बजट में घूमें ये 11 देश जहाँ भारतीय रुपया है महंगा [2023]

क्या आप जानते हैं कि भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है?

यह सही है कि भारतीय रुपया का मूल्य डॉलर या पाउंड जितना नहीं हो सकता पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह अभी भी कई देशों की मुद्राओं की तुलना में मजबूत है (countries where rupee is stronger)|

जी हाँ, अगर हम लोग विदेश यात्रा के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले इस बात पर ध्यान देना होता है कि उस देश में हमारे रुपये की क्या वैल्यू होगी |

अब जिस देश में आप घूमने जा रहे हैं वहां का पैसा अगर भारतीय रुपया से मजबूत है तब आपको अपनी यात्रा के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे, यह सीधी सी बात है |

पर अगर मैं कहूँ कि कुछ ऐसे भी सुन्दर देश हैं जहाँ आप अपनी यात्रा बिलकुल एक सीमित बजट में कर सकते हैं क्योंकि इन देशों की मुद्राओं की कीमत भारत के पैसे से कम है |

आज हम आपको ऐसे 11 देशों के बारे में बताएँगे जिनकी यात्रा करने के लिए आपको अपनी जेब अधिक ढीली नहीं करनी पड़ेगी|

विषय-सूची छिपाएं
भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है | Best Country to Visit With Indian Currency

11 देश जहाँ भारतीय पैसा है महंगा | 11 Places where Indian Rupee is Higher

आइये जानते हैं उन 11 देशों के बारे में जहाँ भारतीय रुपये की कीमत वहां की मुद्रा से अधिक है | 

ध्यान दें समय समय पर एक्सचेंज रेट बदलते रहते हैं इसलिए आप तत्काल रेट जरूर कन्फर्म कर लें |

भारतीय रुपया \ Indian Rupeeएक्सचेंज रेट / Exchange Rateदेश /Country
1  INR = 1.60 नेपाली रूपयानेपाल 
51 कम्बोडियन रियालकंबोडिया 
4.5 श्रीलंकन रूपयाश्रीलंका 
192 इंडोनेशियन रूपयाइंडोनेशिया 
304 वियतनामी डाँगवियतनाम 
4.8 जिम्बाब्वे डॉलरज़िम्बाब्वे 
7.5 कोस्टा रिकन कोलोनकोस्टा रिका 
88 परागुआयन गुआरानीपैराग्वे 
1.7 जापानी येनजापान 
11 चिली पेसोचिली 
4.5 हंगेरियन फ़ोरिंटहंगरी 

भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है | Best Country to Visit With Indian Currency

अगर आपके पास केवल 30-40 हज़ार रुपये हैं और आप बजट में ही विदेश यात्रा करना चाहते हैं (best country to visit with indian currency) तब इन 11देशों में से किसी की भी यात्रा कर आयें |

बात आती है जब विदेश घूमने की तो सबसे पहले हमें यही बात ध्यान आती है कि विदेश में तो घूमना फिरना, खरीदना या खाना कितना महंगा होता है  |

आपकी सोच सही है पर अगर आप अमरीका या ब्रिटेन जैसे देशों को छोड़ दें तब कुछ ऐसे भी सुन्दर देश हैं जहाँ भारतीय रुपया बहुत मजबूत है और आपको बिलकुल डॉलर खर्च करने जैसी फीलिंग आएगी वहां |

चलिए आपको बताते हैं कि भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है?

