विश्व पर्यटन दिवस क्या है और कब मनाया जाता है?

आपको विश्व पर्यटन दिवस यानि World Tourism Day के बारे में जरूर जानना चाहिए अगर आप यात्रा में रुचि रखते हैं |

दुनियां में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे घूमना फिरना अच्छा ना लगता हो।

देश-विदेश का भ्रमण करके लोग अपने देश के अलावा दूसरे देशों की संस्कृति और रहन-सहन को ठीक से जान पाते हैं।

यदि आप घुमक्कड़ प्रवृत्ति के हैं तो आपको विश्व पर्यटन दिवस के बारे में महत्वपूर्ण बातें पता होनी चाहिए जैसे कि विश्व पर्यटन दिवस क्या है, इसका महत्व, उद्देश्य, थीम इत्यादि।

अगर आप इस बारे में बिल्कुल भी नहीं जानते तो हमारे आज के इस लेख को पढ़ें क्योंकि हम आपको विश्व पर्यटन दिवस के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं।

विश्व पर्यटन दिवस क्या है | What is World Tourism Day?

ताजमहल, विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस को पूरी दुनिया में त्योहार के रूप में मनाया किया जाता है।

यह एक ऐसा दिन है जिस दिन वैश्विक पर्यटन (world tourism) को बढ़ावा देने के लिए बहुत से कार्य किए जाते हैं।

इस तरह से इसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने और आगे ले जाने का होता है।

लोगों का रुझान पर्यटन की तरफ ज्यादा से ज्यादा हो सके इसका प्रयास किया जाता है।

वर्ल्ड टूरिज्म डे केवल एक देश में ना मनाकर हर बार अलग-अलग देशों में मनाया जाता है और इस प्रकार से यह सुनिश्चित किया जाता है इसकी मेजबानी का अवसर हर देश को मिल सके।

वैसे इसमें कोई शक नहीं कि टूर एंड ट्रैवल दुनिया के हर व्यक्ति के लिए काफी महत्व रखते हैं क्योंकि अपनी बोरियत को दूर करने के लिए हर कोई घूमने फिरने को ही वैल्यू देता है।

इतना ही नहीं हर देश की जीडीपी पर्यटन पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है और यही कारण है कि यह दिन वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है | When World Tourism day is Celebrated (2022)

विश्व पर्यटन दिवस  प्रति वर्ष 27 सितंबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।

World Tourism Day (2022) : मंगलवार, 27 सितंबर

Theme : पर्यटन पर पुनर्विचार (Rethinking Tourism)

मेजबान (Host) – बाली, इंडोनेशिया

विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है | Why World Tourism day is Celebrated

इसमें कोई शक नहीं कि पर्यटन से रोजगार के अच्छे मौके मिलते हैं और दुनियां में ऐसे बहुत सारे देश हैं जिनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से टूरिज्म के ऊपर ही डिपेंड करती है।

यह सही है कि किसी देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उसे ऊपर ले जाने में पर्यटन काफी हद तक जिम्मेदार है।

तो इसी कारण से लोगों के बीच में पर्यटन की जागरूकता लाना जरूरी है जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिले।

यही कारण है कि दुनिया भर के टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

महत्व और उद्देश्य | Importance & Goals

विश्व पर्यटन दिवस को मनाने के पीछे एक बहुत ही महत्वपूर्ण उद्देश्य है, जिसके तहत संपूर्ण विश्व में पर्यटन के लिए लोगों में रुझान पैदा किया जाता है।

इस तरह से आम जनता को यात्रा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है।

सभी को टूरिज्म के फायदों के बारे में बताया जाता है और साथ ही साथ इस क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले रोजगार के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

इस तरह से वैश्विक रूप से यह दिन सभी देशों के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक मूल्यो को बढ़ाने के साथ-साथ संस्कृति व देश की विरासत का भी विकास करता है।

यह भी देखें:

विश्व पर्यटन दिवस की थीम | World Tourism day Theme

travel, world tourism day

जब भी हर साल जब विश्व पर्यटन दिवस आता है तो तब इसकी थीम अलग-अलग होती है ताकि सभी देशों के मुद्दों पर प्रकाश डालकर उनमें सुधार किया जा सके।

यहां हम पिछले वर्षों की कुछ महत्वपूर्ण थीम्स के नाम बता रहे हैं जो कि इस प्रकार से हैं –

  • पर्यटन और नौकरियां
  • पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण
  • विकास के लिए पर्यटन
  • सभी के लिए शिक्षा
  • एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा
  • संचार, सूचना और शिक्षा
  • विश्व व्यापार संगठन
  • खेल और पर्यटन
  • पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजा खोलता है
  • विविधता का उत्सव
  • पर्यटन संस्कृति से जोड़ता है
  • पर्यटन और जल
  • लाखों पर्यटक, लाखों अवसर
  • पर्यटन और ग्रामीण विकास
  • समावेशी विकास के लिए पर्यटन

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि हर साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम यानी कि विषय अलग अलग होता है।

इस बार 27 सितंबर 2022 को जब विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा तो उसका विषय Rethinking Tourism यानि पर्यटन पर पुनर्विचार होगा।

इस वर्ष पर्यटन पर दोबारा से विचार विमर्श किया जाएगा और उसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कोशिशे की जाएंगी।

इन सभी प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्यटन के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के मौके उपलब्ध हो सकें और साथ ही साथ लोग घूमने फिरने का भी उत्कृष्ट अनुभव ले सकें।

वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत कब हुई | When World Tourism Day is Started?

