Last Updated on August 23, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव
रेलवे टिकट में बच्चे के नाम के आगे NOSB/0 देखकर पहली बार में यही लगता है कि कहीं टिकट waiting में तो नहीं है?
या फिर 0 का मतलब यह है कि अभी सीट नहीं मिली और chart बनने के बाद मिल जाएगी?
भई, यहाँ मामला थोड़ा अलग है।
NOSB का Full Form है NO Seat Berth.
यानी बच्चे के लिए ticket तो है लेकिन उसके नाम पर अलग seat या berth reserve नहीं की गई है।
और सबसे जरूरी बात जो आपको जाननी चाहिए कि NOSB कोई Waiting List नहीं है।
अगर ticket में NOSB/0 लिखा है तो 0 कोई waiting number नहीं है।
इसका मतलब है कि आपने बच्चे के लिए बिना अलग seat/berth वाला option चुना है।
अगर आपका confusion WL, RAC या confirmed ticket को लेकर है तो पहले रेलवे वेटिंग टिकट के नियम भी देख सकते हैं।
पहले 2 सवालों में जान लें बच्चे का कौन सा Ticket लगेगा?
अगर आपको केवल यह जानना है कि बच्चे की उम्र के हिसाब से free travel, NOSB/half fare या full fare में से क्या लागू होगा तो पूरा article पढ़ने से पहले YatraGraphy का यह tool इस्तेमाल कर सकते हैं:
Railway Child Ticket & NOSB Checker खोलें
इसमें नाम, PNR, mobile number या कोई document नहीं पूछा जाता। केवल बच्चे की उम्र और आपको अलग seat/berth चाहिए या नहीं, यह बताना होता है।
बच्चे की उम्र के हिसाब से Railway Ticket के आसान नियम
अब इसे बहुत आसान तरीके से समझते हैं।
| बच्चे की उम्र | अलग Seat/Berth | सामान्य नियम |
|---|---|---|
| 5 साल से कम | नहीं चाहिए | बिना अलग berth के free travel कर सकता है |
| 5 साल से कम | चाहिए | Full adult fare लगेगा |
| 5 साल से लेकर 12 साल से कम | नहीं चाहिए | Half fare/NOSB, जहाँ यह option permitted है |
| 5 साल से लेकर 12 साल से कम | चाहिए | Full adult fare लगेगा |
| 12 साल या अधिक | — | Full adult fare लगेगा |
Railway Ministry के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना अलग berth/seat के free travel कर सकते हैं।
अगर उसी बच्चे के लिए अलग berth या seat मांगी जाती है तो फिर full adult fare लगता है।
वहीं 5 से कम 12 वर्ष वाले बच्चे के लिए reserved berth मांगी जाए तो full adult fare और berth न मांगी जाए तो child fare लागू होता है।
पर यहाँ एक बात और ध्यान रखें।
NOSB में “half ticket” का मतलब हर हालत में आपके final payable amount का ठीक 50% होना जरूरी नहीं है।
Railway instructions के अनुसार यहाँ पर concession/basic child fare के अलावा भी applicable superfast charge, catering charge, GST जैसी दूसरी charges भी लग सकती हैं।
NOSB/0 का मतलब क्या है?

अगर आपने 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए एनओएसबी बुकिंग की है तो आपके टिकट में वह कुछ इसी तरह से लिख कर आएगा।
अब जैसे मान लीजिए आपने 8 साल के बच्चे के लिए ticket बनाया और उसके लिए अलग berth नहीं चुनी।
ऐसी स्थिति में उसके ticket status में आपको NOSB/0 दिखाई दे सकता है।
यहाँ:
NOSB = No Seat/Berth
और
0 = कोई अलग seat/berth number allot नहीं हुआ है।
इसका मतलब यह नहीं है कि ticket WL 0 है और थोड़ी देर बाद CNF हो जाएगा।
क्या NOSB ticket बाद में Confirm हो जाता है?