1. नेपाल | Nepal (1 भारतीय रुपया = 1.60 Nepalese Rupee) 

नेपाल

हिमालय की बर्फीली वादियों के बीचों बीच बसे शेरपाओं की भूमि नेपाल की यात्रा करने का सपना हर एक पर्वतारोही का होता है |

यहाँ की प्राचीन परंपराएं , जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक सुन्दरता दुनियां भर से भीड़ को अपनी ओर आकर्षित करती हैं |

मैं नेपाल कई बार जा चुका हूँ और यकीन मानिये काफी कम बजट में आप बेहतरीन यात्रा का आनंद ले सकते हैं |

नेपाल में घूमने के लिए कुछ मशहूर स्थान हैं – पशुपति नाथ मंदिर, बौदनाथ, नगरकोट, पोखरा घाटी, महेंद्र गुफा, लुंबिनी, भक्तपुर, चितवन राष्ट्रीय उद्यान, डेविस फॉल्स और फेवा झील

नेपाल घूमने का अनुमानित खर्चा | Nepal Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)2000-2500 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन)- हवाई खर्चे छोड़ कर35000 – 40000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

500 – 1000 रुपये /नाईट – बजट रूम

1100 – 2500 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा600 – 1100 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन800-1200 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

2. कम्बोडिया | Cambodia (1 INR = 51 Cambodian Riel)

कम्बोडिया अंगकोर वाट

कंबोडिया वियतनाम और थाईलैंड के बीचों  बीच बसा एक खूबसूरत देश है जहां भारतीय मुद्रा का मूल्य अधिक है|

कंबोडिया इतिहास प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है जहाँ विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों, खंडहरों, शहरों,  इमारतों और खोई हुई सभ्यताओं का पता लगाया जा सकता है |

कम्बोडिया के मशहूर अंगकोर वाट के बारे में तो आपने जरूर सुना ही होगा जहाँ घूमने के लिए आप एक साइकिल किराए पर जरूर ले लें |

यहाँ  भारतीय रुपया का अनुपात भी काफी अच्छा है जिससे आपको बहुत ही सस्ते दामों पर इस शानदार जगह पर घूमने का मौका मिल जाता है |

कंबोडिया में घूमने के प्रमुख स्थान हैं अंगकोर वाट, द बेयोन टेम्पल, सिएम रीप, कम्पोंग चाम, क्रेटी, नोम पेन्ह, किलिंग फील्ड्स, बँटाय स्री, कोह केर

कंबोडिया घूमने का अनुमानित खर्चा | Cambodia Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)3000-4000 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर50000 – 55000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

800 – 1200 रुपये /नाईट – बजट रूम

1500 – 3000 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1000 – 1200 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन900-1500 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

3. श्रीलंका | Sri Lanka (1 INR = 4.5 Sri Lankan Rupee)

श्रीलंका रेल

अगर आप अपनी यात्रा में समुद्र तट और पहाड़ दोनों का आनंद लेना चाहते हैं तब आपको श्रीलंका का रुख करना चाहिए |

दक्षिणी भारत के सूदूर तट पर हिंद महासागर में पाया जाने वाला यह यह देश एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों, औपनिवेशिक वास्तुकला, बौद्ध मठों और मंदिरों, अविश्वसनीय वन्य जीवन और अंतहीन चाय बागानों के लिए मशहूर है |

यहाँ वह सब कुछ है जो आपकी छुट्टियों को यादगार बनाता है फिर चाहे आप हनीमून पर हों या फिर अपने परिवार के साथ, आप यहाँ आकर निराश नहीं होंगे |

श्रीलंका में घूमने के प्रमुख स्थान हैं कोलंबो, कैंडी, वारा एलिया, एला, बेंटोटा, पिन्नावाला हाथी अनाथालय, याला राष्ट्रीय उद्यान, एडम्स रॉक, अनुराधापुर, जेटविंग लाइटहाउस, उनावटुना बीच, टूथ अवशेष का मंदिर |

श्रीलंका घूमने का अनुमानित खर्चा | Sri Lanka Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)2500-2800 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर35000 – 40000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

800 – 1200 रुपये /नाईट – बजट रूम

1500 – 2500 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1000 – 1200 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन250-400 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

4. इंडोनेशिया | Indonesia (1 INR = 192 Indonesian Rupiah)

