वीजा ऑन अराइवल क्या है | Visa on Arrival for Indian Passport

Last Updated on July 30, 2023 by अनुपम श्रीवास्तव

एक समय वीजा ऑन अराइवल की सुविधा आज के जैसे नहीं थी क्योंकि तब विदेश घूमने के लिए बड़े झंझटों के बाद वीजा मिला करता था |

एक छोटे से कागज़ यानि वीजा पाने के लिए बहुत सारे दस्तावेजों को जुटा कर लम्बी कतारों में लगना पड़ता था |

फिर यह सब होने के बाद भी visa के इंटरव्यू का तो पूछना ही क्या |

पर आज के समय में बहुत बदलाव आ गया है और कई ऐसे देश हैं जो भारतीयों को सीधा on arrival visa की सुविधा प्रदान कर रहे हैं |

यदि आप भारतीय नागरिक हैं और आपके पास वैध पासपोर्ट है तब  कुछ ऐसे देश हैं जहाँ घूमने के लिए आपको पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इन सब देशों में आप केवल अपना पासपोर्ट लेकर जाएँ और वहां उतरने के बाद इमीग्रेशन के दौरान ही वीज़ा ले सकते हैं |

उदहारण के लिए, आप पर्यटन की दुनियां में  सबसे मशहूर देश थाईलैंड को ही ले लें जहां भारतीयों को वीजा ऑन अराईवल की सुविधा प्राप्त है |

इसके विपरीत साधारण वीजा (Normal visa) एक प्रकार का एडवांस वीजा है जिसे आपको हवाई जहाज़ में चढ़ने से पहले ही लेना होगा |

जैसे, अगर आपको ब्रिटेन या अमरीका की यात्रा पर जाना है तब वहां जाने से पहले ही आपको आम वीजा के लिए ही अप्लाई करना होगा | 

इस बातचीत हम जानेंगे कि,

  • Visa on arrival क्या है?
  • ऑनलाइन वीजा अप्लाई कैसे करे?
  • ई वीजा क्या होता है?
  • ऐसे कौन से देश हैं जहाँ Visa on Arrival for Indian Passport है?
  • ऑनलाइन वीजा स्टेटस कैसे चेक करें?

आइये शुरू करते हैं :-

 

वीजा ऑन अराइवल क्या है | What is Visa on Arrival?

Visa on arrival का Hindi meaning है आगमन पर वीजा |

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है वीजा ऑन अराइवल का मतलब है आप जिस देश की यात्रा कर रहें हैं, वहाँ पहुचनें पर आपको हवाईअड्डे या सी-पोर्ट पर तुरंत वीजा दे दिया जायेगा यदि आप जरूरी शर्तों को पूरा करते हैं |

अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो कुछ ऐसे देश हैं जहाँ घूमने के लिए आपको पहले से visa की जरूरत नहीं पड़ती है|

उदहारण के लिए यूरोपीय और अमरीकी देशों की यात्रा के लिए आपको पहले से ही वीसा चाहिए पर एशिया और अफ्रीका के कुछ ऐसे भी देश हैं जहाँ आप जहाज से उतरने के बाद इमीग्रेशन के वक्त वहीँ से वीजा ले सकते हैं|

इन देशों के बारे में हम आगे जानेंगे जहाँ से  वीजा ऑन अराइवल प्राप्त होने और आवश्यक जाँचों के बाद आप उस देश में प्रवेश कर पाते हैं|

ई वीजा ऑन अराइवल (e-VOA) क्या होता है? 

visa on arrival

e -VOA का मतलब है Electronic Visa on Arrival (इलेक्ट्रॉनिक वीजा ऑन अराइवल)

e visa भी एक प्रकार का वीजा ऑन अराइवल ही है पर आप इसे उस देश के इमीग्रेशन/अन्य अधिकृत केंद्र से घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं |

इलेक्ट्रॉनिक on arrival visa का फायदा यह है कि आप इसे घर बैठे ही ले सकते हैं और उस देश में जाने के बाद आपको कतार में खड़े होकर अपना कीमती समय बर्बाद  करने कि आवश्यकता नहीं है |

उदाहरण के लिए, थाईलैंड जाने जाने से पूर्व मैंने ई वीजा (e-VOA) के लिए आवेदन डाला था जिससे वहां पर मेरा काफी समय बच गया था|

Visa on Arrival और Visa not Required में क्या अंतर है?