नहीं, NOSB को Waiting List की तरह मत समझिए।
आपने booking ही बिना किसी separate berth के की है इसलिए chart बनने के बाद अपने-आप बच्चे के नाम कोई berth मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
अगर आपको बच्चे के लिए निश्चित अलग berth चाहिए तो booking के समय full berth/seat + full adult fare वाला option लेना बेहतर है।
हाँ, ट्रेन में कोई berth खाली रह जाने पर TTE क्या व्यवस्था कर सकता है वह अलग practical situation है, लेकिन NOSB ticket आपको उस berth का अधिकार नहीं देता है।
मेरी Booking में NOSB और Full Berth का फर्क
आप इसे मेरी दो अलग-अलग railway bookings से आसानी से समझ सकते हैं।
“उदाहरण के लिए आप मेरे द्वारा कराई गई रेलवे टिकट बुकिंग का यह स्क्रीनशॉट देखें।”
इस booking में आप देख सकते हैं कि ticket First AC का है और बच्चे की उम्र 11 वर्ष दर्ज है।
यहाँ मैंने बच्चे के लिए अलग berth का option नहीं चुना था और इसीलिए उसके booking status में No Seat/Berth यानी NOSB साफ़ साफ़ दिख रहा है।
मतलब ticket में बच्चे का नाम तो मौजूद है और वह मेरे साथ travel कर सकता है, लेकिन उसके नाम पर अलग berth allot नहीं हुई है।
अब इसी के उलट दूसरा example देखें।
यह दूसरा ticket 2AC का है।
आप देख सटे हैं कि इस booking में बच्चे के लिए अलग berth चुनी गई थी, इसलिए उसे 44 नंबर की confirmed berth मिली।
“और हां इसके लिए पूरा किराया भी दिया गया है।”
यही असली फर्क है।
यहाँ पर सिर्फ बच्चे की उम्र देखकर यह तय नहीं होता कि half fare लगेगा या full fare।
असली सवाल यह है कि आप बच्चे के लिए अलग berth चाहते हैं या नहीं।
मेरी ऊपर वाली First AC booking में मैंने अलग berth नहीं चुनी थी, इसलिए मुझे NOSB मिला।
वहीं पर दूसरी 2AC booking में बच्चे के लिए पूरी berth चुनी गई थी, इसलिए confirmed berth number मिला और पूरा किराया देना पड़ा।
इसलिए अगर 5 साल से लेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं तो booking करते समय यह जरूर सोच लें कि journey में उसके लिए अलग berth की जरूरत पड़ेगी या नहीं।
खासकर overnight और लंबी journey में केवल आधा किराया बचाना ही न देखें क्योंकि मेरे हिसाब से 10–11 साल के बच्चे के साथ एक berth share करना हर यात्रा में comfortable नहीं होगा।
अगर आपको अभी भी confusion है कि बच्चे की age के हिसाब से NOSB लेना चाहिए या full berth, तो Railway Child Ticket & NOSB Checker में दो सवालों का जवाब देकर पहले check कर सकते हैं।
NOSB Ticket कैसे Book करें?
अब सवाल यह है कि बिना अलग seat/berth वाला child ticket आखिर book कैसे किया जाए?
आइये इसे दो स्थितियों में समझते हैं।
- आप अभी नया railway ticket book कर रहे हैं।
- Adult/parent ticket पहले से book हो चुका है और बच्चे को बाद में add करना है।
नई Ticket Booking के समय NOSB कैसे चुनें?
अगर आप पहली बार बच्चे के साथ रेलवे टिकट बुक कर रहे हैं तो NOSB का विकल्प Railway Reservation Counter और IRCTC Online Booking, दोनों जगह मिल सकता है।
आप बस इतना ध्यान रखें कि 5 साल से लेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए NOSB तभी relevant है जब आपको उसके लिए अलग seat/berth नहीं चाहिए।
Railway Reservation Counter से Booking
अगर आप रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर जाकर के टिकट बुक कर रहे हैं और आपको 5 साल से लेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए अलग berth नहीं चाहिए तब रिजर्वेशन स्लिप पर बच्चे के नाम के आगे NOSB Concession दर्ज करना होगा।
जैसे आप नीचे दिए गए इस रिजर्वेशन फॉर्म को देख सकते हैं कि आपको यहां पर एनओएसबी लिखना पड़ेगा।
In case berth not required for children of age 5 yrs and under 12, write NOSB.
