आगरा में 11 प्रसिद्द घूमने की जगह | Best Places to Visit in Agra

Last Updated on December 5, 2022 by अनुपम श्रीवास्तव

आगरा के ताजमहल के बारे में तो कौन नहीं जानता होगा पर क्या आप को पता है कि आगरा में घूमने की अन्य जगह कौन-कौन सी हैं (Agra places to visit)? 

Agra एक बहुत ही लोकप्रिय ऐतिहासिक नगर है जहां पर देश-विदेश के पर्यटक घूमने आते हैं तो इस हिसाब से यह आपका अगला हॉलिडे डेस्टिनेशन होना चाहिए।

यह tourist place मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारतों से भरा पड़ा है और इसी वजह से यह शहर इतना ज्यादा प्रसिद्ध है।

यह ऐतिहासिक जगह काफी वर्षों तक मुगलों की राजधानी रहा है और इसे अगर मुगल वास्तुशिल्प चमत्कारों का गढ़ कहा जाए तो गलत नहीं है।




यहां पर दूर-दूर से लोग ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, जामा मस्जिद, चीनी रौजा जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने आते हैं।

चाहे घूमने फिरने की बात हो या फिर स्वादिष्ट व्यंजनों की आगरा किसी भी चीज में पीछे नहीं है।

क्या आप जानते हैं कि व्यंजनों में आगरा में क्या प्रसिद्ध है?

यहां की पेठा की मिठाई देश भर में प्रसिद्ध है और लोग अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए बड़े चाव से पेठा की मिठाई खरीदते हैं।

इसके अलावा यहां पर दही जलेबी, कुल्हड़ दूध और चाट भी बहुत फेमस है।

शॉपिंग करने वाले लोगों को भी आगरा निराश नहीं करता है क्योंकि यहां पर खरीदारी के लिए बहुत से बाजार हैं जहाँ हर चीज काफी मुनासिब दामों में मिल जाती है।

आपकी यात्रा पूरी तरह से सफल हो और आप खूब मौज मस्ती करें, इसके लिए हम आपको बताएंगे सारी जानकारी इस Agra Tourist & Travel Guide में ।

इन सभी चीज़ों के बारे में जानने के बाद आप बेहतर तरह से अपनी यात्रा प्लान कर सकेंगें।

विषय-सूची छिपाएं
आगरा में घूमने की बेस्ट जगह | Best Tourist Places to Visit in Agra

आगरा का इतिहास | History of Agra

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के तट पर स्थित है।

इसका पुराना नाम अकबरबाद था और इस ऐतिहासिक शहर पर अकबर, जहांगीर, शाहजहां जैसे मुगल सम्राटों ने राज किया था।

आगरा शहर को सन् 1504 ईस्वी में सुल्तान सिकंदर लोदी के द्वारा बसाया गया था और उसके बाद से ही यह शहर मुगलों का काफी पसंदीदा शहर बन गया था।

इस प्रकार से 1526 से लेकर 1658 तक यह मुगलों की राजधानी बना रहा।

इस कारण से ही यहां पर बहुत सारी ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं जैसे ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद, लाल किला इत्यादि।

यह शहर स्थापत्य कला का एक जीता जागता नमूना है जहां पर मुगलई शैली के बहुत से शाहकार देखने को मिलते हैं। ‌

यहां पर बनी हुई मुगलकालीन इमारतों की वजह से ही साल भर टूरिस्टों का जमघट लगा रहता है।

इस शहर की कला, संस्कृति का कोई मुकाबला नहीं है और इसी वजह से यह शहर इतना ज्यादा विख्यात है।

आगरा घूमने के लिए जरूरी जानकारी | Agra Travel Information

Taj Mahal from drone's eyes in 4k..!

अधिकतर लोग यहाँ दिल्ली से केवल एक दिन के लिए ही घूमने आते हैं पर मेरे हिसाब से आप आगरा के सभी टूरिस्ट प्लेसेस को देखने के लिए कम से कम दो से तीन दिनों का समय दें |

अगर आप कहीं और से यात्रा करते हुए आये हैं और केवल ताजमहल देखकर आगे बढ़ना चाहते हैं तब आपके लिए एक दिन की यात्रा पर्याप्त है।

पर अगर आप तबियत से आगरा की खूबसूरती और बेहतरीन खान-पान का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम तीन से पांच दिन लगेंगे।

कहाँ स्थित है भारत के उत्तर प्रदेश में
यात्रा थीम रोमांटिक, विरासत, ऐतिहासिक, फोटोग्राफी, खान-पान 
हवाई अड्डा खेरिया 
निकटतम रेल स्टेशन  आगरा कैंट स्टेशन

