Last Updated on August 22, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव
रेल यात्रा के दौरान अक्सर ही हमें वेटिंग टिकट मिल जाता है और कई बार तो यह अंत तक भी कंफर्म नहीं होता है।
पर असली परेशानी केवल टिकट के WL में होने की नहीं है।
परेशानी तब शुरू होती है जब हमें यह समझ नहीं आता कि अब इस टिकट का क्या होगा, क्या हम ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं, टिकट अपने आप कैंसिल होगा या नहीं और पैसा वापस मिलेगा या नहीं?
अब आप कहेंगे कि भई Waiting Ticket तो Waiting Ticket है, इसमें इतना confusion कैसा?
यहीं पर सबसे बड़ा फर्क है।
IRCTC का Fully Waitlisted e-ticket, एक ही PNR में कुछ Confirm और कुछ Waiting passenger, RAC Ticket और रेलवे काउंटर से लिया गया Waiting Ticket……इन सभी के rules एक जैसे नहीं हैं।
इसलिए सबसे पहले अपनी ticket की सही स्थिति समझना जरूरी है।
Railway Rules Last Checked: August 2026
इस article में लगातार बदलने वाले railway rules को Indian Railways, IRCTC और Ministry of Railways के official sources से check किया गया है।
Waiting Ticket के Rules एक नजर में
| आपके टिकट की स्थिति | क्या यात्रा कर सकते हैं? | Ticket के साथ क्या होगा? |
|---|---|---|
| IRCTC e-ticket में सभी passenger WL और chart बन चुका है | नहीं | PNR chart से drop हो जाता है और refund process होता है |
| एक ही PNR में कुछ CNF/RAC और कुछ WL | Fully-WL वाले rule जैसा नहीं | सभी passengers के नाम, WL passengers सहित, chart में रह सकते हैं |
| RAC | हाँ | यात्रा की जा सकती हैपर full berth मिलने की guarantee नहीं होती |
| PRS/Counter Ticket अभी भी WL | Reserved coach में WL status पर नहीं | Ticket auto-cancel नहीं होता है इसलिए unreserved coach या cancellation का option देखें |
IRCTC साफ बताता है कि chart बनने के बाद अगर एक PNR के सभी passengers waiting list में ही रह जाते हैं, तो उनके नाम reservation chart से हट जाते हैं और वे उस e-ticket पर यात्रा नहीं कर सकते।
वहीं partly confirmed/partly RAC + partly WL PNR में waitlisted passengers के नाम भी chart में बने रहते हैं।
Fully Waitlisted E-Ticket क्या होता है और chart के बाद क्या होगा?
मान लेते हैं कि आपने IRCTC से दो लोगों का online ticket बुक किया।
Chart बनने के बाद भी दोनों passengers का current status WL ही है।
इस दशा में आपका ticket Fully Waitlisted E-ticket माना जाएगा।
Chart तैयार होने के बाद ऐसे PNR से सभी waitlisted passengers के नाम reservation chart से drop कर दिए जाते हैं।
इसका मतलब है कि इस टिकट पर reserved coach में यात्रा नहीं की जा सकती।
अगर फिर भी कोई passenger ऐसे fully waitlisted e-ticket पर यात्रा करता है तो Railway rules के अनुसार उसे valid reservation वाला passenger नहीं माना जाएगा।
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल booking status देखकर फैसला न करें।
हमेशा latest Current Status और Charting Status check करें।
Indian Railways के official PNR enquiry में Booking Status और Current Status दोनों अलग-अलग दिखाए जाते हैं।
Final charts तैयार न होने तक current status आगे बदल भी सकता है।
PNR में Chart Prepared लिखा आ रहा है तो क्या Ticket का Status अब बदल नहीं सकता?