यही बात रेलवे के हिंदी रिजर्वेशन फॉर्म में भी साफ-साफ दी हुई है।
यदि 5 वर्ष की आयु तथा 12 वर्ष से कम की आयु के बच्चे के लिए बर्थ अपेक्षित नहीं हो, तो एनओएसबी लिखें |
इसलिए Reservation Counter पर ticket बनवाते समय केवल बच्चे की उम्र लिखकर न छोड़ें। अगर अलग berth नहीं चाहिए तो NOSB जरूर mention करें।
IRCTC से Online Booking
अगर आप आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर रहे हैं तब यात्रियों के नाम, उम्र इत्यादि की जानकारी भरते समय बच्चे के लिए berth का option ध्यान से देखें।
मेरी इस booking में जैसे ही मैंने उम्र वाले कॉलम में 11 वर्ष की उम्र डाली तो नीचे ‘OPT CHILD BERTH’ का ऑप्शन अपने आप आ गया।
नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में आप इसे देख सकते हैं।
ध्यान दें… अगर आपने जल्दी-जल्दी में इस बात का ध्यान नहीं रखा और इस टिक को नहीं हटाया तब आपको 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का भी पूरा किराया देना पड़ सकता है।
इसलिए अगर आपको बच्चे के लिए अलग berth नहीं चाहिए और आप NOSB वाला option लेना चाहते हैं तो booking पूरी करने से पहले इस option को ध्यान से check कर लें।
वहीं अगर आप अपने बच्चे के लिए पूरी confirm seat/berth चाहते हैं तो फिर berth वाला option चुना जा सकता है, लेकिन इस दशा में बच्चे के लिए भी full adult fare देना पड़ेगा।
एक बात और ध्यान रखें कि IRCTC समय-समय पर अपनी website और app का interface बदलता रहता है इसलिए आपके सामने option की exact position इस पुराने screenshot से अलग दिखाई दे सकती है।
असली बात यह देखना है कि बच्चे के लिए separate berth opt की गई है या फिर नहीं।
अगर आपको IRCTC पर पूरी ticket-booking process समझनी है तो ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग कैसे करें वाली guide देख सकते हैं।
Adult Ticket पहले Book हो गया, अब बच्चे का NOSB Ticket कैसे जोड़ें?
मान लें कि आपने टिकट पहले से बुक करके रखी है और आपको बाद में बच्चों के साथ यात्रा करनी है तो फिर आप क्या करेंगे?
देखिए अगर आप पहले से बुक की हुई ई-टिकट पर किसी बच्चे को सफर करवाना चाहते हैं और इसके लिए NOSB का ऑप्शन चाहते हैं तब अब आप यह काम करें:-
Step 1: Booked Ticket History खोलें
आईआरसीटीसी ऑनलाइन अकाउंट में ‘My Transaction’ पर जाएं फिर उसके बाद ‘Booked Ticket History’ पर क्लिक करें।

इस screenshot में My Account → My Transactions → Booked Ticket History का रास्ता दिखाई देता है।
Step 2: अपनी Booked Ticket में NOSB Booking देखें
उसके बाद आप अपने बुक किए हुए टिकट को देखें और नीचे दिए गए ‘NOSB Booking’ लिंक को क्लिक करें।
अगर उस booking के लिए NOSB option available है तो NOSB Booking का link दिखाई देगा।
उस पर click करने के बाद बच्चे की जरूरी जानकारी भरकर booking पूरी की जा सकती है।

Child NOSB Booking Parent Ticket से कैसे जुड़ती है?
यहाँ एक जरूरी बात समझ लें।
बाद में की गई Child NOSB booking को normal अलग confirmed-berth ticket की तरह न समझें।
Official Railway Board NOSB instructions के अनुसार Child NOSB PNR parent PNR से linked रहता है।
इसलिए बच्चे की यह booking उस parent/guardian booking से जुड़ी होती है जिसके साथ बच्चा travel कर रहा है.
इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चे को कोई अलग reserved berth मिल गई।
NOSB का मतलब अब भी यही है कि बच्चे के नाम पर अलग seat/berth reserve नहीं की गई है।
एक Parent PNR पर कितने NOSB बच्चे Add किए जा सकते हैं?