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन

सड़क मार्ग दिल्ली, जयपुर, ग्वालियर, लखनऊ और कानपुर से बस सेवाएँ उपलब्ध
आगरा घूमने का सही मौसम  अक्टूबर से मार्च (Best time to visit Agra)
देखना न भूलें  ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, लाल किला 
कितने दिन का ट्रिप प्लान करें 3-5 दिन, वैसे 1-2 दिनों में मुख्य स्थान देखें जा सकते हैं |
घूमने का खर्चा (प्रतिव्यक्ति / दिन) लगभग 1200-1500 रूपए प्रति व्यक्ति (बजट यात्रा)
प्रमुख दर्शनीय स्थलों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग पुरातत्व विभाग (ASI) की वेबसाइट से 

आगरा में घूमने की बेस्ट जगह | Best Tourist Places to Visit in Agra

क्या आप जानना चाहते हैं कि आगरा में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं?

मुगलों की सल्तनत आगरा में आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मिलेंगे।

वैसे आगरा का ताजमहल तो दुनिया के सात अजूबे में आता है और हर जगह प्रसिद्ध हैं, लेकिन उसके अलावा भी यहां पर आपको बहुत सारे पर्यटन स्थल घूमने को मिल जाएंगे।

अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आप अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय चुनें क्योंकि गर्मियों में यहां पर बहुत गर्मी होती है।

यहां पर आप अपनी पूरी फैमिली के साथ या फिर अकेले ही घूमने के लिए जा सकते हैं।

आप आगरा घूमने के लिए कम से कम 2 दिन का समय रखें लेकिन यदि आपके पास समय ज्यादा है तो आप पूरे 1 हफ्ते की अपनी आगरा की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

तो यहां अब हम आपको बताएंगे कि इस ऐतिहासिक शहर में आप कौन-कौन सी जगह घूम सकते हैं |

1. आगरा का ताजमहल | Best Tourist Places in Agra : Taj Mahal

ताजमहल

क्या आप जाने हैं कि आगरा आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण कौन सी इमारत है?

आगरा आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है ताजमहल जिसे किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है।

दुनिया के सात अजूबों की सूची में शामिल ताजमहल सफेद संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया है।

यमुना नदी के किनारे स्थित यह इमारत दुनिया भर में अपनी खूबसूरती की वजह से प्रसिद्ध है।‌

इसके सौंदर्य को निहारने के लिए, साल भर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है।

ताजमहल को 1553 ईस्वी में मुमताज महल की याद में बादशाह शाहजहां ने बनवाया था।

ताजमहल एक गुंबदनुमा इमारत है जिसकी छत और दीवारों पर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है।  

तो सच्चे प्यार की इस अलौकिक निशानी को देखने के लिए आपको एक बार आगरा जरूर जाना चाहिए। 

ताजमहल देखने के लिए आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6:30 बजे तक जा सकते हैं और शुक्रवार को यहां पर अवकाश रहता है।

ताजमहल से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 6 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणशाहजहां की बेगम मुमताज महल का मकबरा
घूमने के लिए समयदो-तीन घंटे
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति

विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपए प्रति व्यक्ति

15 वर्ष तक के बच्चों को प्रवेश निशुल्क है।

ताजमहल मेन म्यूजियम देखने के लिए 200 रूपए का अतिरिक्त टिकट लगता है।

रात के समय भारतीय पर्यटकों को 510 रुपए का टिकट लगता है।

विदेशी पर्यटकों को 750 रूपए का टिकट लगता है।

3-15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों के लिए 500 रूपए का टिकट लगता है। (घरेलू और विदेशी दोनों)

3 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की एंट्री फ्री है।

2. फतेहपुर सीकरी और बुलंद दरवाज़ा | Top Places to Visit near Agra : Fatehpur Sikri & Buland Darwaza

फतेहपुर सीकरी भारत के ऐतिहासिक स्थल

फतेहपुर सीकरी एक अद्भुत और भव्य नगर है जिसे सन् 1571 में अकबर ने बसाया था।

उसके बाद से ही 1585 ईस्वी तक यह नगर अकबर की राजधानी बना रहा था।

यह नगर आगरा से 22 मील दूर दक्षिण में बना हुआ है।

मौजूदा समय में आपको फतेहपुर सीकरी नगर के खंडहर ही देखने को मिलेंगे, लेकिन इनके द्वारा भी आप इसकी प्राचीन वैभवता का अनुभव कर सकते हैं।

फतेहपुर सीकरी में मुस्लिम वास्तुकला के साथ-साथ हिंदू और पारसी वास्तुशिल्प का मिश्रण देखने को मिलता है।