जरूरी नहीं है।
यहां Chart Prepared और Final Charts Prepared में फर्क समझना जरूरी है।
Indian Railways की अपनी PNR enquiry में साफ लिखा हुआ है कि अगर Final Charts अभी तैयार नहीं हुए हैं तब Current Status बाद में upgrade या downgrade हो सकता है।
मान लीजिए आपने PNR check किया और आपको RAC दिखाई दे रहा है लेकिन Final Chart अभी नहीं बना है।
तो आगे vacancy मिलने पर status CNF भी हो सकता है।
इसी तरह केवल “Chart Prepared” देखकर किसी पुराने 30 मिनट या 4 घंटे वाले formula से ticket का result तय करना सही नहीं है।
आपको दो चीजें देखनी हैं—
Current Status क्या है?
और
Final Charts तैयार हुए हैं या नहीं?
Indian Railways की PNR enquiry में दोनों information अलग अलग दिखाई जाती हैं।
Chart बनने के बाद Current Availability क्या होती है?
यह feature काफी उपयोगी है लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता है।
मान लीजिए आपकी ticket Waiting List में थी और chart बनने तक भी Confirm नहीं हुई।
अब आप सोचेंगे कि बस, उसी train में Confirm Ticket मिलने का कोई chance नहीं बचा।
यह जरूरी नहीं है।
Chart बनने के बाद अगर train में कोई seat या berth खाली बच जाती है तो Railway उसे Current Booking के लिए उपलब्ध करा सकता है।
IRCTC के अनुसार Current Booking का मतलब ही है—
Chart बनने के बाद बची हुई vacant accommodation की booking.
और यहां सबसे अच्छी बात यह है कि Current Booking में केवल Confirmed Ticket ही book की जाती है। Waiting Ticket issue नहीं होती।
इसलिए अगर आपकी Waiting Ticket काम नहीं आई तो उसी train में एक बार Current Availability या CURR_AVL भी check कर सकते हैं।
अगर berth available हुई तो आप नई Confirm Ticket book कर सकते हैं।
पर यहां एक बात ध्यान रखें।
Current Availability दिखने से आपकी पुरानी WL ticket अपने आप Confirm नहीं होती है।
यह एक अलग fresh booking होती है। अपनी पुरानी Waiting Ticket का cancellation/refund status अलग से जरूर देखें।
और Current Availability मिलने की कोई guarantee भी नहीं होती है क्योंकि यह charting के बाद वास्तव में खाली बची seats पर निर्भर करती है।
अगर एक Passenger Confirm और दूसरा Waiting में है तब क्या होगा?
यह बहुत जरूरी सवाल है और इसी जगह सबसे अधिक confusion होता है।
मान लेते हैं कि एक ही PNR पर दो passenger हैं:
Passenger 1 – CNF
Passenger 2 – WL
अब यह PNR Fully Waitlisted नहीं है।
IRCTC के official rules के अनुसार partly confirmed/partly waitlisted या partly RAC/partly waitlisted PNR में waitlisted passenger का नाम भी reservation chart में दिखाई देता है।
इसलिए इसे उस Fully-WL case नहीं मानना चाहिए जिसमें सभी passengers के नाम chart से हटा दिए जाते हैं।
हाँ, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि WL passenger के लिए अलग full berth guaranteed हो गई।
यानी याद रखने वाली बात इतनी है:
Fully WL PNR और Partially Confirmed PNR दोनों अलग-अलग cases हैं।
RAC Ticket क्या है और RAC पर यात्रा कर सकते हैं?
जी हाँ, RAC यानी Reservation Against Cancellation status वाले passenger को train में यात्रा करने की अनुमति होती है।
RAC passenger reserved coach में board कर सकता है और उसे शुरुआत में sitting accommodation मिलता है।
अगर बाद में कोई berth खाली होती है तो priority के अनुसार full berth भी allot की जा सकती है।
इसलिए RAC को Waiting List के बराबर न समझें।
अगर आपकी ticket का current status RAC है तो आपकी यात्रा fully waitlisted e-ticket की तरह automatically खत्म नहीं होती।
हाँ, full sleeping berth मिलेगी या नहीं, इसका फैसला availability पर निर्भर करेगा।
इसके लिए आप कोच के अन्दर TTE से बात कर सकते हैं |
रेलवे काउंटर से लिया Waiting Ticket क्या अपने आप Cancel हो जाता है?
