पर्यटन की दृष्टि से लक्षद्वीप और मालदीव में क्या अंतर है?

Last Updated on August 15, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव

साफ़ सुथरे नीले समुद्र की गोद में बसे दो हुए दो स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल हैं मालदीव और लक्षद्वीप जिनके बारे में आपने सुना ही होगा |

ये दोनों स्थान जैव एवं प्राकृतिक सौंदर्य के प्रतीक हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर बरबस ही खींचते हैं |

Maldives जिसे ‘माला द्वीप’ और Lakshadweep को ‘एक लाख द्वीप’ कहा जाता है, दोनों ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं, लेकिन इनकी विशेषताओं और माहौल में काफी अंतर हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि पर्यटन की दृष्टि से लक्षद्वीप और मालदीव में क्या अंतर है?

इस लेख में हम इन दोनों द्वीपों की पर्यटन की दृष्टि से तुलना करेंगे और  समझेंगे कि कौन सा विकल्प आपकी यात्रा के अनुकूल है और आपको इन दोनों जगहों में से कहाँ की यात्रा करनी चाहिए?

मालदीव vs लक्षद्वीप: क्या अंतर है? (एक तुलना)

मालदीव

 मालदीव  लक्षद्वीप
कहाँ स्थित है?भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित, एक स्वतंत्र राष्ट्र और द्वीपभारत का केंद्र शासित प्रदेश, पश्चिमी तट से दूर
द्वीपों की संख्या1200 द्वीपों का एक समूह36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह
कुल क्षेत्रफलसभी द्वीपों को मिलाकर कुल भूमि का क्षेत्रफल 298 वर्ग कि.मी. है।सभी द्वीपों को मिलाकर कुल भूमि का क्षेत्रफल 32 वर्ग कि.मी. है।
कुल आबादी करीब 5,50,000करीब 68000
भारतीय पर्यटकों की संख्या 2.5 – 3 लाख जो घट रही है 25-30,000 जो बढ़ रही है
कौन से सागर से घिरा हुआ हैहिंद महासागरअरब सागर
राजधानीमालेकावारत्ती
कोच्चि से दूरी850 किलोमीटर450 किलोमीटर
कोच्चि से समय 

कोच्चि से माले की फ्लाइट  – क़रीब 1.45 घंटे 

कोच्चि से माले जहाज़ के ज़रिए –  24 से 28 घंटे

कोच्चि से अगत्ती की फ्लाइट  – क़रीब डेढ़ घंटे 

कोच्चि से लक्षद्वीप जहाज़ के ज़रिए –  14 से 18 घंटे 

मालदीव और लक्षद्वीप के बीच की दूरी750 किलोमीटर750 किलोमीटर
प्रमुख हवाईअड्डावेलाना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मालेअगत्ती हवाई अड्डा
घूमने का बेहतरीन मौसम (Best Season)नवंबर से अप्रैलअक्टूबर से मार्च
मानसूनमई से अक्टूबरजून से सितंबर
तापमान26°C से 32°C (गर्म और आर्द्र जलवायु)24°C से 32°C (उष्णकटिबंधीय जलवायु)
पहुँचने की सुविधाकई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, सीप्लेन और बोट/क्रूज द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है

सीमित हवाई अड्डे; मुख्य रूप से जहाजों/फेरी और हेलीकाप्टरों से जुड़ा है

कोच्चि/अगत्ती हवाई अड्डों के माध्यम से सीमित पहुंच

पहुँचने में आसानीआसान जटिल 
क्या पासपोर्ट चाहिए हाँ 

नहीं, लेकिन भारतीय पर्यटकों के लिए परमिट आवश्यक (फॉर्म का आवेदन शुल्क ₹50 है)

लक्षद्वीप जाने के लिए परमिट बनवाएं 

वीजा पालिसीवीजा ऑन अराईवल, सरल प्रक्रियाउपयोग प्रतिबंधित, परमिट आवश्यक
मुद्रा

मालदीवियन रूफिया (MVR)

1 INR = 0.18 MVR

भारतीय रुपया (INR)

जानिए उन देशों के बारे में जहाँ भारतीय रूपया है मजबूत!