Visa not required या No Visa का मतलब है कि आप विमान से उतरकर सीधे आप्रवासन (इमीग्रेशन) के लिए आगे बढ़ सकते हैं और आपको यहाँ पर कुछ भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यदि आपके पासपोर्ट पर नो वीजा रिक्वायर्ड की सुविधा प्राप्त है तब आप आम तौर पर किसी भी कानूनी सीमा पार से और किसी भी तरह से उस देश की सीमा में प्रवेश करने के लिए स्वतंत्र हैं | 

उदहारण के लिए, नेपाल, भूटान या मॉरीशस जैसे 17 देश हैं जहाँ आपको कोई भी वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती है 

इसलिए आप वीजा ऑन अराइवल और वीजा नॉट रिक्वायर्ड में कंफ्यूज न हों क्योंकि यह दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग है |

भारतीय यात्रियों के लिए, अधिकांश देश ‘visa not required’ की बजाय ‘visa on arrival’ प्रदान कर रहे हैं।

जाहिर है, ’वीजा ऑन अराइवल’ सुविधा इस प्रक्रिया को बहुत आसान बनाती है लेकिन यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों अलग-अलग चीजें हैं |

पासपोर्ट और वीजा में क्या अन्तर है | Difference Between a Visa & Passport?

passport

पासपोर्ट (Passport) राष्ट्रीय सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसका उपयोग हम विदेश यात्रा के दौरान अपनी व्यक्तिगत पहचान बताने के लिए करते हैं।

यह एक प्रकार का परिचय पत्र  है जो राष्ट्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

यह परिचय पत्र विदेश में आपकी पहचान है और इससे आप अपनी राष्ट्रीयता सिद्ध कर सकते हैं ।

अब आप जानना चाहेंगे कि वीजा क्या है और इसका क्या उपयोग है ?

वीजा (Visa) आपको उस देश के द्वारा प्रदान किया जाता है जिस देश मे आप प्रवेश करना चाहते है।

यह एक तरह का लिखित दस्तावेज है जो आपको निर्धारित तिथि तक उस देश मे प्रवेश करने की आज्ञा प्रदान करता है।

वीजा और पासपोर्ट के बीच महत्वपूर्ण अंतर यह है कि वीजा एक आधिकारिक अनुमति है जो अस्थायी रूप से हमें विदेश में रहने के लिए अधिकृत करती है और पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है जो हमारी यात्रा के दौरान हमारी पहचान प्रमाणित करता है।

कौन से देश भारतीयों को वीजा ऑन अराईवल की सुविधा देते हैं | Visa on Arrival Countries for Indians (2023)?

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, ‘2023’ के लिए सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारतीय पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 72 है |

भारतीय पासपोर्ट पर आप को इतने देशों में निम्नलिखित प्रकार का वीजा चाहिए :-

वीजा फ्री : 21 देश वीज़ा ऑन अराइवल : 48 देश वीजा जरूरी : 126 देश 

नोट : 

  • ध्यान रखें कि यह लिस्ट बदलती रहती है और नियम भी बदलते रहते हैं इसलिए स्कोर भी समय समय पर बदलता रहता है |
  • अतः आप से अनुरोध है कि यह क्रॉस चेक कर सुनिश्चित कर लें कि क्या उपर्युक्त देशों द्वारा अभी भी भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीज़ा-ऑन-अराइवल (VOA) की सुविधा प्रदान की जा रही है।
  • यदि यह लिस्ट बदलती है तब हमारी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं होगी |

Passport Score को हम वीजा फ्री स्कोर भी कह सकते हैं पर जैसा मैंने पहले बताया कि वीजा फ्री स्कोर का मतलब यह नहीं है कि हम आज के समय में आप 70 देश बिना किसी वीज़ा के घूम सकते हैं |

भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा लिए निम्नलिखित देशों का दौरा कर सकते हैं :

वीजा फ्री देश | Visa Free Countries for Indiansऑन अराइवल वीजा वाले देश | On Arrival Visa Countries for Indians
बारबाडोसअंगोला
भूटानआर्मीनिया
डोमिनिकाबहरीन
ग्रेनेडाबोलीविया
हैतीबुस्र्न्दी
अल साल्वाडोरकंबोडिया
फिजी केप वर्ड
मॉरीशसकोमोरोस
गाम्बियाकांगो 
नेपालजिबूती
फिलीस्तीनी इलाकेइथियोपिया
सेंट किट्ट्स और नेविसगैबॉन
सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंसगिन्नी
सेनेगलगिनी-बिसाऊ
सर्बियाईरान
ट्रिनिडाड और टोबैगोकेन्या
ट्यूनीशियालिसोटो
मेडागास्कर
मलावी
मालदीव
मॉरिटानिया
नाइजीरिया
पलाउ
कतर
रवांडा
सेंट लूसिया
समोआ
सेशल्स
सेरा लिओन
सोमालिया
दक्षिण सूडान
सूरीनाम
तंजानिया
थाईलैंड
तिमोर-लेस्ते
जाना
तुवालू
युगांडा
उज़्बेकिस्तान
जिम्बाब्वे

वीजा ऑन अराईवल अप्लाई कैसे करें | How to Apply On Arrival Visa

हवाई जहाज

1. गंतव्य देश (Destination Country) पहुँचने पर On Arrival Visa अप्लाई कैसे करे?

