घर की सुरक्षा के लिए 5 बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरा [2023]

Last Updated on November 29, 2022 by अनुपम श्रीवास्तव

सीसीटीवी कैमरा (CCTV) जिसे क्लोज्ड सर्किट टेलीविज़न (closed circuit television) भी कहा जाता है एक प्रकार का वीडियो सर्विलांस कैमरा होता है |

यहाँ सर्विलांस का मतलब है  निगरानी करना और गतिविधियों पर नजर रखना जिस काम को एक सीसीटीवी कैमरा बखूबी निभाता है |

आप सभी ने इसे शॉपिंग माल्स, स्कूल, हवाई अड्डे, ऑफिस, बैंक इत्यादि सार्वजनिक जगहों लगा देखा ही होगा |

कुछ सालों पहले तक CCTV कैमरे केवल बड़े प्रतिष्ठानों तक ही सीमित थे पर बढती तकनीक और घटती कीमतों के कारण अब यह आम आदमी की पहुँच में हैं |

बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी कैमरा में से आजकल वायरलेस और मोबाइल कनेक्टिविटी (cctv camera for home with mobile connectivity) वाले मॉडल बहुत पसंद किये जा रहे हैं जिसे आप भी अपने घर में लगवा सकते हैं |

इस प्रकार के कैमरे आपके घर के अन्दर और बाहर की निगरानी करने के अलावा दुनिया के किसी कोने में लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं |

आज हम आपके लिए लाये हैं 5 सस्ते, फुल HD और घर के लिए बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरा जिसे लगवा कर आप भी अपने घर को सुरक्षित कर सकते हैं |

विषय-सूची छिपाएं

घर के लिए 5 बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरा की कीमत | Best Wireless CCTV Camera for Home with Mobile Connectivity [Price]

 D3D Smart CamMi 360°Srihome SH020TP-Link Smart CamVimtag Home Security
रेसोलुशन1080p1080p1296p1080p1080p
नाईट विज़न
मेमोरी128 GB64 GB128 GB128 GB128 GB
क्लाउड बैकअपXXX
मोशन ट्रैकिंग
व्यू एंगल360°360°360°360°120°
इंट्रूडर अलर्ट
प्लेबैक
टू वे ऑडियो
टाइपइंडोरइंडोरइंडोरइंडोरआउटडोर
वाटरप्रूफXXXX
वौइस् कमांड (AI)अलेक्साअलेक्साXअलेक्साअलेक्सा
अमेज़न परप्राइस देखें प्राइस देखेंप्राइस देखेंप्राइस देखेंप्राइस देखें

घर के लिए बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरा कैसे चुनें | How to Choose Best Wireless CCTV Camera for Home?

यदि आप अपने घर के लिए सबसे best cctv camera खरीदने की सोच रहें हैं तब आप इन बातों का ध्यान देना आवश्यक है:-

1. इंडोर या आउटडोर इंस्टालेशन

cctv camera 

वायरलेस सीसीटीवी कैमरा की कीमत पता करने से पहले आपको यह निश्चित करना होगा कि आप इसे अपने घर के अन्दर या फिर बाहर लगवाना चाहते हैं |

घर के बाहर और भीतर के लिए अलग अलग प्रकार के कैमरे होते हैं जिन्हें अलग अलग सुरक्षा दृष्टिकोण के हिसाब से लगाया जाता है |

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप अपने घर के बाहरी हिस्से की सुरक्षा चाहते हैं तब वेदर प्रूफ सीसीटीवी कैमरा लेना ही बेहतर है |

2. सीसीटीवी कैमरा का रेसोलुशन और वीडियो क्वालिटी

बाजार में ऐसे बहुत सारे सीसीटीवी कैमरे हैं जो सस्ते रेट में उपलब्ध हैं पर उनका रेसोलुशन अच्छा नहीं होता है |

ऐसे कैमरे 480 (640 x 480 पिक्सल) या 720p (1280 x 720 पिक्सल) में ही वीडियो रिकॉर्ड करते हैं जिन्हें प्ले करने पर क्वालिटी अच्छी नहीं आती है ख़ास कर रात की फुटेज में |

CCTV Camera का मुख्य उद्देश्य ही होता है किसी की पहचान करना और अगर वीडियो क्वालिटी ठीक नहीं है तब किसी की पहचान करना भी मुश्किल होगा |