यदि आप एक कला प्रेमी है तो आपको यह जगह बेहद पसंद आएगी।

फतेहपुर सीकरी में पंचमहल स्मारक काफी खूबसूरत है। यह एक पांच मंजिला इमारत है जिसमें 176 खंबे हैं।

प्रत्येक स्तंभ पर जो नक्काशी की गई है वह देखते ही बनती है।

इसके अलावा दीवाने खास भी फतेहपुर सीकरी की एक स्पेशल जगह है।

यहां की खासियत है कि यहां पर अकबर सभी धर्मों के बारे में चर्चा किया करता था।

फतेहपुर सीकरी में स्थापित  बुलंद दरवाजा भी आपको जरूर देखना चाहिए जो यहां का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है।

आपको बता दें कि केवल इस द्वार को बनाने में ही 12 वर्षों का समय लग गया था।‌

इसके अलावा यहां पर सलीम चिश्ती का मकबरा, जामा मस्जिद जैसे और भी बहुत से स्थान हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

फतेहपुर सीकरी सातों दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। ‌

फतेहपुर सीकरी से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन  से दूरी40 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणबुलंद दरवाजा, जोधाबाई महल, बीरबल महल, दरगाह, पंचमहल
घूमने के लिए समय7-8 घंटे
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 40 रुपए

विदेशी पर्यटक के लिए 550 रुपए

15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को प्रवेश फ्री है।

3. आगरा में प्रसिद्द स्थान : जामा मस्जिद | Famous Place in Agra : Jama Masjid

tourist places in agra, jama masjid
Anupam Mukherjee, Jami Masjid -Agra -Uttar Pradesh -IMG 0282, CC BY-SA 4.0

आगरा में बनीं हुई जामा मस्जिद एक बहुत फेमस ऐतिहासिक स्थल है जो आगरा किले में स्थित है।

इस मस्जिद को सन 1648 ईस्वी में मुगल बादशाह शाहजहां की बेटी जहांआरा बेगम ने बनवाया था।

इसीलिए इसे मस्जिदे जहांनामा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अन्य नाम जामी और जुमा मस्जिद भी हैं।

आगरा में स्थित इस जामा मस्जिद की लंबाई 130 फुट है और इसकी चौड़ाई 100 फुट की है।

यह काफी विशाल मस्जिद है जहां पर एक साथ तकरीबन 10 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं।

आगरा की जामा मस्जिद ईरानी वास्तुकला शैली के अनुसार बनवाई गई थी जिसे लकड़ी, ईंटों और लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल करके बनवाया गया था।

इसमें सफेद संगमरमर का भी भरपूर उपयोग किया गया था।

इसका ढांचा मीनार रहित है और गुंबद बहुत ही विशेष प्रकार से डिजाइन करवाया गया था।

इस अनूठी मस्जिद की खूबसूरत वास्तुकला को देखकर आप चकित रह जाएंगे।  

जामा मस्जिद हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुली रहती है।

जामा मस्जिद से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 5 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणशाही मस्जिद, जिसके ऊपर कोई मीनार नहीं है और एक विशेष तरह का गुंबद इस पर बना हुआ है।
घूमने के लिए समय1-2 घंटा
प्रवेश शुल्कसभी भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश फ्री है

4. आगरा का किला | Top Tourist Place in Agra : Red fort

ऐतिहासिक जगहें , आगरा का किला

लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ आगरा किला मुगलों के द्वारा बनवाया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण किला है।

इसे लाल किला, किला-ए-अकबरी इत्यादि नामों से भी जाना जाता है और यह ताजमहल से सिर्फ ढाई किलो मीटर की दूरी पर बना हुआ है।

आगरा के किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1573 में करवाया था और यह किला 1638 तक मुगल बादशाहों के रहने का एक मुख्य ठिकाना था।

इस किले में आपको भव्य इमारतों और मुगल शैली की कलाओं व वास्तुकलाओं का एक बहुत ही अनोखा संगम देखने को मिलता है।

आगरा फोर्ट में आपको ऐसी बहुत सारी संरचनाएं देखने को मिल जाएंगी जो आपका दिल जीत लेंगीं जैसे कि दीवान-ए-खास, खास महल, जहांगीर महल, शीश महल, मोती मस्जिद इत्यादि।

घूमने के साथ-साथ अगर आप शॉपिंग भी करना चाहते हैं तो आप अपने इस शौक को भी पूरा कर सकते हैं।

इस किले के पास सदर बाजार बना हुआ है जहाँ पर कपड़ों और आभूषणों के अलावा आप मिठाइयों की भी बहुत सारी वैरायटी की खरीदारी कर सकते हैं।