ऐसे देश जहाँ पर वीजा ऑन अराईवल की सुविधा है वहां आप बिना किसी पूर्व वीजा प्रक्रिया के जा सकते हैं |

इसके लिए आपको हवाई अड्डे पर उतरने के बाद इमीग्रेशन काउंटर पर जाना होगा |

अगर आप जानना चाहते हैं कि वीजा कैसे मिलता है तो यात्रा पूर्व इन ज़रूरी दस्तावजों (e visa application documents)  को अपने साथ अवश्य रखें और निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें

1. आपके पास वापसी की या आगे की हवाई जहाज की टिकट रहनी चाहिए।

2. होटल की कन्फर्म रिजर्वेशन स्लिप होनी चाहिए |

3. वीजा के लिए कम से कम दो रंगीन फ़ोटो होना चाहिए | ध्यान रखें कि सभी देशों में फ़ोटो की स्पेसिफिकेशन अलग अलग हो सकती है इसलिए वहां जाने से पहले ही इसे कन्फर्म कर लें |

4. आपका पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैध रहना चाहिए (हांलाकि कुछ देशों में यह नियम एक से तीन महीनों का भी है ) |

5. आपके पास वहां रहने/घूमने  के लिए  पर्याप्त  कैश होना चाहिए | उदहारण के लिए थाईलैंड में  घूमने के लिए आपको 10,000 थाई भात प्रति व्यक्ति या 20,000 भात प्रति परिवार दिखाना होगा |अपना क्रेडिट /डेबिट कार्ड ज़रूर साथ ले जाएँ |

6. वीजा की फीस के लिए कैश होना चाहिए जो 2500 से 7500 रूपये तक हो सकता है। अलग अलग देश की फीस अलग होती  है जिसे आप उसकी आधिकारिक वेबसाइट से पता कर सकते हैं ।

7. On arrival visa पर आपको वहां नौकरी करने की इज़ाज़त बिलकुल भी नहीं है। आप वहां सिर्फ घूम सकते हैं या फिर कोई मीटिंग में जा सकते हैं।

8. अपने साथ कलम ज़रूर रखें और इमीग्रेशन फॉर्म हवाई जहाज में ही ले लें |

9. वीजा ऑन अराईवल की वैधता हर देशों में अलग अलग होती है इसलिए इसपर विशेष ध्यान दें | उदहारण के लिए थाईलैंड में सिर्फ 15 दिनों का ही टूरिस्ट वीजा मिलता है |

10. आमतौर पर वीजा ऑन अराइवल काउंटरों पर एक लम्बी कतार हो सकती  है, जिसका मतलब है कि आपको  एक से  डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसी दशा में आप एक फास्ट ट्रैक काउंटर चुन लें जहाँ कुछ अतिरिक्त फीस देकर आप तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं ।

11. जिस देश में आप जा रहे हैं वहां जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि किस हवाई अड्डे पर ऑन अराईवल वीजा की सुविधा दी जा रही है इसलिए बुकिंग भी वहीँ की कराएँ | 

12. हांलाकि ट्रेवल बीमा सभी देशों में आवश्यक नहीं है पर हो सके तो विदेश जाने से पहले इसे ज़रूर कराएँ और बीमा सर्टिफिकेट साथ ले जाएँ |

2. ऑनलाइन वीजा ऑन अराइवल कैसे अप्लाई करें | How To Apply e Visa on Arrival?

e visa on arrival को आप उस देश के इमीग्रेशन/अन्य अधिकृत केंद्र से ऑनलाइन (भारत में रहते हुए) प्राप्त कर सकते हैं |

Online e visa apply करने से पहले आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना होगा :

1. ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन की शुरुआत करने से पहले आपके पास  वैध पासपोर्ट, होटल टिकट, फ़ोटो और हवाई जहाज के रिटर्न टिकट की स्कैन्ड कॉपी और चालू ई-मेल होना चाहिए | ध्यान रहे कि स्कैनर की फ़ोटो बहुत बड़े आकार की होती है इसलिए अपने फोटो की साइज को ऐसे कम करें  |