इंडोनेशिया बीच

इंडोनेशिया एक best country है जहाँ आप indian currency लेकर आराम से visit कर सकते हैं |

यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह तो है ही इसके अलावा यह ढेरों  सक्रिय ज्वालामुखियों का घर भी है जो किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं अधिक है |

आप चाहे शांति की खोज में हों या फिर एक थ्रिलिंग एडवेंचर के इंडोनेशिया में वह सब कुछ है जो आपको चाहिए | 

यहाँ पर कपल्स के लिए उष्णकटिबंधीय वन, शांत द्वीप, अभूतपूर्व समुद्र तट, पानी पर बने विला हैं वहीँ वन्यजीव प्रेमियों के लिए राष्ट्रीय उद्यान और साहसी लोगों के लिए सक्रिय ज्वालामुखी स्थल हैं |

कापोपोसांग द्वीप पूरे प्रांत में सबसे अच्छे डाइविंग स्थानों में से एक है जहाँ वाटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है |

यहाँ पर आपको कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी देखने को मिलेंगे और आप कुछ हज़ार रुपयों में ही इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं |

इंडोनेशिया में घूमने के प्रमुख स्थान हैं जकार्ता, बोरोबुदुर, बोरोबुदुर मंदिर, बोर्नियो ट्रेल, केराटन, तमन सारी, कोमोडो द्वीप, पिंक बीच, गिली द्वीप समूह, राजा अम्पैट द्वीप समूह, मलुक बीच, केलीमुतु झील, टोबा झील, बुनाकेन समुद्री पार्क, माउंट ब्रोमोस, बाली

इंडोनेशिया घूमने का अनुमानित खर्चा | Indonesia Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)3800-4200 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर50000 – 60000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

1500 – 2000 रुपये /नाईट – बजट रूम

3500 – 4500 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1200 – 1500 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन500-800 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

5. वियतनाम | Vietnam (1 भारतीय रुपया = 304 Vietnamese Dong)

वियतनाम में भारतीय रूपया है मजबूत

वियतनाम एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो अपने दर्शनीय आकर्षण, प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय लोगों के मैत्रीपूर्ण व्यवहार  के लिए जाना जाता है|

समुद्र तटों, पहाड़ों और  घाटियों, नदियों और समुद्रों, रेत के टीलों, स्मारकों, अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों को अपने में समेटे हुए वियतनाम एक सम्पूर्ण यात्रा पैकेज है |

इस जगह पर भारतीय रुपया की वैल्यू  काफी मजबूत है जिससे आप कम पैसे में ही अधिक आनंद ले सकते हैं |

इंडोनेशिया में घूमने के प्रमुख स्थान हैं हालोंग बे, डा नांग, दनांग, होई एन, हो ची मिन्ह सिटी, फु क्वोक, सपा, मेकांग डेल्टा, फोंग न्हा-के बंग राष्ट्रीय उद्यान

वियतनाम घूमने का अनुमानित खर्चा | Vietnam Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)3500-4000 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर50000 – 60000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

1500 – 1800 रुपये /नाईट – बजट रूम

3500 – 4000 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा800 – 1000 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन500-800 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
देखना न भूलें!

6. जिम्बाब्वे | Zimbabwe (1 INR = 4.8 Zimbabwean Dollar)

zebra in zimbabwe

हालाकि ज़िम्बाब्वे की मुद्रा में आप डॉलर देख सकते हैं पर चिंता न करें, मजबूत भारतीय रुपया के कारण भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा बहुत सस्ती पड़ जाती है|

यहाँ का विक्टोरिया फॉल्स और वन्य जीवन तो मशहूर है ही साथ ही साथ यहाँ की शॉपिंग और नाइटलाइफ़ भी कुछ कम नहीं है |

हांलाकि  ज़िम्बाब्वे तक जाने का हवाई टिकट आपको थोडा महंगा पड़ सकता है लेकिन एक बार जब आप वहां पहुंच जायेंगे तो रहना, खाना और घूमना काफी सस्ता है |