इस rule को थोड़ा ध्यान से समझिए, क्योंकि यहाँ “maximum 3 children” जैसा कोई fixed universal rule लिखना सही नहीं होगा।
Railway Board के NOSB rules के अनुसार एक Parent PNR के साथ केवल एक Child NOSB PNR link किया जा सकता है, लेकिन उस linked NOSB booking में बच्चों की संख्या Parent PNR में मौजूद adults की संख्या से ज्यादा नहीं हो सकती।
यही rule बाद की consolidated child-fare instructions में भी continue किया गया है।
मसलन:
- Parent PNR में 1 adult है तो अधिकतम 1 NOSB child link किया जा सकता है।
- Parent PNR में 2 adults हैं तो अधिकतम 2 NOSB children हो सकते हैं।
- Parent PNR में 3 adults हैं तो अधिकतम 3 NOSB children हो सकते हैं।
यानी limit कोई fixed 3 नहीं है बल्कि यह Parent PNR में booked adults की संख्या पर depend करती है।
Railway Board का circular इसी के साथ यह भी कहता है कि एक Parent PNR के साथ केवल एक NOSB PNR link होगा।
NOSB Booking का Option दिखाई नहीं दे तो?
अगर Booked Ticket History में आपको NOSB Booking का option दिखाई ही नहीं दे रहा है तो तुरंत यह मत मानिए कि IRCTC में कोई technical problem है।
सबसे पहले आप ये चीजें check करें:
- बच्चे की उम्र NOSB के लिए applicable है या नहीं।
- आपकी travel class में NOSB allowed है या नहीं।
- Parent PNR में adults की संख्या कितनी है।
- Parent booking की दूसरी conditions NOSB को allow करती हैं या नहीं।
आगे article में हम NOSB के इन सभी important rules को अलग-अलग समझेंगे।
NOSB किन Classes में नहीं मिलता है?
अब आप सोच रहे होंगे कि मेरे बच्चे की उम्र तो 8 साल है लेकिन booking के दौरान NOSB option आया ही नहीं।
ऐसा हो सकता है।
Railway Board rule के अनुसार CC, EC, 2S और EA जैसी reserved sitting classes में Child NOSB booking permitted नहीं है।
इसका मतलब यह है कि rule को केवल train के नाम से न समझें।
मसलन “Vande Bharat में NOSB नहीं होता” कहना पूरी तरह सही तरीका नहीं होगा।
असल बात class of travel है।
बहुत-सी Vande Bharat services Chair Car या Executive Chair Car में चलती हैं और इन classes में NOSB permitted नहीं है।
उदाहरण के लिए आप नीचे दिया गया स्क्रीनशॉट देखें जहां पर मैं लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 11 साल के बच्चे का टिकट बुक कर रहा हूं।
आपने देखा कि यहां पर 11 वर्ष डालने के बाद भी ‘Opt Child Berth’ का ऑप्शन नहीं आ रहा है क्योंकि ऐसा नियम में ही नहीं है।

NOSB और Waiting Ticket में क्या अंतर है?
यह फर्क जरूर समझिए क्योंकि दोनों बिल्कुल अलग चीजें हैं।
Waiting Ticket: आपने berth/seat चाही लेकिन availability नहीं मिली और ticket waiting status में है।
NOSB: आपने बच्चे के लिए अलग seat/berth मांगी ही नहीं।
इसलिए:
WL 10 का मतलब waiting list है।
लेकिन NOSB/0 का मतलब कोई separate berth नहीं है।
अगर parent ticket खुद WL या RAC में है तो उसकी यात्रा की eligibility उसके अपने status से ही तय होगी।
ध्यान दें …NOSB child ticket parent ticket को confirm नहीं करता है।
WL, RAC, GNWL, RLWL जैसी terms समझने के लिए रेलवे Waiting List कितने प्रकार की होती है आपके लिए उपयोगी रहेगा।
अगर आपने बच्चे के लिए अलग berth नहीं ली है तो practical तौर पर उसी उपलब्ध सीट में बच्चे को adjust करना होगा।
इसीलिए NOSB लेते समय केवल पैसे मत देखिए।
जरा सोचिए —
रात की 12 घंटे की यात्रा है, बच्चा 10–11 साल का है और एक ही adult berth पर दोनों को सोना है।
ऐसी स्थिति में आधा fare बचाना हर बार सबसे अच्छा decision नहीं होगा ऐसा मेरा मानना है …हो सकता है आपका सोचना अलग हो |
अगर लंबी overnight journey है, बच्चा बड़ा है या आपको आराम ज्यादा जरूरी है तो full fare देकर separate berth लेना practical हो सकता है।
क्या NOSB Ticket पर बच्चा अकेले Travel कर सकता है?