आगरा किला पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है।

आप हफ्ते में किसी दिन भी यहां की सैर करने जा सकते हैं। 

आगरा का किला से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से दूरी2 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणजहांगीर का हौज, बाबर की बावली, शाहजहानी महल, नगीना मस्जिद इत्यादि
घूमने के लिए समय2-3 घंटे
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 35 रुपए

विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रूपए

15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के लिए एंट्री फ्री है

5. आगरा में घूमने की जगह : इत्माद-उल-दौला का मकबरा | Places to Visit near Agra : Tomb of I’timād-ud-Daulah

आगरा में घूमने की जगह

इत्माद-उल-दौला का मकबरा आगरा में घूमने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

यह एक मुगल मकबरा है और यह यमुना नदी के तट पर स्थापित है।

इत्माद-उल-दौला का मकबरा सन् 1628 ईस्वी में नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा गियास बैग  की याद में बनवाया था।

बादशाह जहांगीर ने नूरजहां के पिता को एत्माद्दौला यानी कि राज्य का स्तंभ का खिताब दिया था।

मिर्जा गियास बैग मुगल दरबार में एक सम्मानित वजीर थे।

यह मकबरा सफेद संगमरमर के पत्थरों से निर्मित है और यह एक जालीदार मकबरा है।

सफेद संगमरमर के ऊपर बेहद आकर्षक बहुमूल्य पत्थर लगे हुए हैं।

इस मकबरे को ताजमहल का प्रतिरूप कहा जाता है और इसीलिए इसे बेबी ताज के नाम से भी नवाजा गया है।

इत्माद-उल-दौला का मकबरा पूरे सप्ताह सुबह 8 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। ‌

इत्माद-उल-दौला का मकबरा से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 9 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणमध्य एशियाई शैली में बना हुआ इसका गुंबद
घूमने के लिए समयएक घंटा
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 10 रुपए प्रति व्यक्ति

विदेशी पर्यटकों के लिए 210 रुपए प्रति व्यक्ति

15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को प्रवेश फ्री है

6. आगरा के दर्शनीय स्थल : अंगूरी बाग | Famous Places in Agra : Angoori Bagh

अंगूरी बाग, आगरा में घूमने की जगह
Moheen Reeyad, Anguri Bagh, Agra Fort (02), CC BY-SA 4.0

आगरा में स्थित अंगूरी बाग एक काफी सुसज्जित और विशाल गार्डन है जिसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने सन 1637 ईस्वी में करवाया था।

यह बाग आगरा किले में खास महल के बिल्कुल सामने की तरफ बना हुआ है।

ऐसे लोग जिन्हें हरियाली पसंद है उन्हें यह जगह बहुत ज्यादा आकर्षित करती है क्योंकि यहां पर काफी देर तक शांत बैठा जा सकता है।

वैसे शाहजहां ने अंगूरी बाग का निर्माण अपने जीवन के कुछ शांत पलो का आनंद लेने के लिए करवाया था।

अंगूरी बाग सबसे ज्यादा फेमस है अपनी मोटी लताओं की वजह से जिन पर अंगूर लदे रहते हैं।

इस बगीचे में एक बड़ा हॉल भी बना हुआ है जहां पर आपको बहुत सारे फव्वारे और हम्माम देखने को मिलेंगे।

अंगूरी बाग पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। इस दौरान आप वहां घूमने जा सकते हैं।

अंगूरी बाग से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरी  लगभग 5.6 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणअंगूरों का उद्यान
घूमने के लिए समय1-2 घंटे
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 40 रुपए प्रति व्यक्ति

विदेशी पर्यटकों के लिए ₹510 प्रति व्यक्ति

7. आगरा में देखने लायक जगह : मेहताब बाग | Tourist Places in Agra : Mehtab Bagh

mehtab bagh agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित मेहताब बाग मुगलकालीन शैली में बना अनोखा और सुंदर पर्यटन स्थल है।

इसे चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है।

यह ऐतिहासिक बाग यमुना नदी के तट पर ताजमहल के पास तकरीबन 25 एकड़ जमीन के ऊपर फैला हुआ है।

हालांकि मेहताब बाग का निर्माण करवाने का श्रेय सम्राट बाबर को जाता है लेकिन जब शाहजहां अपनी बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाने के लिए, कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे थे जिसके सामने घास वाला चंद्राकार मैदान हो और वहां पर बाढ़ आने की भी संभावना कम हो तो तब उन्हें यह स्थान मिला था।