नहीं, यहाँ पर IRCTC e-ticket और रेलवे reservation counter से लिए गए PRS ticket में फर्क समझना बहुत जरूरी है।
Fully waitlisted e-ticket chart बनने के बाद system से drop हो सकता है, लेकिन physical PRS counter ticket उसी तरह अपने आप cancel नहीं होता।
पर इसका मतलब यह भी नहीं है कि WL counter ticket लेकर आप reserved coach में जाकर किसी खाली seat पर बैठ सकते हैं।
Indian Railways के reservation rules कहते हैं कि अगर waiting-list ticket confirm या RAC नहीं हुआ है तो passenger को reserved coach में नहीं चढ़ना चाहिए।
Counter WL passenger को unreserved coach में यात्रा करनी होगी या ticket cancel करना होगा।
यानी TTE से निवेदन करके आपको reserved berth मिल ही जाएगी…….ऐसी कोई guarantee मानकर यात्रा plan करना सही नहीं होगा।
Counter ticket cancellation के लिए Railway की 139 service और IRCTC Rail Connect में Counter Ticket Cancellation सुविधा भी उपलब्ध है।
Counter Waiting Ticket और General Ticket क्या एक ही होते हैं?
जी नहीं, दोनों में फर्क होता है।
Railway reservation counter से अगर आपने Sleeper, 3AC, 2AC या किसी reserved class की ticket book की और आपको Waiting List मिली तो वह PRS Waiting Ticket है।
वहीं General या Unreserved Ticket में शुरू से ही आपके लिए कोई reserved berth book नहीं होती है।
अब आप कहेंगे कि अगर Counter Waiting Ticket पर reservation confirm नहीं हुआ तो फिर उसका क्या फायदा?
Counter ticket का reservation status यात्रा तक RAC या Confirm हो सकता है। लेकिन अगर reservation आखिर तक confirm नहीं हुआ तो केवल physical ticket हाथ में होने से reserved berth नहीं मिल जाती है।
Indian Railways के reservation training material में साफ कहा गया है कि अगर Waiting List confirm नहीं होती है तब passenger को unreserved coach में यात्रा करनी चाहिए या ticket cancel करना चाहिए।
इसलिए यह सोचकर Sleeper या AC coach में न चढ़ें कि—
“Ticket तो railway counter से ही लिया है इसलिए reserved coach में बैठ सकते हैं।”
Counter से मिला Waiting Ticket और Confirmed Reservation एक ही चीज नहीं है।
Waiting Ticket Confirm कैसे होता है?
अब आप पूछेंगे कि आखिर WL ticket confirm होता कैसे है?
Railway reservation में पहले से booked यात्रियों द्वारा ticket cancel करने, quota adjustment, berth availability और charting के दौरान allocation बदलने से आपका current status आगे बढ़ सकता है।
इसी कारण आपकी ticket WL से RAC या CNF में जा सकती है।
लेकिन यहाँ किसी fixed formula पर भरोसा करना सही नहीं होगा।
Indian Railways की अपनी PNR enquiry website भी confirmation prediction को केवल indicative बताती है और साफ कहती है कि actual confirmation कई बदलने वाले factors पर निर्भर करता है।
इसलिए ऐसा कोई rule नहीं है कि:
“80% probability है तो ticket जरूर confirm होगी”
या
“WL 20 तक हमेशा confirm हो जाती है।”
Prediction को एक अंदाजा समझें, guarantee नहीं।
वेटिंग टिकट कितने घंटे पहले कंफर्म होता है?
