में battery आसानी से निकाली नहीं जा सकती।

Air India की मौजूदा policy में India से उड़ान भरने वाली flights के लिए checked baggage में laptop रखने पर battery निकालकर cabin में रखने की बात कही गई है।

इसलिए modern non-removable battery वाले laptop को cabin में रखना ज्यादा सीधा और सुरक्षित विकल्प है।

GoPro, Gimbal, Wireless Mic और LED Light का क्या करें?

आजकल travel video shoot करने के लिए सिर्फ camera काफी नहीं होता बल्कि साथ में GoPro, gimbal, wireless mic, छोटी LED light और कभी-कभी monitor भी रखना पड़ता है।

ऐसे में हर सामान की battery को एक जैसा समझना ठीक नहीं है।

सबसे पहले यह देखिए कि battery उसी device के अंदर लगी हुई है या अलग से रखी गई है। इसके बाद उसकी Wh rating देख लें।

GoPro या action camera की battery अगर camera के अंदर लगी है, तो उसे cabin bag में रखना सबसे आसान तरीका है।

लेकिन अगर उसकी extra batteries अलग रखी हुई हैं तो वे spare lithium battery मानी जाएँगी और उन्हें cabin bag में ही सुरक्षित रखना चाहिए।

यही बात gimbal, LED light और wireless mic पर भी लागू होती है।

अगर battery device के अंदर लगी है तो वह उसी device का हिस्सा है, लेकिन निकालकर अलग रख दी तो उसे spare battery की तरह pack करना होगा।

GoPro के बारे में अलग से जानना हो तो GoPro action camera guide और यात्रा में बेहतर video shoot करने के लिए travel video shooting tips देख सकते हैं।

Tripod Cabin में Allowed है या Check in में?

Tripod को लेकर internet पर आपको अलग-अलग जवाब मिलेंगे।

कोई बताएगा कि वह tripod cabin में कई बार ले गया और कभी किसी ने नहीं रोका, तो किसी का अनुभव होगा कि security ने उसे check-in में भेज दिया।

मैं खुद tripod को हमेशा check-in bag में ही रखता हूँ और मुझे आज तक इस वजह से कोई परेशानी नहीं हुई।

BCAS की restricted hand-baggage list में tripod का नाम अलग से prohibited item के रूप में नहीं दिया गया है।

लेकिन sharp objects, tools और sporting goods जैसी चीजों पर रोक है और यह list भी पूरी तरह final नहीं मानी जाती।

इसलिए security पर आखिरी फैसला वहाँ मौजूद officer ही करता है।

Tripod का size कितना है, उसका head कैसा है, उसमें spikes हैं या नहीं और उसे किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, इन बातों को देखकर उसे cabin में जाने दिया जा सकता है या check-in करने को कहा जा सकता है।

अगर आपके पास छोटा travel tripod है जो आसानी से cabin bag में आ जाता है, तो यात्रा से पहले airline और departure airport की requirement देख लेना ठीक रहेगा।

लेकिन बड़ा metal tripod, spikes वाला tripod या भारी tripod head हो तो उसे check-in bag में रखना मेरे हिसाब से ज्यादा आसान और कम झंझट वाला तरीका है।

एक और बात अक्सर लोग भूल जाते हैं।

Camera, laptop, lens और tripod सब एक साथ cabin bag में रखेंगे तो वजन बहुत जल्दी बढ़ जाता है।

कई बार tripod security पर नहीं, बल्कि cabin baggage की weight limit पर अटक जाता है।

Drone और Drone Batteries के Rules थोड़ा अलग हैं

यहाँ पर Drone को सिर्फ एक camera समझकर bag में रख देना सही नहीं होगा।

यहाँ पर आपको दो अलग बातें देखनी पड़ेंगी |

पहली, airline उसे और उसकी battery को किस तरह ले जाने देती है और दूसरी, जिस देश में आप जा रहे हैं, वहाँ drone को लेकर क्या नियम हैं।

