Last Updated on September 1, 2026 by अनुपम श्रीवास्तव
एफपीएस (FPS) के बारे में तो आपने ज़रूर सुना होगा यदि आप स्मार्टफोन, DSLR या Mirrorless कैमरा से वीडियो शूट करते रहे हों |
कैमरे की video setting खोलते ही 24, 25, 30, 50, 60, 120 और कई बार 240 FPS तक के option दिखाई देते हैं।
अब यहाँ पर एक सवाल आना जायज़ है कि इनमें से आखिर चुनें क्या?
क्या सबसे बड़ा number यानी 120 FPS सबसे अच्छा होगा?
जी नहीं !
वीडियो के लिए सही FPS इस बात पर निर्भर करता है कि आप वास्तव में क्या shoot कर रहे हैं, movement कितनी है, light कैसी है और final video normal speed में दिखानी है या फिर slow motion में।
अगर आपको अभी केवल एक आसान starting point चाहिए तब सामान्य travel video या vlog के लिए 25/30 FPS, fast movement के लिए 50/60 FPS और slow motion के लिए 60/120 FPS से शुरुआत कर सकते हैं।
आप क्या शूट कर रहे हैं | अच्छा starting point |
सामान्य travel video या vlog | 25/30 FPS |
Cinematic या controlled shots | 24/25 FPS |
Walking, action या fast movement | 50/60 FPS |
Slow motion | 60/100/120 FPS या अधिक |
कम रोशनी | 24/25/30 FPS अधिक practical हो सकता है |
India में indoor lights के नीचे flicker | 1/50 या 1/100 shutter को ट्राई करें |
अब सवाल यह है कि आखिर इन numbers से फर्क क्या पड़ता है?
आइये उससे पहले FPS को ठीक से समझ लेते हैं।
वीडियो में FPS क्या होता है?

FPS का full form होता है Frames Per Second जिसे Frame Rate भी कहा जाता है |
बहुत ही सरल शब्दों में कहें तो किसी video के एक second में कितनी अलग-अलग तस्वीरें यानी frames मौजूद हैं, वही उसका frame rate होता है।
जैसे की 10 FPS का मतलब हुआ कि एक second में 10 frames और 20 FPS में हर second 20 frames record या फिर display हो रहे हैं।
सुनने में थोड़ा तकनीकी लगा हो तो आइये इसे और सरलता से समझते हैं |
देखिये बचपन में हम सबने रंग बिरंगी कॉमिक्स तो ज़रूर पढ़ी होंगी जिसके हर पन्ने पर तस्वीरें होती थीं |
यदि हम इसी कॉमिक्स के पन्नों को तेज़ी से पलटते जाएँ तो अंदर बनी हुई तस्वीरें चलती हुई सी लगेंगी या यूँ कहें एक एनिमेटेड फिल्म जैसी लगेंगी |
वीडियो में भी काफी हद तक यही होता है। यहाँ अलग-अलग तस्वीरें यानी frames इतनी तेजी से लगातार दिखाई जाती हैं कि हमें वे अलग तस्वीरों की जगह एक चलता हुआ scene दिखाई देती हैं।
अब मान लीजिए किसी video में एक second के भीतर 24 तस्वीरें हैं और दूसरी में 60 तो दूसरी वाली किसी video के movement को ज्यादा छोटे-छोटे समय के अंतराल पर capture करेगी।
इसका मतलब आपको movement ज्यादा smooth दिखाई दे सकती है, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि 60 FPS की quality 24 FPS से अपने-आप बेहतर हो गई।
यहाँ यही फर्क समझना सबसे जरूरी है।
ज्यादा FPS चुनते ही video slow motion नहीं हो जाती

देखिये Frame rate में सबसे अधिक confusion यहीं होता है।
मान लीजिए आपने किसी व्यक्ति को सड़क पर चलते हुए 60 FPS में record किया और वही video 60 FPS पर normal speed में play कर दी।
तो क्या वह व्यक्ति धीरे चलेगा?
नहीं। वह बिल्कुल सामान्य speed में ही चलेगा।
असली Slow motion तब बनता है जब high-FPS footage को कम frame rate पर चलाया जाता है।
एक example देखें।
आपने waterfall को 60 FPS में shoot किया और आपका editing project 30 FPS का है।
अगर आप 60 captured frames को 30 frames per second की speed से चलाएँगे तब एक second में record हुई footage को दिखाने के लिए दो second लगेंगे।
यानी आपको 2x slow motion या 50% playback speed मिलेगी। समझे आप!