इसलिए आपको बेस्ट सीसीटीवी कैमरा चुनते समय फुल HD यानि 1080p (1920 x 1080 पिक्सल) रेसोलुशन ही देखना है |

आजकल हाई रेसोलुशन 4K वीडियो वाले सीसीटीवी कैमरे भी बाज़ार में उपलब्ध हैं जिन्हें आप ले सकते हैं पर वह अपेक्षाकृत महंगे हैं |

3. सिक्यूरिटी कैमरा की मेमोरी

digital storage 

अधिकतर CCTV Camera 32 और 64 GB के मेमोरी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं जो ठीक ठाक हैं |

यदि आप अधिक से अधिक मेमोरी सपोर्ट के साथ क्लाउड बैकअप का भी आप्शन चुनते हैं तब आप लम्बे समय तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सेव कर सकते हैं |

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि क्लाउड का आप्शन केवल एक महीने के लिए फ्री दिया जाता है और बाद में आपको एक प्लान खरीदना पड़ता है | 

वैसे साधारण और घरेलू उपयोग के लिए बिना क्लाउड बैकअप और 64 या 128 GB मेमोरी सपोर्ट का चुनाव किया जा सकता है |

4. नाईट विज़न

वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Best CCTV camera खरीदने से पहले आपको देखना होगा कि उसमें नाईट विज़न है कि नहीं |

ऊपर दी गयी बेस्ट सीसीटीवी कैमरों की लिस्ट में सभी नाईट विज़न फीचर से लैस हैं |

यह बहुत ही आवश्यक फीचर है जिसमें आप रात के अँधेरे में भी साफ वीडियो देख कर अपने  घर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं |

नाइट विजन के लिए ये डिवाइस एलईडी लाइट्स या इंफ्रारेड या फिर दोनों का उपयोग करते हैं इससे सबकुछ दिख सके |

कई सीसीटीवी कैमरे में तो इंफ्रारेड के अलावा कलर पेलेट भी होता है जो अँधेरे में भी रंगीन वीडियो दिखाते हैं |

5. टू वे ऑडियो आप्शन

talking via cctv camera 

अगर बाहर रहते हुए आप केवल सुनना चाहते हैं कि आपके घर में क्या चल रहा है तब वन वे ऑडियो आप्शन वाला वायरलेस सीसीटीवी कैमरा चुनें |

अब मान लें कि आप बाहर रह कर भी अपने घर के लोगों से बात करना या उन्हें कुछ निर्देश देना चाहते हैं तब आपको टू वे ऑडियो आप्शन  का चुनाव करना चाहिए |

इस प्रकार के वायरलेस सीसीटीवी कैमरा  में एक माइक्रोफोन और स्पीकर दिया रहता है  जिसकी मदद से आप बोल-सुन सकते हैं और आगंतुकों, बच्चों या अपने पालतू जानवरों के साथ बात-चीत कर सकते हैं|

हमारे बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरा की लिस्ट में सभी में टू वे ऑडियो का आप्शन मौजूद है |

6. ऑटो ट्रैकिंग और मोशन डिटेक्शन 

यह सबसे ज़रूरी फीचर है जो आपको  वायरलेस सीसीटीवी कैमरा खरीदने से पहले देखना ही चाहिए |

अगर यह फीचर आपने इनेबल किया है तब छोटे से छोटे असामान्य मोशन (हिलना डुलना) का पता चलते ही रिकॉर्डिंग अपने आप शुरू हो जाएगी |

यही नहीं आपका सीसीटीवी कैमरा उस मोशन को ट्रैक करके आपके स्मार्टफोन पर लगातार पुश नोटिफिकेशन या इमेल भी भेजता रहेगा |

7. AI वौइस् कमांड 

ai in cctv camera

अगर आप एक ऐसा  वायरलेस सीसीटीवी कैमरा खरीदना चाहते हैं जो वाकई स्मार्ट हो तब आप को इस AI वाले फीचर को ध्यान में रखना चाहिए |

हमारे बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरा की लिस्ट में सभी अलेक्सा सपोर्ट के साथ ही आते हैं |

अलेक्सा इको की मदद से आप आपने सीसीटीवी कैमरे को निर्देश देकर उसे कण्ट्रोल भी कर सकते हैं |