 पिछले कई वर्षों से ज़िम्बाब्वे में तनिक राजनीतिक अशांति रही है पर अब दशकों से यहं पर स्थिरता है और धीरे-धीरे पर्यटन भी वापस लौट रहा है|

यहाँ आकर कुछ मशहूर राष्ट्रीय उद्यानों जैसे विक्टोरिया फॉल्स, माना पूल या ह्वांगे में से किसी एक में वाइल्ड  सफारी का मजा लेना न भूलें | 

ज़िम्बाब्वे में घूमने के प्रमुख स्थान हैं विक्टोरिया फॉल्स, हरारे, बुलावायो, मासिंगो, कोनेमारा, माटोबो नेशनल पार्क, न्यांगा नेशनल पार्क, ह्वांगे नेशनल पार्क, मुटारे, लेक करिबा और चिनहोई गुफाएं |

जिम्बाब्वे घूमने का अनुमानित खर्चा | Zimbabwe Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)7000-8500 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर85000 – 110000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

4500 – 6000 रुपये /नाईट – बजट रूम

8500 – 10000 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1500 – 2000 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन1500-1800 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

7. कोस्टा रिका | Costa Rica (1 INR = 7.5 Costa Rican Colon)

कोस्टा रिका में भारतीय रूपया है अधिक

कोस्टा रिका अमरीकी पर्यटकों द्वारा मध्य अमेरिका में सबसे अधिक देखे जाने वाले देशों में से एक है क्योंकि यहाँ पर मिलता है एक सस्ता जीवन, शानदार मौसम, अद्भुत समुद्र तट और मैत्रीपूर्ण स्थानीय लोग |

इस देश में ढेरों प्राकृतिक स्थान हैं जहाँ आप जंगल, समुद्र तट, ज्वालामुखी, झरने और अद्वितीय वन्य जीवन का आनंद ले सकते हैं |

बर्ड वाचिंग और फोटोग्राफी के लिहाज से यह एक बेहतरीन देश है जो लक्ज़री ट्रैवलर के अलावा  बैकपैकर्स को भी आकर्षित करता है |

कोस्टा रिका में घूमने के प्रमुख स्थान हैं मैनुअल एंटोनियो नेशनल पार्क, एरेनल ज्वालामुखी, मोंटेवेर्डे और क्लाउड फॉरेस्ट, डोमिनिकल, टैमारिंडो, वेनाडो गुफाएं, माल पैस और सांता टेरेसा, टोर्टुगुएरो नेशनल पार्क, ला पाज़ वाटरफॉल गार्डन |

कोस्टा रिका घूमने का अनुमानित खर्चा | Costa Rica Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)5000-6000 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर75000 – 80000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

2500 – 3200 रुपये /नाईट – बजट रूम

6000 – 7500 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1200 – 1500 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन1400-1600 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

8. पराग्वे | Paraguay (1 भारतीय रुपया = 88 Paraguayan Guarani)

पराग्वे में भारतीय रुपया है मजबूत

दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में एक आकर्षक पर अंडर रेटेड देश है पराग्वे जहाँ आप गुआरानी संस्कृति, सॉकर, और स्वादिष्ट दक्षिण अमेरिकी भोजन का आनंद ले सकते हैं और वह भी बहुत सस्ते में |

जी हाँ ! भारत से पराग्वे जाना तो तनिक महंगा है पर कुछ डील्स के तहत आप सस्ती हवाई टिकट भी पा सकते हैं |

हांलाकि भारतीय रुपया की मजबूती के कारण बाकी चीज़े आपको सस्ती लगेंगी |

पराग्वे की राजधानी है असुनसियन  जहाँ आप पुरातनकालीन आकर्षण, ऐतिहासिक इमारत के साथ साथ आधुनिक रेस्तरां और बार का मजा ले सकते हैं |