2. Online Visa apply करने के लिए आप उस देश की सम्बंधित इमीग्रेशन वेबसाइट या फिर कोई थर्ड पार्टी वेबसाइट की मदद ले सकते हैं |

उदहारण के लिए मैंने थाईलैंड ऑन अराईवल वीजा  के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट से अप्लाई किया था |

3. इसके बाद आप अपना नया अकाउंट बनाते हुए सभी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें, अपनी जानकारी डालें और क्रेडिट /डेबिट कार्ड के माध्यम से वीज़ा फीस अदा करें|

4. यदि आपके सभी अपलोड किये गए दस्तावेज़ सही पाए जाते हैं तब आपको 2 से 7 दिनों के भीतर ही ई-वीजा मिल जायेगा जिसका प्रिंट आउट ले कर आप यात्रा कर सकते हैं |

5. सभी देश ई वीजा ऑन अराइवल की सुविधा नहीं देते हैं इसलिए इसके बारे में उस देश की आधिकारिक वेबसाइट से पता कर लें | 

ऑनलाइन वीजा स्टेटस कैसे चेक करे | How to Check Visa Status Online?

ऑन अराइवल वीजा का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आप उस देश की आधिकारिक वीजा वेबसाइट पर जाएं |

Visa Status का आप्शन खोजें और पावती संख्या या पासपोर्ट संख्या और जन्म तिथि को वहां दर्ज करें|

इसके बाद यदि आपसे कैप्चा कोड पूछा जाता है तब उसे भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें और स्टेटस की जांच करें |

आप जब भी ऑनलाइन वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तब सभी दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर दे दिया जाता है |

नीचे देखें, थाईलैंड वीजा के दौरान मुझे कुछ ऐसा रिफरेन्स नंबर दिया गया था |

वीजा ऑन अराइवल क्या है

इस नंबर को नोट कर लें और समय समय पर वीजा वेबसाइट से स्थिति की जानकारी लेते रहें |

यदि आपके डाक्यूमेंट्स में कोई भी गड़बड़ी है या फिर एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती हुई है तब आपको इसकी सूचना वहां मिल जाएगी | 

आप इसको सुधार कर फिर से एप्लीकेशन सबमिट करें और फिर वीजा स्टेटस की जांच करते रहें |

क्या ऑन अराइवल वीजा को रिजेक्ट किया जा सकता है?

हां, आगमन पर वीजा रिजेक्शन संभव है भले ही वह ऑन अराईवल वीजा ही क्यों न हो |

आपको उस देश में प्रवेश की गारंटी केवल इसलिए नहीं  दे दी जाएगी क्योंकि वहां पर ऑन अराइवल वीजा की सुविधा है |

अंतिम निर्णय, सीमा नियंत्रण (बॉर्डर कण्ट्रोल ) द्वारा किया जाता है और  यदि वह आपकी प्रविष्टि को अस्वीकार करने का निर्णय लेते हैं, तब आपको उस देश में प्रवेश नहीं मिलेगा | 

इसलिए आप विदेश जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेजों को ज़रूर देख लें (जैसा ऊपर बताया गया है ) और अपने पास पर्याप्त कैश रखें |

और अंत में …

भारतीय पासपोर्ट के और मज़बूत होने के साथ ही हमारे  लिए विदेश घूमने के कई नए आयाम खुल गए हैं  |

ऐसे कई देश हैं जहाँ आप बिना वीजा या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा लेकर घूम सकते हैं | 

ऊपर बताये गए तरीकों को ध्यान में रख कर आप भी सफलतापूर्वक ऑन अराइवल वीजा ले कर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं | 

हमें कमेंट कर के बताएं कि आपको यह लेख कैसा लगा और आप इससे सम्बंधित और क्या जानकरी चाहते हैं | 

यात्रा सम्बन्धी ऐसे ही उपयोगी पोस्ट को सबसे पहले पढ़ने के लिए यात्राग्राफ़ी को सब्सक्राइब करें |

इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें जिससे सभी लोग सिका लाभ ले सकें |

 

– शुभ यात्रा –

शेयर करें!

3 thoughts on “वीजा ऑन अराइवल क्या है | Visa on Arrival for Indian Passport”

  1. Do you have a spam issue on this website; I also am a blogger, and I was wondering
    your situation; many of us have developed some nice practices
    and we are looking to exchange techniques with other folks,
    be sure to shoot me an e-mail if interested.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top