बिलकुल नहीं।
Railway Board के rule के अनुसार Child NOSB PNR parent/guardian PNR के बिना travel के लिए valid नहीं है।
अगर 5 से कम 12 वर्ष का बच्चा अकेले या बच्चों के group के साथ बिना adult attendant यात्रा कर रहा है तो उसे no-berth option पर निर्भर नहीं किया जा सकता है और उसके लिए full berth/full fare वाला ticket चाहिए।
Railway training material में भी single child/group without adult attendant के लिए full-fare berth की requirement बताई गई है।
Parent Ticket Cancel हुआ तो NOSB का क्या होगा?
यह भी बड़ा जरूरी rule है।
Child NOSB PNR को independently cancel किया जा सकता है और उसके लिए applicable refund rules लागू होंगे।
लेकिन अगर जिस parent linked PNR के साथ child NOSB booking जुड़ी है वही cancel/drop हो जाता है तो linked child NOSB PNR भी cancel हो जाता है।
Cancellation Charge कितना लगेगा?
Verified Railway Board circular इतना साफ कहता है कि child NOSB PNR independently cancel हो सकता है और उसके applicable refund rules लागू होंगे।
Exact cancellation amount booking/class/rule के हिसाब से आपको इसे current IRCTC screen पर ही verify करना बेहतर रहेगा।
NOSB Booking और VIKALP
अगर parent PNR ने VIKALP opt किया हुआ है तो Railway Board rules के अनुसार यहाँ child NOSB booking allow नहीं होती और Child NOSB वाला PNR खुद भी VIKALP opt नहीं कर सकता है।
यह छोटी सी बात है लेकिन अगर NOSB option दिखाई नहीं दे रहा तो इसे भी check कर लें।
क्या NOSB Child के लिए Age Proof रखना चाहिए?
हाँ, रखना बेहतर है।
रेलवे के पास child fare में उम्र महत्वपूर्ण है क्योंकि 5 साल से कम, 5 से कम 12 और 12+ तीनों में fare rule बदल जाता है।
Railway Board के IRCTC-hosted identity instructions में भी साफ किया गया है कि child-age claim को लेकर doubt हो सकता है और concession/category का लाभ लेने वाले passenger से उसकी eligibility साबित करने वाला valid proof मांगा जा सकता है।
इसलिए बच्चे का कोई valid age proof यात्रा के दौरान रखना practical रहेगा।
कुछ Community discussions में भी यात्रियों ने TTE द्वारा बच्चे की age proof पूछे जाने की बातें साझा की हैं।
Tatkal Ticket Book हो चुका है, क्या बाद में NOSB Child Add कर सकते हैं?
यह एक अच्छा सवाल है और internet पर इसके जवाब अक्सर बहुत confidently दिए जाते हैं।
Railway Board का NOSB circular booked parent PNR से बाद में NOSB child जोड़ने का mechanism बताता है, लेकिन उसमें Tatkal के लिए कोई ऐसा simple universal नियम नहीं है।
इसलिए practical तरीका यह है:
अपने IRCTC Booked Ticket History में ticket खोलकर NOSB Booking option check करें।
अगर option दिखाई देता है तो वहीं से आगे बढ़ें।
अगर नहीं दिखता तो केवल यह मानकर यात्रा शुरू न करें कि TTE बाद में automatically NOSB बना देगा।
क्या 5 साल से कम बच्चे के लिए NOSB लेना पड़ता है?
आम तौर पर तो नहीं।
देखिये 5 साल से कम उम्र का बच्चा अगर बिना अलग berth/seat travel कर रहा है तो Railway Ministry के rule के अनुसार वह free travel कर सकता है और उसके लिए ticket खरीदना जरूरी नहीं है।
लेकिन अगर उसी बच्चे के लिए separate berth या seat चाहिए तो full adult fare देना पड़ेगा।
इसीलिए under-5 और 5–under-12 child rules को आपस में mix न करें।
क्या NOSB Ticket में बाद में Berth मिल सकती है?
इस सवाल का सीधा जवाब है:
NOSB booking को बाद में berth मिलने वाली booking मत समझिए।
आपने ticket लेते समय berth opt नहीं की है इसलिए तो वह NOSB है।
इसलिए आपका planning assumption यही होना चाहिए कि बच्चे के लिए कोई separate berth नहीं है।
अगर बच्चा बड़ा है, रात की journey है या आपको निश्चिन्त होकर सोना है तो booking के समय ही full berth वाला ticket लेना बेहतर है।
NOSB लेने से पहले ये 6 बातें जरूर देखें
- बच्चे की journey date के समय उम्र क्या है?