Air India और IndiGo दोनों ने drone और उसकी batteries के लिए अलग conditions दी हुई हैं।

अगर battery निकालने वाली है या spare battery है, तो उसे cabin bag में रखना पड़ता है।

बड़ी battery हो तो उसका Wh जरूर देखें। 100 Wh से ऊपर की battery पर airline की मंजूरी या दूसरी शर्तें लग सकती हैं।

यहाँ एक बात और ध्यान रखने वाली है।

Camera या drone की 150 Wh battery और 150 Wh का power bank एक ही चीज नहीं माने जाते।

बड़ी camera या drone battery को कुछ airlines पहले से approval लेकर ले जाने देती हैं, जबकि power bank पर वही airline ज्यादा सख्त नियम रख सकती है।

इसलिए सिर्फ capacity देखकर फैसला न करें, यह भी देखें कि battery किस device के लिए है।

International trip में असली पेच इसके बाद आता है।

मान लीजिए airline ने आपका drone flight में ले जाने दिया, इसका मतलब यह नहीं कि आप Singapore, Thailand, Malaysia, Vietnam, Indonesia या किसी दूसरे देश में उसे जहाँ चाहें उड़ा सकते हैं।

उसके लिए कहीं registration जरूरी होता है, कहीं permit लेना पड़ता है और कुछ जगहों पर drone उड़ाना पूरी तरह मना भी हो सकता है।

इसलिए drone के साथ यात्रा कर रहे हैं तो दो चीजें अलग-अलग जरूर check करें।

एक, airline उसे और उसकी batteries को किस तरह carry करने देती हैऔर दूसरा, जिस देश में जा रहे हैं वहाँ drone उड़ाने के क्या नियम हैं।

Damaged, Swollen या गरम Battery के साथ Travel न करें

Camera battery पुरानी हो गई है, थोड़ा फूल भी गई है, लेकिन अभी charge हो रही है, तो क्या उसे trip में साथ ले जाना ठीक है?

नहीं, ऐसी battery को बिल्कुल साथ न ले जाएँ।

IATA की passenger guidance भी damaged, swollen या recalled lithium batteries के साथ यात्रा न करने की सलाह देती है।

Battery का फूलना या जरूरत से ज्यादा गर्म होना इस बात का संकेत हो सकता है कि उसके अंदर कुछ ठीक नहीं है।

Flight में अगर कोई battery अचानक बहुत गर्म होने लगे, उससे धुआँ निकले या जलने जैसी अजीब smell आए, तो तुरंत cabin crew को बताएं।

खुद से battery खोलने, पानी डालने या उसे किसी दूसरी जगह ले जाने की कोशिश न करें।

Magnetic wireless power bank को भी bag में ऐसे न रखें कि वह phone या किसी दूसरी चीज से चिपककर अपने आप charging शुरू कर दे।

थोड़ी सी सावधानी यहाँ बहुत जरूरी है, क्योंकि lithium battery के मामले में छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है।

Air India, IndiGo और SpiceJet के Current Rules में मुख्य फर्क

देखिए, हर airline के नियम बिल्कुल एक जैसे नहीं होते। इसलिए नीचे दिया गया comparison आपको जल्दी समझाने के लिए है, इसे final rule न मानें।

Ticket book करने के बाद अपनी airline की website पर जाकर एक बार latest baggage और battery rules जरूर check कर लें।

खासकर international travel में यह छोटा सा check बाद में काफी परेशानी बचा सकता है।