पहले chart preparation के बारे में 4 घंटे, 8 घंटे और final chart के 30 मिनट जैसे अलग-अलग rules काफी समय तक चलते रहे हैं।
लेकिन 2026 में Railway ने charting system में बड़ा बदलाव किया है।
Ministry of Railways ने March 2026 में बताया कि reservation chart अब पहले की अपेक्षा काफी पहले—train departure से लगभग 9 से 18 घंटे पहले—तैयार किया जा रहा है।
July 2026 में Ministry ने simplified ticket cancellation/refund rules सहित इन earlier reforms को implemented reforms में गिना।
अब यहाँ एक practical बात समझिए।
इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी हर train के लिए departure time से ठीक 9 घंटे घटाकर chart timing निकाल लें।
अपनी ticket के लिए सबसे सही तरीका है कि Indian Railways या IRCTC में Charting Status और Current PNR Status देखें।
Final chart तैयार न होने तक status में आगे बदलाव संभव है।
अगर Ticket यात्रा से एक दिन पहले तक Waiting में है तो क्या करें?
ऐसी स्थिति हम में से बहुत से लोगों के साथ होती है।
यात्रा जरूरी है, hotel बुक है, आगे कोई connection भी हो सकता है और ticket अभी भी WL में अटकी हुई है।
ऐसे में सबसे पहले किसी third-party prediction पर निर्भर होकर तुरंत decision न लें।
अपना latest PNR status check करें और यह देखें कि आपका case Fully WL है, RAC है या Partial Confirmation वाला है।
इसके बाद दूसरी trains की availability check करें।
अगर यात्रा अगले दिन है तो Tatkal booking भी एक option हो सकती है।
IRCTC के अनुसार Tatkal booking train के originating station की journey date से एक दिन पहले खुलती है—AC classes के लिए सुबह 10 बजे और non-AC classes के लिए 11 बजे।
अगर आपने पहले IRCTC से booking नहीं की है तो हमारी ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग कैसे करें वाली guide देख सकते हैं। नया account बनाना हो तो IRCTC User ID कैसे बनाएं भी पढ़ें।
मेरे साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति का Ticket Confirm है लेकिन मेरा Waiting Ticket अलग PNR पर है तो क्या मैं उसके साथ यात्रा कर सकता हूं?
नहीं, यहां सबसे पहले आपको Same PNR और Different PNR वाला फर्क समझना होगा।
मान लीजिए आपके परिवार के दो लोगों की Confirm Ticket एक PNR पर है लेकिन आपने अपनी ticket बाद में अलग से book की और उसका PNR अलग है।
अगर आपकी अलग PNR वाली e-ticket chart बनने के बाद भी पूरी तरह Waiting List में रहती है तो आपके परिवार की दूसरी Confirm Ticket से आपकी ticket का status नहीं बदलेगा।
आपका PNR अभी भी Fully Waitlisted ही माना जाएगा।
यह बात इसलिए जरूरी है क्योंकि कई बार हमें लगता है कि—
“मेरे पिताजी की berth Confirm है, मैं उसी पर adjust कर लूंगा।”
या
“हम दोनों साथ हैं इसलिए TTE बैठने देगा।”
लेकिन Railway के लिए दोनों अलग bookings हैं।
अगर आपके अलग PNR के सभी passenger chart बनने के बाद भी WL हैं तो वह PNR chart से drop हो जाएगा और उस e-ticket पर reserved coach में यात्रा नहीं की जा सकती।
यानी किसी दूसरे passenger की Confirm Ticket आपके अलग Fully-Waitlisted PNR को valid नहीं बनाती है।
Waiting Ticket Cancel करने पर कितना Refund मिलता है?