इस स्थान पर उन्होंने एक बेहद सुंदर बाग बनवाया था।

मेहताब बाग की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह काफी सुंदर तो है ही लेकिन आप यहां से ताजमहल का मनोरम दृश्य भी देख सकते हैं।

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो यहां पर आपके फोटो एक से बढ़कर एक आएंगे।

मेहताब बाग सप्ताह भर सुबह 6 बजे से लेकर 6:30 बजे तक खुला रहता है और इस दौरान आप वहां घूमने जा सकते हैं।

मेहताब बाग से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 10 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणचतुर्भुज उद्यान जहां से ताजमहल का मनोरम दृश्य दिखाई देता है
घूमने के लिए समय2-3 घंटे
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 30 रुपए प्रति व्यक्ति

विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति

8. आगरा का दर्शनीय स्मारक : चीनी का रौज़ा | Places to Visit in Agra : Chini ka Rauza

आगरा में घूमने की जगह , चीनी का रौज़ा
PersianDutchNetwork, Chini Ka Rauza, Indo-Persian-Mosque in Agra, India – Photo by Eldar Mamedov Persian Dutch-Network, CC BY-SA 3.0

आगरा में बना हुआ चीनी का रौजा एक बेहद खूबसूरत और अनूठा स्मारक है और मुगल बादशाह शाहजहां भी इसके दीवाने थे।

इस चमकीले मकबरे को बनवाने के लिए नीले रंग के टाइलो का इस्तेमाल किया गया था।

यह स्मारक ईरान की काशीकरी कारीगरी से बनवाई गया था जो अब विलुप्त हो चुकी है।

यह स्मारक 1628-1639 के बीच में शुक्रुल्लाह शीराजी अफजल खां अल्लामी ने अपने लिए निर्मित करवाया था। ‌

इस प्रकार से जब 1639 में उनकी मृत्यु हुई थी तो तब उन्हें यहां पर दफनाया गया था।

चीनी का रौज़ा हर दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है।

चीनी का रौज़ा से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 9.6 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणईरानी काशीकरी से निर्मित इमारत जो संपूर्ण भारत में केवल यही एक है।
घूमने के लिए समयएक घंटा
प्रवेश शुल्कसभी भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश फ्री है।

9. आगरा में देखने लायक जगह : ताज म्यूजियम | Agra Places to Visit : Taj Museum

ताज म्यूजियम आगरा

ताज म्यूजियम ऐतिहासिक इमारतों के शहर आगरा में स्थित है जिसका निर्माण वायसराय लॉर्ड कर्जन ने 1906 ईसवी में ताजमहल के परिसर में करवाया था।

इस म्यूजियम को पब्लिक के लिए साल 1982 में खोला गया था।

यहां पर मुगल बादशाहों की बहुत सारी वस्तुएं संभाल कर रखी गई हैं। जो लोग वास्तुकला प्रेमी हैं उन्हें यह जगह बहुत पसंद आती है।

ताज म्यूजियम में आप ताजमहल, मोती मस्जिद, लाल किले व आगरा फोर्ट की वास्तुशैली के दस्तावेजों के दर्शन कर सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर आप एक रंग बदलने वाली प्लेट और 16 प्रकार के पत्थर भी देख सकेंगे।

ताज म्यूजियम सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक खुला रहता है और शुक्रवार के दिन यह बंद रहता है।

ताज म्यूजियम से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 6.3 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणऐतिहासिक इमारतों के दस्तावेज, रंग बदलने वाली प्लेट इत्यादि
घूमने के लिए समय1-2 घंटा
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 20 रुपए प्रति व्यक्ति

विदेशी पर्यटकों के लिए 750 रुपए प्रति व्यक्ति

10. आगरा में घूमने की जगह : डॉल्फिन वाटर पार्क | Fun Places in Agra : Dolphin Water Park

वाटर पार्क आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉल्फिन वाटर पार्क एक शानदार पर्यटन स्थल है जहाँ पर आप केवल मौज मस्ती ही नहीं कर सकते बल्कि स्वादिष्ट खाने का भी आनंद ले सकते हैं।

डॉल्फिन वाटर पार्क 2002 में बना था और यह उत्तर भारत का सबसे सुंदर और विशाल थीम पार्क है।

अगर आप एक स्विमिंग प्रेमी है तो यह स्थान आपको बहुत पसंद आएगा।

यहां के मुख्य आकर्षण वाटर स्लाइड, रोलर कोस्टर, लाइट शो और स्विमिंग पूल हैं।

यहां आकर पर्यटक काफी क्वालिटी टाइम बिता कर जाते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर बच्चों और बड़ों सबके लिए बहुत तरह के मज़ेदार और दिलचस्प खेल मौजूद है।