AirlinePower Bank की सीमाकहाँ रखें और कैसे इस्तेमाल करेंजरूरी बात
Air Indiaअधिकतम 2 power bank, हर एक 100 Wh तककेवल cabin bag में रखें। Overhead bin में न रखें और flight के दौरान इससे mobile या दूसरा device charge न करें।अगर camera bag overhead bin में रखना है, तो power bank पहले निकालकर अपने पास रखें।
IndiGoIndiGo की अलग अलग pages पर capacity को लेकर थोड़ी अलग जानकारी मिलती है। एक जगह 160 Wh तक लिखा है, जबकि detailed policy में 100 Wh के बाद approval की बात आती है।Power bank cabin bag में ही रखें और ऐसी जगह रखें जहाँ जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाला जा सके। Overhead bin में न रखें और flight के दौरान use या charge न करें।अगर आपका power bank 100 Wh से ज्यादा है तो यात्रा से पहले IndiGo से confirmation लेना बेहतर है।
SpiceJetसामान्य lithium battery limits लागू होती हैं और power bank cabin baggage में ही रखना होता है।Check in baggage में power bank न रखें। Flight के दौरान use या charging न करें और इसे overhead bin में रखने से भी बचें।यात्रा से पहले SpiceJet की latest baggage policy एक बार जरूर देख लें, क्योंकि battery rules बदल सकते हैं।

इतने सारे rules देखने के बाद भी मेरी सलाह बहुत सीधी है।

अगर आप सामान्य यात्रा कर रहे हैं तो 100 Wh या उससे कम capacity वाला power bank रखें।

एक या दो power bank से काम चल जाता है। इन्हें हमेशा cabin bag में रखें और ऐसी जगह रखें जहाँ जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाला जा सके।

इससे अलग-अलग airlines के नियमों में उलझने की संभावना भी कम रहती है।

भारत से International Trip में Major Airlines के Power Bank Rules

अगर आप Bangkok, Singapore, Kuala Lumpur, Bali, Vietnam या Philippines जैसे देशों की यात्रा कर रहे हैं, तो केवल भारत से जाने वाली airline का नियम देख लेना काफी नहीं है।

हो सकता है जाते समय आपकी flight किसी Indian airline की हो और लौटते समय दूसरी airline की। इसी तरह Europe, UK या US की यात्रा में Dubai, Doha या Abu Dhabi से होकर जाना पड़े, जहाँ Emirates, Qatar Airways या Etihad जैसी airlines आपकी यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं।

यहीं थोड़ी सावधानी जरूरी है, क्योंकि power bank और lithium battery को लेकर हर airline के नियम बिल्कुल एक जैसे नहीं होते।

इसलिए नीचे मैंने उन प्रमुख airlines के मौजूदा नियमों का एक आसान comparison दिया है, जिनसे भारतीय यात्री अक्सर international यात्रा करते हैं।

एक बात बस याद रखिए। ये नियम समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए यात्रा से पहले जिस airline की flight वास्तव में आप ले रहे हैं, उसकी website पर एक बार तात्कालिक नियम जरूर देख लें।

Airline

Limit

याद रखने वाली बात

Singapore Airlines

अधिकतम 2; 100 Wh तक बिना approval, 100 से 160 Wh पर approval

सिर्फ cabin में; overhead bin में नहीं; flight में use/charge नहीं

Scoot

अधिकतम 2; 100 Wh तक बिना approval, 100 से 160 Wh पर approval

सिर्फ cabin में; overhead bin में नहीं; flight में use/charge नहीं

AirAsia

अधिकतम 2; हर एक 100 Wh तक; 100 Wh से ऊपर power bank allowed नहीं

Seat pocket या सामने की seat के नीचे रखें; overhead bin और use/charge नहीं

Malaysia Airlines

अधिकतम 2; 100 Wh तक; 100 से 160 Wh पर airline approval

सिर्फ cabin में; अपने पास रखें; overhead bin और use/charge नहीं

Thai Airways

अधिकतम 2; हर एक 100 Wh तक

Cabin only; overhead bin नहीं; use/charge नहीं

VietJet

अधिकतम 2; हर एक 100 Wh तक

सिर्फ hand baggage में; आसानी से निकाल सकें; flight में use नहीं

Emirates

केवल 1; 100 Wh से कम

Cabin only; overhead locker नहीं; use/charge नहीं

Qatar Airways

अधिकतम 2; हर एक 100 Wh तक

सिर्फ cabin में; आसानी से निकाल सकें; flight में charging नहीं

Etihad

केवल 1; 100 Wh तक; 100 Wh से ऊपर power bank accepted नहीं

Cabin में आसानी से निकाल सकें; flight में use/charging नहीं

एक Trip में कई Airlines हों तो?