यहीं एक बहुत बड़ा भ्रम है कि Fully Waitlisted e-ticket cancel होने पर हमेशा “पूरा पैसा” वापस मिलता है।
Current detailed IRCTC refund rules के अनुसार अगर सभी passengers chart बनने के बाद भी waiting list में रहते हैं तो उनका PNR chart से drop होता है और refund booking वाले account में process किया जाता है, लेकिन applicable clerkage deduct किया जा सकता है।
IRCTC के January 2026 detailed refund rules में RAC/Waitlisted ticket के लिए clerkage ₹60 प्रति passenger, और applicable AC classes में GST का भी उल्लेख है।
उसी document में RAC/WL ticket को scheduled departure से 30 मिनट पहले तक cancel करने पर applicable refund का rule भी दिया गया है।
लेकिन एक और बात ध्यान रखें।
अगर आपका WL/RAC ticket बाद में Confirm हो जाता है तो cancellation के समय उसे confirmed reserved ticket के rules के हिसाब से treat किया जा सकता है।
Railways ने March 2026 में confirmed-ticket cancellation windows को पुराने 48/12/4 घंटे से बदलकर 72/24/8 घंटे किया है।
इसलिए refund देखते समय केवल यह मत देखें कि booking के समय ticket WL थी। Cancellation के समय current status क्या था, यह भी महत्वपूर्ण है।
Fully WL Ticket का Refund क्या अपने आप मिलेगा?
IRCTC e-ticket में अगर एक PNR के सभी passengers chart बनने के बाद भी WL रहते हैं तो system उस PNR को chart से बाहर कर देता है और refund electronically booking वाले account में process किया जाता है।
इसके लिए passenger को train में जाकर TTE से cancellation कराने की जरूरत नहीं होती।
अगर refund amount आपकी उम्मीद से कम आया है तो पहले यह देखें कि clerkage या दूसरी applicable deduction हुई है या नहीं।
एक और 2026 change जानना जरूरी है। Ministry of Railways ने March 2026 में e-ticket refund process से TDR requirement हटाने की घोषणा की, जबकि IRCTC की कुछ older help pages अभी भी पुराने TDR workflow दिखाती हैं।
July में Railways ने simplified cancellation/refund rules को implemented reforms में गिना है।
इसलिए किसी unusual refund case में IRCTC app/site में दिखाई देने वाला current refund/claim workflow ही follow करें।
एक Passenger Confirm और दूसरा WL हो तो Refund कैसे देखें?
मान लेते हैं कि दो यात्रियों का एक ही PNR है।
एक passenger Confirm है और दूसरा अभी Waiting में है।
ऐसे ticket को पूरी तरह WL ticket समझकर automatic cancellation assume न करें, क्योंकि partially confirmed PNR के passengers—waitlisted passenger सहित chart में दिखाई दे सकते हैं।
अगर पूरा group यात्रा cancel करना चाहता है तो cancellation के समय IRCTC पर current refund amount और applicable rules जरूर देखें।
अगर कुछ passenger यात्रा करने वाले हैं और कुछ नहीं, तो यह simple Fully-WL case नहीं रह जाता।
ऐसे cases में current IRCTC cancellation/refund workflow follow करना बेहतर है क्योंकि 2026 में refund process में बदलाव किए गए हैं।
टिकट अपने आप कैंसिल हो गया फिर भी पूरा पैसा वापस क्यों नहीं आया?
यह बात बहुत से लोगों को कंफ्यूज करती है क्योंकि आमतौर पर हमें लगता है कि अगर टिकट हमने खुद कैंसिल नहीं किया है और रेलवे ने अपने आप कैंसिल किया है तब पूरा पैसा वापस मिलना चाहिए।
पर ऐसा जरूरी नहीं है।
अगर आपने IRCTC से e-ticket बुक किया है और एक PNR के सभी passenger chart बनने के बाद भी Waiting List में ही रह जाते हैं तब वह PNR reservation chart से बाहर कर दिया जाता है और refund उसी account में वापस भेजा जाता है जिससे ticket book किया गया था।
लेकिन इसमें clerkage charge काटा जाता है।
IRCTC के current refund rules के अनुसार Waiting/RAC ticket पर clerkage ₹60 प्रति passenger है और AC classes में applicable GST भी लग सकता है। Fully Waitlisted e-ticket के automatic refund में भी clerkage deduct होने का rule दिया गया है।
चलिए एक उदाहरण लेते हैं।
मान लीजिए आपने 4 passengers की Waiting Ticket बुक की और चारों की ticket chart बनने के बाद भी WL में ही रह गई।
अब ₹60 प्रति passenger के हिसाब से केवल clerkage ही ₹240 हो जाएगा। AC class होने पर applicable GST अलग से हो सकता है।
इसलिए खासकर कम fare वाली journey में refund amount देखने पर आपको लग सकता है कि रेलवे ने काफी पैसा काट लिया है।
यानी Auto Cancel का मतलब Zero Deduction नहीं होता है।
एक ही PNR में कुछ Passenger यात्रा कर गए और Waiting वाला Passenger नहीं गया तो क्या उसका Refund अपने आप आ जाएगा?