जैसे आपने अपने कहा कि मुझे मेरे पालतू कुत्ते को दिखाओ कि वह कहाँ है तो वह फटाफट उसका लाइव प्रसारण आपको दिखा देगा |

5 बेहतरीन वायरलेस सीसीटीवी कैमरा | 5 Best CCTV Camera for Home with Mobile Connectivity

आइये जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन वायरलेस और मोबाइल कनेक्टिविटी से लैस सीसीटीवी कैमरा के बारे में जो आपके घर को सुरक्षित रख सकते हैं |

1. D3D स्मार्टकैम | D3D Smartcam 

D3D स्मार्टकैम वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Buy from Amazon

D3D स्मार्टकैम में वह सभी फीचर हैं जो एक बेहतरीन इंडोर वायरलेस सीसीटीवी कैमरा में होना चाहिए और इसलिए यह हमारी लिस्ट में सबसे टॉप पर है |

ख़ास फीचर 

  • 128gb क्लास 10 माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 
  • फेस डिटेक्शन 
  • साउंड डिटेक्शन 
  • अलेक्सा सपोर्ट 
  • स्मार्ट ट्रैकिंग 
  • नाईट विज़न 
  • टू वे ऑडियो 
  • 8X डिजिटल ज़ूम 
  • मोशन डिटेक्शन 
  • मल्टी यूजर सपोर्ट 
  • SOS साईरन 

क्यों लेना चाहिए (+)

  • शार्प वीडियो क्वालिटी कम रौशनी में भी 
  • फुल मोबाइल कण्ट्रोल 
  • क्लाउड बैकअप
  • शानदार कनेक्टिविटी और जिओ फाई डोंगल सपोर्ट
  • दाम सबकी पहुँच में 
  • आसान इंस्टालेशन और बढ़िया सपोर्ट 
  • बेहतरीन मोशन डिटेक्शन 
  • 2 साल की वारंटी के साथ 

क्यों नहीं लेना चाहिए (-)

  • केवल क्लाउड बॉक्स का स्टोरेज सपोर्ट 
  • छोटा चार्जिंग केबल 
  • चाइना एप्लीकेशन 

2. विटमैग होम सिक्यूरिटी | Vitmag Home Security

वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Buy from Amazon

यदि आप घर के बाहर की सुरक्षा के लिए एक वायरलेस सीसीटीवी कैमरा खरीदना चाहते हैं तब विटमैग होम सिक्यूरिटी खास आपके लिए ही है |

ख़ास फीचर 

  • 128gb क्लास 10 माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 
  • आउटडोर इंस्टालेशन 
  • फेस डिटेक्शन 
  • वाटरप्रूफ 
  • अलेक्सा सपोर्ट 
  • स्मार्ट ट्रैकिंग 
  • नाईट विज़न (32 फीट)
  • टू वे ऑडियो 
  • डिजिटल ज़ूम 
  • मोशन डिटेक्शन 
  • मल्टी यूजर सपोर्ट 
  • अलर्ट मेसेज 

क्यों लेना चाहिए (+)

  • शार्प वीडियो क्वालिटी  
  • फुल मोबाइल कण्ट्रोल 
  • क्लाउड बैकअप
  • वाइड एरिया कवरेज 
  • दाम सबकी पहुँच में 
  • आसान इंस्टालेशन और बढ़िया सपोर्ट 
  • एलईडी फ़्लैशलाइट 
  • कंप्रेस्ड वीडियो मतलब लम्बी रिकॉर्डिंग 
  • भारतीय ब्रांड 

क्यों नहीं लेना चाहिए (-)

  • केवल क्लाउड बॉक्स का स्टोरेज सपोर्ट 
  •  कई बार एप्प हैंग की समस्या 

3. टीपी लिंक स्मार्टकैम | TP-Link Smart Cam

वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Buy from Amazon

TP-Link Smart Cam एक इंडोर सीसीटीवी कैमरा है जो फीचर रिच होने के साथ साथ आपके बजट में भी है |

ख़ास फीचर 

  • 128gb क्लास 10 माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 
  • फेस डिटेक्शन
  • पैन और टिल्ट
  • अलेक्सा सपोर्ट 
  • स्मार्ट ट्रैकिंग 
  • नाईट विज़न (30 फीट)
  • टू वे ऑडियो 
  • मोशन डिटेक्शन 
  • मल्टी यूजर सपोर्ट 
  • अलर्ट मेसेज 
  • प्राइवेसी फीचर 