स्थानीय संस्कृतिइस्लामी परंपरा, भारतीय, श्रीलंकाई और अरबी संस्कृतियों से प्रभावितभारतीय (मलयाली ) और अरब संस्कृतियों का मिश्रण; पारंपरिक द्वीप जीवन शैली
मुख्य आबादीमुस्लिम95% मुस्लिम
भाषादिवेही, अंग्रेजीमलयालम, माही, हिंदी, अंग्रेजी
स्थानीय भोजनमुख्य रूप से समुद्री भोजन, भारतीय और अरबी व्यंजनों का मिश्रणमलयाली व्यंजन, समुद्री भोजन, नारियल वाले व्यंजन
भीड़-भाड़अक्सर व्यस्त, हनीमून और लक्ज़री पर्यटकों से भराअपेक्षाकृत कम भीड़, शांत वातावरण
समुद्री जीवनमंटा रे, शार्क, विशाल कोरल रीफ, विविध समुद्री प्रजातियाँसमुद्री कछुए, डॉल्फिन, रंगीन मछलियां, कोरल, विविध समुद्री प्रजातियाँ
प्रमुख आकर्षणमरीन लाइफ, स्नोर्कलिंग, डाइविंग, लग्जरी स्पा, वाटर स्पोर्ट्स, ओवरवाटर डिनर, लक्ज़री शॉपिंग,  ढेरों विकल्पसमुद्र तट, लाइटहाउस, प्राकृतिक सौंदर्य, वाटर स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक विरासत, द्वीप भ्रमण, सीमित विकल्प
घूमने के लिए अच्छी जगहेंमाले, बा एटोल, थुलुसधू, माफुशी, फुलहाधू, मामीगिलीअगत्ती, बंगाराम, कावारत्ती, मिनीकॉय, कदमत, थिन्नाकारा
स्टेटस सिंबलप्रीमियम, लक्ज़रीसाधारण
पानी के ऊपर रिसोर्ट/विला (Overwater Premium Resort/Villa)व्यापक रूप से उपलब्धअभी तो नहीं है पर जल्द ही मालदीव के तरह के तीन प्रीमियम वॉटर विला बनेंगे। तीन प्रीमियम परियोजनाएं कदमत, मिनिकॉय और सुहेली द्वीपों पर आने वाली हैं।
लक्जरी रिसॉर्ट्सकाफी सारेसीमित
रहने के विकल्प लक्ज़री रिसॉर्ट, ओवरवाटर विला, कुछ बजट गेस्टहाउस रिसॉर्ट, होटल, होमस्टे
ख़ास बात / फीचरलक्जरी पानी के नीचे के रेस्तरां, निजी समुद्र तटअछूते समुद्र तट, शांत परिदृश्य
घूमने का खर्चालक्जरी विकल्पों के कारण आम तौर पर अधिक खर्चाअधिक किफायती, बजट यात्रियों के लिए उपयुक्त
दिन का खर्चा $300-1000+ प्रति व्यक्ति₹4000-10000+ प्रति व्यक्ति
स्थानीय परिवहनस्पीडबोट और सीप्लेन आमतौर पर फ़ेरी और छोटी नावों तक ही सीमित 
किन्हें जाना चाहिए लक्ज़री की चाहत वाले और हनीमून मनाने वाले प्रकृति प्रेमी, बैकपैकर और अधिक प्रामाणिक या स्थानीय अनुभव चाहने वाले
सांस्कृतिक उत्सवसीमित सांस्कृतिक कार्यक्रम, रिज़ॉर्ट में मनोरंजन पर अधिक ध्यान केंद्रित स्थानीय रीति-रिवाजों का जश्न और पारंपरिक त्योहार
करेंसी बदलने की सुविधाएँ पर्यटन केंद्रों में आसानी से उपलब्ध, अमेरिकी डॉलर व्यापक रूप से स्वीकृत सीमित मुद्रा विनिमय सुविधाएं, भारतीय रुपया आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है
इंटरनेट कनेक्टिविटीआम तौर पर विश्वसनीयविशेष रूप से रिसॉर्ट्स में सीमित कनेक्टिविटी
मोबाइल नेटवर्क धीरागु और ऊरेडूबीएसएनएल और एयरटेल
कुल मिलाकर महंगाई अत्यधिक महंगा अपेक्षाकृत कम महंगा
ऑफिसियल ट्रैवल वेबसाइट Visit Maldives Lakshadweep Tourism

और अंत में…

मालदीव या लक्षद्वीप जाना आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है पर हमें अभी अपने स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना होगा इसलिए मेरे हिसाब से तो लक्षद्वीप जाना ही बेहतर रहेगा |

ये सही है कि मालदीव में आपको पहले से स्थापित पर्यटन और लक्ज़री अनुभव मिलता है पर लक्षद्वीप की बेदाग सुंदरता, बजट विकल्प और शांत वातावरण आपको यात्रा का एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं |

आप मुझे कमेंट कर के बताये कि आप इस साल कहाँ जाना पसंद करेंगे |

शेयर करें!

1 thought on “पर्यटन की दृष्टि से लक्षद्वीप और मालदीव में क्या अंतर है?”

  1. Interesting topic — both Lakshadweep and the Maldives offer stunning island experiences, but each has its own charm. Lakshadweep feels more raw and peaceful, while the Maldives leans toward luxury and global tourism. If you’re curious to explore more serene island destinations, check out Rajniva for travel inspiration.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top