यहां Fully Waitlisted Ticket और Partially Confirmed Ticket वाला फर्क फिर से काम आता है।
मान लीजिए एक PNR में तीन passenger हैं—
पहला Confirm
दूसरा Confirm
तीसरा WL
दो Confirm passenger यात्रा तो कर गए लेकिन WL वाला passenger नहीं गया।
अब यह PNR पूरी तरह Waiting List वाला नहीं था इसलिए इसे उस ticket के जैसा नहीं समझना चाहिए जिसमें सभी passengers WL रहने पर पूरा PNR अपने आप chart से drop हो जाता है।
यानी ऐसे case में केवल यह सोचकर refund का इंतजार मत कीजिए कि “Waiting Ticket थी इसलिए पैसा अपने आप आ जाएगा।”
IRCTC में उस booking का current cancellation/refund status जरूर check करें।
यहां एक और जरूरी बात है। IRCTC के January 2026 detailed refund document में partially confirmed PNR के लिए पुराना TDR/certificate process दिया हुआ है, लेकिन Ministry of Railways ने March 2026 में e-tickets के लिए TDR की requirement हटाने की घोषणा की है।
इसलिए पुराने blogs या videos में बताए गए TDR steps को blindly follow करने के बजाय IRCTC website/app में उस समय दिखाई देने वाला current refund process follow करें।
Tatkal Waiting Ticket के Rules क्या हैं?
Tatkal quota में भी Waiting Ticket मिल सकती है।
इसलिए यह मानना गलत होगा कि Tatkal booking का मतलब हमेशा Confirm Ticket ही होगा।
IRCTC Tatkal rules के अनुसार waitlisted Tatkal ticket की cancellation/refund existing Railway waiting-list rules के अनुसार होती है।
वहीं Confirmed Tatkal Ticket को voluntarily cancel करने पर सामान्य स्थिति में refund नहीं मिलता।
यहाँ मैं confirmation chance को लेकर कोई “Tatkal WL सामान्य WL से जल्दी confirm होती है” वाला rule नहीं दूँगा क्योंकि Railway ऐसा कोई guaranteed confirmation formula नहीं देता।
आपको बस current status देखते रहना है।
Premium Tatkal में Waiting List मिलती है?
Premium Tatkal अलग है।
IRCTC के official Premium Tatkal rules के अनुसार Premium Tatkal quota में RAC या Waiting List booking allowed नहीं है।
VIKALP Scheme Waiting Ticket में कैसे मदद करती है?
अगर आपकी यात्रा जरूरी है तो VIKALP काफी useful option हो सकता है।
पर नाम VIKALP है तो इसे guaranteed confirmed ticket न समझें।
IRCTC साफ कहता है कि VIKALP चुनने मात्र से alternate train में confirmed berth मिलने की guarantee नहीं होती।
यह पूरी तरह train और berth availability पर निर्भर करता है।
अगर alternate accommodation allot हो जाती है तो passenger को original train की waiting ticket लेकर original train में board नहीं करना चाहिए।
ऐसी स्थिति में alternate train वाला PNR status charting के बाद भी check करना जरूरी है क्योंकि last-minute coach-composition changes संभव हैं।
GNWL, RLWL, PQWL और TQWL क्या होते हैं?