क्यों लेना चाहिए (+)

  • शार्प वीडियो क्वालिटी  
  • फुल मोबाइल कण्ट्रोल 
  • सेल्फ डायग्नोसिस 
  • रिकॉर्डिंग के लिए इन्टरनेट की ज़रुरत नहीं  
  • दाम सबकी पहुँच में 
  • आसान इंस्टालेशन  
  • वाइड कवरेज 
  • बढ़िया और रेस्पोंसिव एप्प 
  • प्राइवेट मोड में वीडियो बंद करने की सुविधा 
  • बढ़िया और तेज स्पीकर 
  • आवाज़ की रिकॉर्डिंग 

क्यों नहीं लेना चाहिए (-)

  • क्लाउड स्टोरेज नहीं 
  •  साधारण कस्टमर सपोर्ट
  • कभी कभी कनेक्टिविटी की परेशानी

4. Mi 360° वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Mi 360° वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Buy from Amazon

Mi 360° एक इंडोर सीसीटीवी कैमरा है जो HD वीडियो क्वालिटी और शानदार सिक्यूरिटी फीचर के साथ आता है |

ख़ास फीचर 

  • 64gb क्लास 10 माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 
  • फेस डिटेक्शन
  • पैन और टिल्ट
  • अलेक्सा सपोर्ट 
  • NAS स्टोरेज सपोर्ट 
  • स्मार्ट ट्रैकिंग 
  • नाईट विज़न 
  • टू वे ऑडियो 
  • मोशन डिटेक्शन 
  • मल्टी यूजर सपोर्ट 
  • मल्टी व्यू 
  • अलर्ट मेसेज 

क्यों लेना चाहिए (+)

  • शार्प वीडियो क्वालिटी  
  • फुल मोबाइल कण्ट्रोल 
  • उल्टा भी इंस्टाल कर सकते हैं (जैसे छत पर)
  • मल्टीटास्किंग सपोर्ट 
  • आसान इंस्टालेशन  
  • रिकॉर्डिंग के लिए इन्टरनेट की ज़रुरत नहीं  
  • विश्वशनीय ब्रांड 
  • बढ़िया और रेस्पोंसिव एप्प 
  • ऑटो रोटेशन 

क्यों नहीं लेना चाहिए (-)

  • क्लाउड स्टोरेज नहीं 
  •  केवल 64GB मेमोरी सपोर्ट 
  • बढ़िया वाई फाई बैंडविड्थ की आवश्यकता 
  • डेस्कटॉप से कण्ट्रोल नहीं 
  • 1 मिनट की रिकॉर्डिंग मतलब ढेरों फाइल्स 

 5. Srihome SH020 वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

Buy from Amazon

Srihome SH020 एक इंडोर सीसीटीवी कैमरा है जो 1296p अल्ट्रा HD वीडियो क्वालिटी और ढेरों फीचर के साथ आता है |

ख़ास फीचर 

  • 128gb क्लास 10 माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 
  • फेस डिटेक्शन
  • पैन और टिल्ट
  • 1296p अल्ट्रा HD वीडियो 
  • स्मार्ट ट्रैकिंग 
  • नाईट विज़न 
  • टू वे ऑडियो 
  • मोशन डिटेक्शन 
  • मल्टी यूजर सपोर्ट 
  • अलर्ट मेसेज 

क्यों लेना चाहिए (+)

  • शार्प वीडियो क्वालिटी  
  • फुल मोबाइल कण्ट्रोल 
  • सस्ता विकल्प 
  • मल्टीटास्किंग सपोर्ट 
  • आसान इंस्टालेशन  
  • रेस्पोंसिव एप्प 
  • बेहतरीन ट्रैकिंग 
  • ऑटो कनेक्टिविटी 

क्यों नहीं लेना चाहिए (-)

  • क्लाउड स्टोरेज नहीं 
  • अलेक्सा सपोर्ट नहीं
  • साधारण कस्टमर सर्विस 
  • एप्प से सीधे रिकार्डेड फाइल डाउनलोड नहीं 
  • प्रीसेट सेव करने का आप्शन नहीं