गर्मियों में मौज मस्ती और धमाल करने के लिए आपको एक बार डॉल्फिन वॉटर पार्क में जरूर जाना चाहिए।

डॉल्फिन वाटर पार्क हर दिन सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है।

डॉल्फिन वाटर पार्क से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 18 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणआगरा का सबसे बड़ा वाटर पार्क
घूमने के लिए समय2-3 घंटे
प्रवेश शुल्क550 रुपए प्रति व्यक्ति

बच्चों के लिए 400 रुपए

11. आगरा का दर्शनीय स्मारक : सिकंदरा किला | Famous Places in Agra : Sikandara 

सिकंदरा आगरा

उत्तर प्रदेश में बना हुआ सिकंदरा किला मुगल बादशाह अकबर की कब्रगाह है। ‌

यह किला लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर के मिश्रण से बना हुआ है।

अपनी मृत्यु से पहले ही अकबर ने इस जगह को अपने दफनाने के लिए चुना था।

1605 ईस्वी में जब अकबर की मृत्यु हो गई थी तो उस समय यह मकबरा अधूरा था लेकिन अकबर के पुत्र जहांगीर ने 1612 ईस्वी तक इसे मुकम्मल करवा दिया था।

जब आप सिकंदरा किला की तरफ जाएंगे तो उससे पहले आपको एक बहुत छोटा और खूबसूरत कांच महल दिखाई देगा।

यह जहांगीर का शिकारगाह हुआ करता था और इस पर बनी हुई हाथियों, फूलों की सुंदर नक्काशी आपको बेहद आकर्षक लगेगी।

वैसे अकबर के बारे में सभी को पता है कि वह सभी धर्मों का सम्मान किया करता था इसी वजह से सिकंदरा किले में आपको हिंदू, ईसाई, बौद्ध, जैन और इस्लामिक वास्तुकला की मिली जुली झलक देखने को मिलती है।

कांच महल से आपको अकबर के मकबरे का प्रवेश द्वार मिलेगा जो मुगल और राजपूत शैली के मिश्रण से बना हुआ है।

एंट्री करते ही यहां एक सुंदर चारबाग बना हुआ है जहां पर अकबर की कब्र है।

यह मकबरा पांच मंजिला ऊंचा है और इसके चारों तरफ ऊंची ऊंची दीवारें बनी हुई है।

कटे हुए पिरामिड के आकार का यह मकबरा काफी अनोखा है जिस वजह से यह दूसरे मुगल भवनों से काफी हटकर है।

सिकंदरा किला हर दिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है इसलिए सप्ताह के किसी भी दिन आप यहां घूमने जा सकते हैं।

सिकंदरा किला से जुड़ी हुई कुछ जरूरी जानकारी

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से दूरीलगभग 3 किलोमीटर
मुख्य आकर्षणसभी धर्मों की मिली जुली वास्तुकला शैली से निर्मित मकबरा
घूमने के लिए समय1-2 घंटे
प्रवेश शुल्कभारतीय पर्यटकों के लिए 15 रूपए

विदेशी पर्यटकों के लिए 110 रुपए प्रति व्यक्ति  

आगरा कैसे पहुंचे। How to Reach Agra?

book cheap air tickets

आगरा पहुंचने के लिए आप किसी भी यातायात के साधन का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि –

1. फ्लाइट से कैसे पहुंचे | How To Reach Agra By Flight?

आगरा पहुंचने के लिए आप हवाई जहाज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहां पर स्थित खेरिया हवाई अड्डा आगरा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है।

इस प्रकार से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आप वहां से शहर तक जाने के लिए टैक्सी कर सकते हैं।

अभी हाल फिलहाल में तो आगरा के लिए इंडिगो के द्वारा तीन स्थानों से सीधी विमान सेवा उपलब्ध हैं और ये स्थान हैं बैंगलोर, लखनऊ और भोपाल |

अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं तब आप भारत के किसी भी कोने से आगरा की यात्रा कर सकते हैं |

2. ट्रेन से कैसे पहुंचे | How To Reach Agra By Train?

भारत के जितने भी बड़े शहर हैं वहां से आने वाली ट्रेनें आगरा से जुड़ी हुई है।

आगरा में कई रेलवे स्टेशन हैं जैसे कि आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, राजा की मंडी।

आगरा कैंट मुख्य रेलवे स्टेशन है जो दिल्ली रूट पर स्थित है |

3. सड़क मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे | How To Reach Agra By Road?