- आपको उसके लिए separate seat/berth वास्तव में चाहिए या फिर नहीं?
- आपकी class में NOSB allowed है या नहीं?
- Parent PNR में कितने adults हैं?
- Parent PNR ने VIKALP opt तो नहीं किया?
- लंबी overnight journey में berth share करना practical रहेगा या फिर नहीं?
NOSB से जुड़े कुछ आम सवाल
क्या NOSB ticket valid है?
हाँ, applicable rules के तहत parent/guardian PNR से linked NOSB child ticket valid है। लेकिन वह parent PNR के बिना independent travel ticket नहीं है।
NOSB booking means क्या होता है?
NOSB का मतलब No Seat/Berth है। बच्चे के लिए ticket/fare record तो होता है लेकिन उसके नाम पर अलग seat या berth reserve नहीं होती है।
क्या NOSB को CNF में बदल सकते हैं?
NOSB waiting ticket नहीं है, इसलिए इसे ordinary WL-to-CNF process की तरह समझना गलत होगा। अगर आपको Separate berth चाहिए तो full-fare berth booking की जरूरत होती है।
NOSB 0 का क्या मतलब है?
0 seat number नहीं मिलने को दिखाता है और आप इसे waiting number न समझें।
क्या 11 साल के बच्चे को half ticket मिल सकता है?
5 साल से लेकर 12 साल से कम बच्चे के लिए eligible reserved accommodation में separate berth न मांगने पर child/NOSB fare लागू हो सकता है। इसे ही आम भाषा में हाफ टिकट कहा जाता है | Separate berth मांगने पर full adult fare लगता है।
क्या Vande Bharat में बच्चे का half ticket मिलता है?
आप Train name से ज्यादा उसकी class को देखें। CC, EC, 2S और EA में NOSB permitted नहीं है इसलिए CC/EC वाली service में separate seat के लिए full adult fare लागू होगा।
Parent ticket पहले book कर दिया तो क्या child बाद में add हो सकता है?
Applicable booking में IRCTC Booked Ticket History के NOSB Booking option से ऐसा किया जा सकता है।
क्या child का PNR अलग होगा?
नहीं, Child NOSB PNR parent PNR से automatically linked रहता है इसलिए इसे parent booking से independent ticket न समझें।
क्या TTE बच्चे की age proof मांग सकता है?
आपको valid age proof साथ रखना बेहतर है। Railway Board ने age/concession eligibility prove करने के लिए valid proof की requirement स्पष्ट की है इसलिए TTE आपके इसकी मांग कर सकता है |
और अंत में…
NOSB को समझना मुश्किल नहीं है।
आप बस यह याद रखें कि यहाँ असली सवाल ticket confirm है या नहीं वाला नहीं है।
यहाँ असली सवाल है —
बच्चे के लिए अलग seat/berth चाहिए या नहीं?
अगर अलग berth नहीं चाहिए और age/class के rules NOSB allow करते हैं तो child fare/NOSB लेना उचित हो सकता है।
लेकिन लंबी यात्रा है और बच्चे के आराम के लिए अलग berth जरूरी है तो केवल आधा किराया बचाने के चक्कर में NOSB चुनना हमेशा सही फैसला नहीं होगा।
तो सबसे पहले आप अपनी यात्रा की जरूरत को देखें, फिर option चुनें।

Official References
इस article में बताए गए child fare, NOSB booking, linked PNR और age-related rules को लिखते समय मुख्य रूप से Ministry of Railways, Railway Board, Indian Railways और IRCTC के official documents को आधार बनाया गया है।
Railway Board — Child NOSB Circular 60/2018
Ministry of Railways — Child Fare Rule
Ministry of Railways — Under-5 Child Ticket Clarification
Railway Board / IRCTC — Identity & Age Proof Instruction
नोट: Railway और IRCTC के booking interfaces, fare components और operational rules समय के साथ बदल सकते हैं। Ticket book करते समय IRCTC पर current eligibility, fare और booking options को भी जरूर check करें।