आपकी ticket पर केवल WL नहीं बल्कि GNWL, RLWL, PQWL या TQWL जैसे code भी लिखे हो सकते हैं।
Indian Railways के PNR system में GNWL का मतलब General Wait List, RLWL का Remote Location Wait List, PQWL का Pooled Quota Wait List और TQWL का Tatkal Quota Wait List होता है।
इन codes का relation अलग-अलग reservation quota से है।
लेकिन केवल WL code देखकर कोई निश्चित confirmation percentage बताना सही नहीं होगा।
अगर आपको सभी waiting-list types और उनके फर्क को detail में समझना है तो हमारी रेलवे Waiting List के प्रकार वाली guide पढ़ें।
इस article में हम उनका पूरा explanation दोहराने के बजाय इस बात पर ध्यान रखेंगे कि आपकी Waiting Ticket का practically क्या होगा।
Booking Status और Current Status में क्या फर्क है?
मान लेते हैं आपकी ticket में लिखा है:
Booking Status – WL 18 / PQWL
Current Status – CNF
तो अब आपकी ticket Confirm हो चुकी है।
Booking Status यह बताता है कि जब आपने reservation किया था तब आपकी position क्या थी।
Current Status यह बताता है कि अभी ticket कहाँ पहुंची है।
Indian Railways के PNR enquiry में दोनों fields अलग दिखाई जाती हैं और CNF होने पर coach/berth number chart preparation के बाद दिखाई दे सकता है।
इसलिए हमेशा Current Status को प्राथमिकता दें।
3AC में Waiting Ticket के Rules क्या हैं?
3AC को लेकर internet पर कई तरह के claims मिल जाते हैं।
पर basic rule class के नाम से नहीं बल्कि आपके ticket status से तय होता है।
अगर आपका IRCTC e-ticket chart बनने के बाद भी Fully Waitlisted है तो आप उस ticket पर 3AC reserved coach में यात्रा नहीं कर सकते।
अगर status RAC या Confirm है तो applicable reservation के अनुसार यात्रा की जा सकती है।
RAC passenger को reserved coach में यात्रा करने की अनुमति होती है।
हाँ, Indian Railways यह साफ कहता है कि unconfirmed Waiting Ticket लेकर reserved coach में board नहीं करना चाहिए नहीं तो passenger को detrained/fined किया जा सकता है।
रेलवे Ticket कितने दिन पहले Book कर सकते हैं?
Indian Railways में सामान्य Advance Reservation Period यानी ARP इस समय 60 दिन है, जिसमें journey का दिन शामिल नहीं होता।
यह rule 1 November 2024 से 120 दिन से घटाकर 60 दिन किया गया था और current Railway reservation information भी 60-day ARP बताती है। कुछ daytime/intercity trains में इससे छोटा reservation period हो सकता है।
यानी Diwali, Holi या किसी busy season में ticket booking खुलते ही demand बहुत अधिक होने पर कुछ ही समय में Waiting List शुरू हो सकती है।
Waiting Ticket से जुड़े जरूरी सवाल

क्या Waiting Ticket अपने आप Cancel हो जाता है?
हर Waiting Ticket नहीं।
अगर IRCTC e-ticket के सभी passengers chart बनने के बाद भी WL रहते हैं, तब PNR chart से drop हो जाता है और ticket उस reserved journey के लिए valid नहीं रहती। Partially confirmed PNR और counter ticket पर यही exact rule लागू नहीं होता।
क्या RAC Ticket Confirm Ticket है?
RAC status आपको train में reserved coach में यात्रा करने की अनुमति देता है, लेकिन शुरुआत में full berth guaranteed नहीं होती। Vacancy मिलने पर berth allot हो सकती है।
क्या WL 1 या WL 5 जरूर Confirm होगी?
नहीं। कोई fixed WL number guaranteed confirmation नहीं देता।
Indian Railways खुद prediction को indicative बताता है।
क्या Waiting Ticket train चलने तक Confirm हो सकती है?
Final chart बनने तक Current Status बदल सकता है। किसी पुराने fixed “30 मिनट” formula पर निर्भर होने के बजाय latest PNR और Charting Status check करें।
क्या Confirm Tatkal Ticket cancel करने पर refund मिलेगा?