और अंत में…

इस पोस्ट में आप ने पाई 5 बेस्ट वायरलेस सीसीटीवी कैमरे की जानकारी और यह भी सीखा कि इसे खरीदने से पहले क्या क्या देखना होता है |

यहाँ पर हमने बेहतरीन इंडोर और आउटडोर सीसीटीवी कैमरों के बारे में बताया जो 2000 से 5000 रु के बीच हैं |

सभी फीचर और दाम को देखते हुए आप अपने घर की सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन वायरलेस सीसीटीवी कैमरा चुन सकते हैं |

हमें कमेंट कर बताएं कि यह खरीददारी गाइड आपको कैसी लगी और आप शॉपिंग सम्बंधित और क्या जानकारी चाहते हैं?

आने वाले पोस्ट को समय से पढने के लिए यात्राग्राफ़ी को सब्सक्राइब करें !

इस खरीददारी गाइड को अधिक से अधिक शेयर करें जिससे सभी लोग इसका लाभ ले सकें |

** Yatragraphy is a participant in the Amazon Services (India) Associates Program, an affiliate advertising program designed to provide a means for sites to earn advertising fees by advertising and linking to Amazon.in

** खरीददारी के लिए व्यक्त की गई राय लेखक के अपने अनुभव पर आधारित हैं|

Best CCTV Camera for Home [FAQs]

1. CCTV कैमरा का full form क्या है?

Closed Circuit Television

2. सीसीटीवी को closed circuit क्यों कहते हैं?

सीसीटीवी के प्रसारण को आमतौर पर एक या दो मॉनिटर/स्क्रीन पर ही देखा जाता है | इसलिए टीवी के प्रसारण के विपरीत इसे क्लोज्ड सर्किट कहते हैं |

3. सीसीटीवी कैमरे की कीमत (CCTV Camera Price) कितने से शुरू होती है ?

घर के लिए सीसीटीवी कैमरा की कीमत 1000 रु से लेकर 5500 तक जाती है |

4. क्या 2MP कैमरा सीसीटीवी के लिए अच्छा है?

2MP का सीसीटीवी कैमरा घर के अंदर/बाहर की सामान्य निगरानी के लिए पर्याप्त है |

5. वायर और वायरलेस सीसीटीवी कैमरा में से क्या बेहतर है?

अगर आपके घर पर बहुत अच्छा वाई फाई सिग्नल नहीं आ रहा है या फिर आपके घर का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है तब तो वायर वाला CCTV Camera ही ठीक रहेगा |वैसे भी वायरलेस सीसीटीवी कैमरा 100 मीटर की रेंज के लिए अच्छा है |

6. क्या पुराने स्मार्टफोन को वायरलेस सीसीटीवी कैमरा बना कर कनेक्ट कर सकते हैं?

जी हाँ | पुराने स्मार्टफोन को वायरलेस सीसीटीवी कैमरा बना सकते हैं और इसके लिए हमारा यह पोस्ट देखें |

7. क्या CCTV Camera की मदद से बात की जा सकती है?

जी हाँ |इसके लिए आपको टू वे ऑडियो आप्शन वाले सीसीटीवी कैमरा का चुनाव करना चाहिए |

8. क्या सीसीटीवी अंधेरे में काम करता है?

अधिकतर सीसीटीवी कैमरे रात के दौरान ब्हैंलैक एंड वाइट फुटेज रिकॉर्ड करते हैं क्योंकि इनमें एक मोनोक्रोम फ़िल्टर लगा होता है जिससे साफ़ वीडियो आ सके | इसके लिए आप अपने सीसीटीवी कैमरे में नाईट विज़न का फीचर जरूर देखें |

9. घर के लिए वायरलेस सीसीटीवी कैमरा के क्या जरूरी फीचर होने चाहिए?  

Best cctv camera for home के लिए जरूरी फीचर होने चाहिए – फुल HD रिकॉर्डिंग, नाईट विज़न, टू वे ऑडियो आप्शन, वायरलेस फीचर, ऑटो ट्रैकिंग, मोशन डिटेक्शन और वौइस कमांड |

10. सीसीटीवी का आविष्कार किसने किया?

सीसीटीवी का आविष्कार सन 1942 में जर्मन इंजीनियर वाल्टर ब्रूक (Walter Bruch) ने किया था |

शेयर करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top