आगरा देश के सभी प्रमुख शहरो जैसे दिल्ली, जयपुर, लखनऊ इत्यादि  के सड़क मार्ग NH2, NH3 , यमुना एक्सप्रेसवे  और  NH11 के माध्यम सेअच्छी तरह जुड़ा हुआ है  |

इस स्थान के लिए आप चाहे तो सरकारी या प्राइवेट बस सेवा का लाभग ले सकते हैं या फिर खुद ड्राइव कर यहाँ पहुँच सकते हैं |

आगरा में 2 अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल ईदगाह बस स्टैंड और आईएसबीटी हैं।

आगरा में कहां रुकें | Best Places to Stay in Agra?

यदि आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां पर रुकने के लिए जगह की कमी नहीं है।

यहां पर हर वर्ग के अनुसार महंगे और बजट फ्रेंडली होटल्स बने हुए हैं।

उनमें से कुछ के बारे में हम निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं जो कि इस प्रकार से है –

Agra में ठहरने के लिए आलीशान होटल

  • The Oberoi Amarvilas (35,000-50,000 रु /रात्रि )
  • Hotel Taj (9000 – 15,000 रु/रात्रि)
  • ITC Mughal (6000 – 10,000 रु/रात्रि )

आगरा में ठहरने के लिए मीडियम रेंज वाले होटल

  • Radisson (4500 – 7500 रु/रात्रि)
  • Courtyard (3500 – 6000 रु/रात्रि)
  • Holiday Inn (3000 – 5500 रु/रात्रि)

Agra में ठहरने के लिए बजट होटल

  • Amar Yatri Niwas (1500 – 2000 रु/रात्रि)
  • Hotel Ravi Palace (1000-1500 रु/रात्रि)
  • Hotel Sidhartha (800 – 1500 रु/रात्रि)

 आगरा में क्या खाएं | What to Eat in Agra?

street food

आगरा एक ऐतिहासिक नगर होने के साथ-साथ खाने पीने के मामले में भी पीछे नहीं है।

यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद ऐसा है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

तो जब आप आगरा घूमने जाएं तो वहां के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी आनंद जरूर लें जैसे कि –

  • यहाँ की सबसे प्रतिष्ठित मिठाई और स्ट्रीट फूड की बात की जाए तो आगरे का पेठा का नाम सबसे ऊपर आता है। मीठा खाने के शौकीन लोगों को एक बार इसका स्वाद जरूर चखना चाहिए।‌ लौकी से बनाया गया यह पेठा दो प्रकार का होता है सख्त और नरम।
  • आगरे का भल्ला भी काफी फेमस है। सदर बाजार की चाट वाली गली में आप भल्ले का स्वाद चख सकते हैं। एक प्रकार से यह आलू की टिक्की के रूप में होता है जिसके साथ छोले की सब्जी, मीठी और तीखी चटनी भी होती है।
  • यहाँ की बेदाई कचोरी भी काफी स्वादिष्ट होती है। यह एक मशहूर ब्रेकफास्ट है जिसे हर कोई बहुत शौक से खाता है। कचोरी के साथ में आलू की मसालेदार ग्रेवी होती है।
  • इस ऐतिहासिक स्थान  की गरमा गरम और क्रिस्पी जलेबियां भी काफी फेमस हैं। यह जलेबियां आपको यहां की गलियों में आसानी से मिल जाएंगी।
  • आगरा का दालमोठ तीखा खाने वालों को काफी पसंद आता है। इसमें तली हुई दाल के अलावा मेवा भी डाला जाता है। इसे तीखा बनाने के लिए इसमें कई प्रकार के मसाले डाले जाते हैं।

आगरा में क्या खरीदें | Famous Things to Buy in Agra?

Agra में शॉपिंग प्रेमियों के लिए भी काफी खजाना भरा पड़ा है।

यहां के किनारी बाजार, सदर बाजार और सुभाष बाजार काफी famous हैं।

इन पारंपरिक बाजारों से आप आभूषण, खूबसूरत कपड़े, चमड़े से बने हुए उत्पाद और कालीन इत्यादि खरीद सकते हैं।

यहां पर जो किनारी बाजार है वहां पर कांच से बने हुए पदार्थ, हस्तशिल्प कलाकृतियां और कपड़े बहुत अच्छे मिलते हैं।

वहीं अगर आपको रेशम की साड़ियां और रेशम से बने हुए उत्पादों की खरीदारी करनी है तो तब आप सुभाष बाजार जा सकते हैं।

मेरा अनुभव | My Travel Experience

Agra जैसे ऐतिहासिक शहर को घूमने का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा।

यहां पर बनी हुई ऐतिहासिक इमारतें देखने के बाद मुझे जहां अपने देश की कलाकृतियों के बारे में पता चला, तो वहीं यह भी पता चला कि पुराने जमाने में एक से बढ़कर एक कारीगर हुआ करते थे।