अब मान लीजिए आप Delhi से Singapore एक airline से गए, वहाँ से Bali दूसरी airline से और वापसी में तीसरी airline की flight है।

ऐसी यात्रा में केवल पहली airline के नियम देखकर power bank या camera batteries pack कर लेना ठीक नहीं होगा।

हर airline की battery और power bank को लेकर अपनी सीमा हो सकती है।

इसलिए पूरी यात्रा में कौन-कौन सी airlines हैं, यह एक बार पहले देख लें और जहाँ नियम सबसे सख्त हों, उसी हिसाब से packing करें।

मसलन Emirates और Etihad एक power bank तक ही अनुमति देते हैं।

ऐसे में अगर बाकी flights पर दो power banks ले जाना allowed भी हो, तो वापसी की किसी flight पर वही दूसरा power bank परेशानी खड़ी कर सकता है।

सबसे आसान तरीका यही है कि power bank पर उसकी Wh rating साफ लिखी हो, spare camera batteries ठीक से अलग case या pouch में packed हों और 100 Wh से ऊपर की किसी बड़ी battery के लिए पहले ही airline से approval ले लिया जाए।

इतनी सी तैयारी से airport पर आखिरी समय की उलझन काफी कम हो जाती है।

अगर आप International यात्रा की planning अभी कर रहे हैं तो सस्ती flight ticket कैसे book करें वाला लेख भी काम आ सकता है; और cabin class का फर्क समझना हो तो flight classes की guide देखें।

Codeshare में कौन-सी Airline का Rule मानें?

International flight में एक बात और समझ लें, जिसे codeshare कहा जाता है।

कई बार टिकट आपने किसी एक airline की website से खरीदा होता है, लेकिन आपकी पूरी यात्रा उसी airline के विमान से नहीं होती।

बीच का कोई sector उसकी partner airline भी चला सकती है।

मान लीजिए आपका टिकट Air India के नाम से है, लेकिन Singapore से आगे वाली flight किसी दूसरी airline की है।

ऐसे में booking details में अक्सर “operated by…” लिखा होता है। इसका मतलब यही है कि उस sector का aircraft और crew दूसरी airline का है।

इसलिए international trip में सिर्फ टिकट पर छपा बड़ा airline का नाम देखकर न चलें।

Booking confirmation में एक बार “operated by” वाली line देख लेना काफी है।

इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि यात्रा के किस हिस्से में कौन-सी airline वास्तव में flight चला रही है।

खासकर camera gear, extra batteries या drone जैसी चीजें साथ हों तो यह छोटी सी जानकारी बाद में confusion से बचा देती है।

अगर कोई battery unusual capacity की है या उस पर Wh साफ नहीं लिखा है, तभी उस operating airline से पहले confirmation लेना ठीक रहेगा।

Airport जाने से पहले Camera Bag ऐसे Check करें

Airport के लिए निकलने से पहले एक बार camera bag खोलकर जरूर देख लें।

Power bank और extra batteries cabin bag में हों, Wh rating पढ़ी जा रही हो और terminals किसी metal चीज से touch न कर सकें।

कोई battery फूली हुई, टूटी हुई या खराब हालत में दिखे तो उसे साथ न लें।

इसके बाद cabin baggage allowance देखें।

कई बार हमें लगता है camera bag अलग है, laptop bag अलग है और main cabin bag अलग, लेकिन airline इन सबको free pieces माने यह जरूरी नहीं है।

अगर आपके पास बड़ा tripod है तो पहले से check-in में pack कर देना ज्यादा आसान रहता है।