यही नहीं, यहाँ के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान, अभूतपूर्व झरने और दुनिया की सबसे बड़े आर्द्रभूमि घूमने के लिए बेहतरीन जगह हैं |

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो पैराग्वे में आपको कई रोमांचकारी और साहसिक खेल मिल जायेंगे, चाहे वह पहाड़ की चढ़ाई हो या फिर वाटर स्पोर्ट्स |

पराग्वे में घूमने के प्रमुख स्थान हैं असुनसियन, साल्टोस डेल मंडे, इगाज़ु फॉल्स, इको रेसर्वा एमबीटोवी, एस्टानिया एवेंटुरा, एनकार्नेशियन, वाईबीवाईसीयूआई नेशनल पार्क, सेरो कोरा नेशनल पार्क |

पराग्वे घूमने का अनुमानित खर्चा | Paraguay Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)4500-5500 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर60000 – 70000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

1500 – 1800 रुपये /नाईट – बजट रूम

2800 – 3500 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1000 – 1200 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन600-800 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

9. जापान | Japan (1 INR = 1.7 Japanese Yen)

जापान में भारतीय रुपया है मजबूत

जापान जैसे देश को कौन नहीं जानता होगा जिसके लिए बस एक ही शब्द ध्यान आता है – सर्वोत्तम यानि परफेक्ट |

अब चाहे वह भविष्य को ध्यान में रख कर बनायीं गयी गगनचुम्बी इमारतें हों, तेज परिवहन से लेकर शांत जंगल और मंदिरों तक आपको यहाँ ढेरों विविधताएं देखने को मिल जाएँगी |

जापान के लोग अति विनम्र हैं, भोजन बढ़िया है और देखने के लिए आपको भव्य मंदिर, उद्यान, महल, पहाड़ से लेकर ढेरों प्राकृतिक आकर्षण हैं |

वैसे यहाँ एक परेशानी है कि लगभग सभी चीज़े जापानी भाषा में ही लिखी मिलेगी इसलिए यहाँ आने पर आपको एक गाइड की आवश्यकता पड़ेगी |

अपनी यात्रा में विविधता लाने के लिए आप लोकप्रिय शहरों (जैसे टोक्यो और क्योटो) के अलवा भी कुछ कुछ शांत और ग्रामीण स्थानों को अपनी सूची में जरूर रखें |

हांलाकि जापान में भारत का पैसा थोड़ा मजबूत है पर यहाँ सब चीज़ों की महंगाई बहुत है इसलिए यहाँ आपका खर्चा बाकी देशों की तुलना में अधिक होगा |

जापान में घूमने के प्रमुख स्थान हैं क्योटो, टोक्यो, ताकायामा, हाकोन, कानाज़ावा, निक्को, कोया-सैन, त्सुमागो, नारा, हिरोशिमा, हिट्सुजियामा पार्क, ओसाका, किनोसाकी ओनसेन, नाओशिमा द्वीप, हिमेजी किला|

जापान घूमने का अनुमानित खर्चा | Japan Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)10000-11000 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर140000 – 150000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

3500 – 5000 रुपये /नाईट – बजट रूम

9000 – 12000 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा2000 – 2500 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन1500-1800 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

10. चिली | Chile (1 भारतीय रुपया = 11 Chilean Peso)

चिली के पहाड़

दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर बसे इस देश में आपको बहुत से आश्चर्यजनक दर्शनीय स्थलों की एक श्रृंखला मिल जाएगी और यह स्थान बैकपैकर्स के बीच बहुत मशहूर है |

चिली घूमने का सबसे अच्छा समय जून से अगस्त तक का है|

यहाँ पर आप एंडीज की ऊंची चोटियों और अंतहीन समुद्र तटों से लेकर हरे भरे जंगलों और प्राचीन ज्वालामुखियों को देख सकते हैं |