सामान्य voluntary cancellation में Confirm Tatkal Ticket पर refund नहीं मिलता। Waitlisted Tatkal ticket की cancellation existing WL rules के अनुसार होती है।
क्या Premium Tatkal में WL मिल सकती है?
नहीं। Premium Tatkal में RAC/Waiting List booking allowed नहीं है।
PNR में REGRET/WL लिखा आए तो इसका क्या मतलब है?
REGRET/WL का मतलब यह नहीं है कि आपकी पहले से बुक की गई ticket cancel हो गई है।
Indian Railways के अनुसार REGRET/WL का मतलब है कि उस समय आगे और booking की अनुमति नहीं है।
आसान भाषा में समझें तो Waiting List इतनी आगे पहुंच चुकी है कि Railway उस train/class/quota में और नई booking लेना बंद कर चुका है।
अगर आपकी ticket पहले से booked है तब उसका फैसला उसके Current Status के हिसाब से होगा।
इसलिए REGRET देखकर उसे CNF, RAC या cancellation मत समझिए।
PNR Status में RELEASED लिखा हो तो क्या Ticket Cancel हो गई है?
नहीं।
Indian Railways की PNR enquiry के अनुसार RELEASED का मतलब है—
Ticket cancel नहीं हुई है लेकिन passenger को Alternative Accommodation दिया गया है।
ऐसा status दिखाई दे तो केवल पुरानी berth को देखकर train में न जाएं।
अपना latest PNR खोलकर coach, berth और दूसरी travel details को दोबारा check करें क्योंकि आपके लिए alternative accommodation allot किया गया हो सकता है।
PNR में WEBCAN और WEBCANRF का क्या मतलब होता है?
ये दोनों status खासकर Railway Counter Ticket के online cancellation से जुड़े हुए हैं।
अगर WEBCAN लिखा है तो इसका मतलब है कि Railway Counter Ticket के passenger ने ticket internet से cancel कर दी है लेकिन refund अभी collect नहीं किया गया है।
अगर WEBCANRF दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि online cancellation के बाद refund collect किया जा चुका है।
Indian Railways अपनी PNR enquiry में दोनों status को इसी तरह define करता है।
इसलिए Counter Ticket cancel करने के बाद अगर इनमें से कोई status दिखाई दे तो उसे Waiting List या Confirmation Status समझकर confuse न हों।
PNR में दिखने वाले कुछ confusing words
| PNR में क्या लिखा है | इसका आसान मतलब |
|---|---|
| Chart Prepared | Reservation chart तैयार हुआ है |
| Final Charts Not Prepared | Current Status अभी आगे बदल सकता है |
| REGRET/WL | अब और booking नहीं ली जा सकती है |
| RELEASED | Ticket cancel नहीं है, alternative accommodation दिया गया है |
| WEBCAN | Counter Ticket online cancel हुई, refund collect बाकी है |
| WEBCANRF | Counter Ticket online cancel हुई और refund collect हो चुका है |
| NT | Passenger journey के लिए नहीं आया है (Not Travelled) |
| TDR | Passenger ने Ticket Deposit Receipt/refund claim file किया था |

Official Railway Sources
इस article में बताए गए railway rules को publish/update करते समय नीचे दिए गए official Indian Railways, IRCTC और Ministry of Railways sources से verify किया गया है:
- IRCTC — Waitlisted E-Ticket Rules
- IRCTC — Cancellation & Refund Rules
- IRCTC — VIKALP Terms
- IRCTC — Tatkal FAQ
- Ministry of Railways — 2026 Ticketing Reforms
Railway Rules Last Verified: August 2026





maine IRCTC se online ticket book kiya tha jo waiting tha. aur chart banane ke bad v confarm nahin hua. Lekin mujhe Cancelled ticket ka pura refund nahin mila only 50℅ hi wapas mila. jab ki pura milna chahiye. waise me mujhe kiya karna chahiye
PNR NO- 6752415029