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की अगर बात की जाए तो 27 सितंबर 1970 में मेक्सिको में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ ऑफिशियल ट्रेवल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा एक मीटिंग रखी गई थी।

तब से ही वर्ल्ड टूरिज्म पर काफी फोकस किया गया और फिर इसके चलते 10 साल बाद यानी कि सन् 1980 में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था।

तब से ही हर साल यह दिन 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा मनाया जाने लगा।

इस तरह से इस विशेष दिन विश्व भर के देश एक दूसरे के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के काम करते हैं।

इसके अलावा विश्व पर्यटन दिवस पर दूसरे देशों की संस्कृति को जानने और समझने के साथ-साथ उसे समृद्ध बनाने के लिए प्रयास किए जाते हैं।

कौन सा देश विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी करेगा

हर साल अलग अलग देशों को मेजबानी का मौका दिया जाता है | 

सन 2021 में आइवरी कोस्ट तो वहीँ 2019 में भारत ने विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी की थी |

इस बार वर्ल्ड टूरिज्म डे – 2022 की मेजबानी का अवसर इंडोनेशिया को दिया गया है जो अपनी संस्कृति और प्रकृति की वजह से जाना जाता है।

पर्यटन के क्षेत्र में यह क्षेत्र एशिया के बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ने वाले तीन प्रमुख देशों में से एक है।

अब जब साल 2022 में बाली, इंडोनेशिया में विश्व पर्यटन दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्रालय पर है।

इसके लिए इंडोनेशियाई टूरिज्म डिपार्टमेंट ने अपनी सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी है जिससे कि यह दिवस बेहतरीन तरीके से मनाया जा सके।

इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए आइडिया

इसमें कोई शक नहीं कि वर्ल्ड टूरिज्म डे सभी लोगों और देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

ऐसे में इस दिन को यादगार बनाने के लिए हम आपको कुछ आईडियाज दे रहे हैं जोकि निम्नलिखित है –

  • अपने आसपास के लोगों को पर्यटन के बारे में जागरूक करें।
  • ट्रैवल व्लोग देखें 
  • अपना बेहतरीन यात्रावृतांत सोशल मीडिया पर शेयर करें 
  • अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पर्यटन से जुड़ी हुई जानकारी देने के साथ-साथ उनके साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनाएं।
  • जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें टूर एंड ट्रेवल के बारे में जानकारी दें और उन्हें बताएं कि किस तरह से वह इसके द्वारा रोजगार हासिल कर सकते हैं।
  • अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विश्व पर्यटन दिवस के बारे में सुंदर-सुंदर स्लोगन बनाकर पोस्ट डालें।
  • Responsible और Green Tourism को बढ़ावा देने का संकल्प करें |
  • अपने अगले ट्रिप की प्लानिंग करें 

भारत में पर्यटन का महत्व | National Tourism Day

Welcome to India ! [CINEMATIC TRAVEL FILM]

भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है जहां पर एक से बढ़कर एक सुंदर प्राकृतिक नजारे और पर्यटन स्थल हैं।

हमारे देश में लाखों करोड़ों लोगों की और आजीविका पर्यटन के द्वारा ही चलती है और यही वजह है कि हमारे देश में पर्यटन का महत्व अत्यधिक है।

साल भर देश विदेश से बहुत सारे पर्यटक हमारे देश में आते हैं जो कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं।

जिस प्रकार से विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है ठीक उसी तरह से हमारे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) सेलिब्रेट किया जाता है।

इसकी शुरुआत देश के आजाद होने के बाद सन् 1948 में हुई थी।

उस साल भारतीय पर्यटन को बढ़ाने के लिए एक यातायात समिति का गठन किया गया था और धीरे धीरे इस समिति के क्षेत्रीय कार्यालयों को बढ़ाया गया।

इस वर्ष 2022 में भी हमारे देश में नेशनल टूरिज्म डे मनाया गया जिसकी थीम आजादी का अमृत महोत्सव रखा गया है।

भारत को आजाद हुए पूरे 75 साल हो गए हैं जिसकी वजह से यह उत्सव 75 सप्ताह तक चलने वाला एक बेहद बड़ा उत्सव होगा।

भारतीय टूरिज्म ने इस दिवस को आंध्र प्रदेश में सेलिब्रेट किए जाने की घोषणा की है।

और अंत में..

विश्व पर्यटन दिवस के इस आलेख में हमने आपको उन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया जो इस ख़ास दिन को मनाने के पीछे हैं।

इसके साथ ही साथ हमने आपको भारत में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के बारे में भी जानकारी दी।

यह पूरी तरह से सच है कि किसी भी देश के लिए पर्यटन की काफी ज्यादा अहमियत होती है।

इसलिए जरूरी है कि दुनिया भर के सभी देश टूरिज्म को बढ़ावा दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की इसमें रूचि पैदा करने की कोशिश करें।

अगर आप एक सैलानी हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा।

यदि आपको यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

शेयर करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top