पिछले कुछ वर्षों में चिली की ख्याति प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के बीच काफी बढ़ गयी है क्योंकि यहाँ पर शानदार राष्ट्रीय उद्यान और संरक्षण क्षेत्र हैं जहाँ ढेर सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स होते हैं | 

चिली में घूमने के प्रमुख स्थान हैं टोरेस डेल पेन नेशनल पार्क, सैन पेड्रो डी अटाकामा, अटाकामा डेजर्ट, सैंटियागो, ईस्टर आइलैंड, चिली लेक डिस्ट्रिक्ट, लौका नेशनल पार्क, पुंटा एरेनास और इस्ला मैग्डेलेना, द वाइन वैलीज, पुमालिन पार्क|

चिली घूमने का अनुमानित खर्चा | Chile Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)7000-8500 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर100000 – 115000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

3500 – 4500 रुपये /नाईट – बजट रूम

8000 – 10000 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1800 – 2200 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन1000-1200 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

11. हंगरी | Hungary (1 भारतीय रुपया = 4.50 Hungarian Forint)

hungary budapest

हंगरी एक पूर्वी यूरोपीय देश है जो हर मोड़ पर इतिहास और परंपरा से ओत प्रोत है |

इस देश की राजधानी है मशहूर शहर बुडापेस्ट जिसकी  तुलना प्राग और पेरिस जैसे शहरों से की जाती है और यह देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है|

हंगरी के ग्रामीण इलाकों में आप यूरोप के कुछ सबसे खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं जिनमें  ऊंचे ऊंचे पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत झील, नदियाँ और हरी-भरी घाटियाँ शामिल हैं |

यह देश रोमनों, मंगोलों, ओटोमन्स, मग्यार, चेक और सोवियतों द्वारा शासित रहा है इसलिए यहाँ पर कई संस्कृतियों का प्रभाव साफ़ साफ़ देखा जा सकता है |

हंगरी घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और फिर सितंबर से नवंबर तक का है|

यहाँ घूमना थोड़ा महंगा है क्योंकि मेट्रो और बस टिकट की कीमत अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में थोड़ी अधिक है पर यहाँ रहना और खाना अपेक्षाकृत सस्ता है |

हंगरी में घूमने के प्रमुख स्थान हैं बुडापेस्ट, सजेंटेंड्रे, हॉर्टोबैगी, सिओफोक, एगर, एस्टेरगोम, डेब्रेसेन, लेक बलाटन, एगटेलेक, लिलाफुरेड, सोप्रोन, टोकज, होलोको, होलोको, हॉर्टोबैगी

हंगरी घूमने का अनुमानित खर्चा | Hungary Travel Cost

बजट बैकपैकर (सोलो ट्रैवलर)5000-6000 रुपये प्रति दिन
कपल (7 दिन) – हवाई खर्चे छोड़ कर80000 – 95000 रु
 

होटल का खर्चा (कपल)

2500 – 3000 रुपये /नाईट – बजट रूम

5500 – 6500 रुपये /नाईट – मिड/हाई रेंज

खाने का खर्चा1500 – 1800 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन
स्थानीय परिवहन900-1100 रुपये प्रतिव्यक्ति/दिन

और अंत में …

अगर आप सस्ते में विदेश यात्रा करना चाह रहे हैं तब ये जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है कि भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है?

इस लेख  के माध्यम से हमने आपको यही बताने की कोशिश की है कि भारतीय रुपया कौन कौन से टूरिस्ट डेस्टिनेशन में मजबूत है |

अब अगली बार जब भी बजट में विदेश यात्रा की सोचें तब अपने देश के रुपये से शिकायत न रखें और इन 11 देशों में जाकर अमीरी का एहसास करें |

हमें कमेंट कर के बताये कि ये लेख आपको कैसा लगा और आप सबसे पहले किस देश की यात्रा करना चाहेंगे |

शेयर करें!

2 thoughts on “बजट में घूमें ये 11 देश जहाँ भारतीय रुपया है महंगा [2023]”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top