  • Power bank और spare batteries आसानी से निकाल सकें।
  • Wh rating और battery label साफ पढ़े जा सकें।
  • Battery terminals case, pouch या tape से सुरक्षित हों।
  • Cabin bag का size और weight booking के हिसाब से हो।
  • Operating airline की current battery policy आखिरी बार check कर लें।

बस इतनी सी तैयारी airport पर बहुत काम आती है।

नियम सुनने में थोड़े उलझे हुए लगते हैं, लेकिन असल बात सीधी है कि battery को सिर्फ camera का सामान समझकर suitcase में कहीं भी रख देना सही नहीं है।

Power bank और extra lithium batteries को अलग ध्यान से pack करेंगे तो security पर भी कम परेशानी होगी और सफर भी आराम से निकल जाएगा।

Flight में Camera Gear से जुड़े कुछ सवाल 

क्या 20,000 mAh Power Bank Flight में ले जा सकते हैं?

अक्सर हाँ, क्योंकि 20,000 mAh के बहुत से models लगभग 74 Wh के आसपास होते हैं, लेकिन सिर्फ mAh देखकर अंतिम निर्णय न लें।

Power bank पर printed Wh rating देखें और अपनी airline की limit से मिलाएँ।

अगर Power Bank Camera Bag के अंदर है तो क्या Camera Bag overhead bin में रख सकते हैं?

Camera bag overhead bin में जा सकता है अगर cabin rules allow करते हैं, लेकिन कई airlines power bank को overhead bin में रखने से मना करती हैं।

Power bank निकालकर under-seat bag, seat pocket या अपने पास रखें।

क्या Flight में Power Bank से Mobile या Camera Charge कर सकते हैं?

Power bank साथ ले जाना अलग बात है और flight के दौरान उससे mobile या camera charge करना अलग।

DGCA की advisory और कई बड़ी airlines के मौजूदा नियमों में flight के दौरान power bank से charging की इजाजत नहीं दी गई है।

इसलिए सीधी सी बात है, power bank अपने cabin bag में रखें, लेकिन flight के दौरान उसका इस्तेमाल न करें।

Mobile या camera charge करना हो तो airport पर कर लें या फिर aircraft की approved charging facility हो तो उसी का इस्तेमाल करें।

क्या DSLR की battery camera के अंदर रह सकती है?

हाँ, camera को battery लगी हुई हालत में cabin bag में रखना सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।

क्या extra camera battery check in bag में रख सकते हैं?

नहीं। Spare lithium battery cabin bag में रखें और उसके terminals को cover या tape से सुरक्षित रखें।

मेरे पास 3–4 camera batteries हैं, क्या सभी cabin में ले जा सकता हूँ?

अक्सर ले जा सकते हैं, लेकिन quantity limit airline के हिसाब से बदल सकती है। ज्यादा batteries हों तो पहले airline से confirm कर लें।

क्या security पर camera और lens अलग tray में निकालना जरूरी है?

हर airport पर ऐसा fixed rule नहीं है। Security staff जो कहे, वही follow करें।

क्या camera charger check in bag में रख सकते हैं?

हाँ, सामान्य charger जिसमें built-in battery नहीं है, आम तौर पर cabin या check in दोनों में रखा जा सकता है।

क्या tripod cabin में ले जा सकते हैं?

छोटा tripod कई बार cabin में allowed होता है, लेकिन final decision airline और security का होता है। बड़ा metal tripod check in करना आसान रहता है।

क्या drone battery cabin में ले जानी चाहिए?

हाँ, spare drone batteries cabin में रखें। बड़ी battery हो तो Wh limit और airline approval जरूर check करें।

अगर power bank पर Wh लिखा न हो तो?

उसका model number देखकर manufacturer की website पर Wh rating check करें। केवल mAh देखकर airport न जाएँ।

क्या swollen camera battery flight में ले जा सकते हैं?

नहीं। फूली हुई या damaged battery को flight में बिल्कुल न ले जाएँ।

 

flight_power_bank_camera_infographic

 

शेयर करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top