यहाँ का हर नजारा अपने आप में ही एक मिसाल है जिसका कोई तोड़ नहीं।

अपनी छुट्टियों का सही इस्तेमाल करके मैंने आगरा यात्रा प्लान की थी जो कि मेरे लिए काफी अच्छी रही।

आगरा के पर्यटन स्थलों के अलावा यहां के स्ट्रीट फूड की भी बात निराली है।

अगर आप भी एक ऐसे शहर की यात्रा करना चाहते हैं जो आपको सालों साल याद रहे तो आप एक बार आगरा घूमने जरूर जाएं।

आगरा घूमने के लिए यात्रा टिप्स | Agra Travel Tips

आगरा घूमने के लिए जरूरी है कि आप अपनी कुछ तैयारी पहले से ही कर लें।

ऐसा करने से आपको यात्रा के दौरान कोई समस्या नहीं होगी।

अपने अनुभव के आधार पर मैं आपको यहां पर कुछ टिप्स दे रही हूं जो कि इस प्रकार से हैं –

  • आगरा घूमने के लिए सबसे पहले तो आप सही मौसम का ध्यान रखें और सर्दियों को चुनें क्योंकि गर्मी के दिनों में घूमने में आपको काफी समस्या हो सकती है।
  • अपने साथ केवल जरूरी सामान ही पैक करें।
  • अपने डॉक्यूमेंट जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड भी अपने साथ जरूर रखें।
  • आगरा पहुंचने से पहले ही अपने लिए होटल बुक कर लें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना जरुरत के बात ना करें और ना ही मेलजोल बढ़ाएं।
  • मुख्य दर्शनीय स्थलों (जैसे ताजमहल) पर भीड़ भाड़ से बचने के लिए आप जितनी जल्दी हो सके सुबह 7:30-8:00 बजे तक पहुंचने की कोशिश करें।
  • प्रमाणित सरकारी गाइड को ही चुनें |सबसे पहले आप उनके आईडी कार्ड की जांच करें और फिर उन्हें बुक करें।
  • जो भी नजारा आप देखें उसे कैमरे में कैद करना ना भूलें।

बजट में आगरा घूमने का खर्चा | Agra Travel Expenses

wallet

खर्चे की बात की जाये तब अगर आप बजट में आगरा घूमना चाहते हैं तब प्रतिदिन लगभग 1200-1500 रु प्रतिव्यक्ति खर्चा पड़ेगा |

इसमें 425-500 रु खाने और लगभग 275-350 रु ट्रांसपोर्ट पर खर्च हो सकते हैं और एक बजट होटल का किराया 650-900 (डबल बेड ) रु तक होगा |

इस तरह से देखा जाये तब अगर कोई कपल एक सप्ताह के लिए आगरा घूमने का सोचता है तब उसका कुल खर्चा 16000 – 18500 रु तक हो सकता  है |

अगर आप तीन या चार लोगों के साथ पारिवारिक तौर पर यात्रा कर रहे हैं  तो प्रति व्यक्ति खर्चा और  कम हो जायेगा क्योंकि बच्चों के टिकट सस्ते होते हैं और होटल के कमरे  और खाना साझा किए जा सकते हैं |

और अंत में…

इस Agra Travel Guide में हमने आपको आगरा में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी दी।

इसके अलावा आपने यह भी जाना कि आगरा में कौन-कौन से व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है और बढ़िया शॉपिंग कहाँ की जा सकती है |

वैसे देखा जाए तो आगरा घूमने के बाद कोई भी इंसान खुद को काफी रिफ्रेश महसूस कर सकता है।

यहां पर बहुत से ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भी हैं जिन्हें घूमते हुए आप अपने ज्ञान को भी बढ़ा सकते हैं और मौज मस्ती भी कर सकते हैं।

अगर आपको इस यात्रा गाइड (आगरा के 11 प्रसिद्द पर्यटन स्थल | Tourist Places In Agra In Hindi) से पूरी जानकारी प्राप्त हुई तो इसे अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें जो आगरा घूमने का प्लान कर रहे हों और वहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे मे जानने को उत्सुक हों |

यदि आपको आगरा में घूमने से जुड़ी हुई कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

शेयर करें!

4 thoughts on “आगरा में 11 प्रसिद्द घूमने की जगह | Best Places to Visit in Agra”

  1. आपने आगरा में घूमने की जगह पर भी बहुत ही अच्छे से आर्टिकल लिखा है ये जानकारी मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रही इसके लिए मै आपका धन्यवाद करता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top