इसी तरह 120 FPS footage को 30 FPS पर चलाने से 4x slow motion मिल सकता है।
Recording FPS | Final/Timeline FPS | Slow-motion speed |
50 FPS | 25 FPS | 50% speed / 2x slow |
60 FPS | 30 FPS | 50% speed / 2x slow |
60 FPS | 24 FPS | 40% speed / 2.5x slow |
120 FPS | 30 FPS | 25% speed / 4x slow |
120 FPS | 24 FPS | 20% speed / 5x slow |
इसे याद रखने की जरूरत भी नहीं है।
[YATRAGRAPHY TOOL — FPS & Slow Motion Calculator]
आप केवल Recording FPS और Timeline FPS डालें और calculator आपको बता देगा कि footage कितनी slow हो सकती है और editing software में playback speed कितनी रखनी होगी।
24 FPS पर वीडियो कब शूट करें?
24 FPS का नाम आते ही सबसे पहले “cinematic” शब्द याद आता है।
फिल्मों में 24 FPS लंबे समय से इस्तेमाल होता आया है, इसलिए इस frame rate पर मिलने वाला motion हमें cinema जैसा लगता है।
लेकिन केवल camera को 24 FPS पर set कर देने से ही video cinematic नहीं हो जाती।
अगर lighting खराब है, camera इधर-उधर हिल रहा है, framing गड़बड़ है या shutter speed जरूरत से बहुत तेज है तब 24 FPS भी आपकी video को नहीं बचा पाएगा।
24 FPS का उपयोग comparatively controlled shots में काफी अच्छा लगता है—जैसे कोई landscape, architecture, interview, static subject या ऐसा B-roll जिसमें camera movement बहुत तेज न हो।
अब मान लीजिए आप किसी खूबसूरत hill station पर खड़े हैं और सामने का पूरा landscape धीरे-धीरे pan करके दिखाना चाहते हैं।
तो 24 FPS पर यह बढ़िया दिख सकता है, बशर्ते pan बहुत तेज न हो।
अगर वही camera तेजी से दाएँ से बाएँ घुमा दिया जाये तब movement थोड़ी jerky या judder वाली लग सकती है।
इसलिए “24 FPS = cinematic” को कोई ऐसा formula न समझें जिसे हर video में लगाना ही है।
Cinematic look केवल FPS से नहीं बल्कि lighting, shutter speed, camera movement, lens, framing, color और editing इन सबके मेल से आता है।
25 FPS क्या है और इसे क्यों नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
पहले के PAL और NTSC वाले जमाने की चर्चा छोड़ भी दें तब भी आज के cameras और professional camera apps में 25 और 50 FPS के options मौजूद हैं।
इसलिए 25 FPS कोई ऐसी पुरानी setting नहीं है जिसका अब उपयोग ही नहीं होता।
India में इसका एक practical फायदा artificial lights के नीचे मिल सकता है क्योंकि हमारी power supply 50 Hz system पर काम करती है।
अब इसका मतलब यह नहीं कि camera का FPS बिजली की frequency के बराबर होना चाहिए।
यहाँ पर असल खेल shutter speed का है।
50 Hz lighting के नीचे 1/50 या 1/100 second shutter flicker कम करने के लिए अच्छे starting points हो सकते हैं।
25 FPS पर natural-motion वाली सामान्य shutter setting करीब 1/50 बैठती है और 50 FPS पर करीब 1/100।
बस इसीलिए 25/50 FPS का workflow कई indoor situations में सुविधाजनक हो जाता है।
मान लीजिए आप किसी hotel room, airport, railway station या indoor market में video shoot कर रहे हैं और screen पर हल्की dark lines चलती दिखाई दे रही हैं।
तो पहले आप shutter speed को 1/50 या 1/100 पर करके देखें।
अगर आपका पूरा project 25/50 FPS में है तब तो यह और भी आसान रहेगा।
लेकिन एक बात ध्यान रखें कि हर LED light सीधे mains frequency पर flicker नहीं करती।
कई LED drivers अपनी अलग frequency पर चलते हैं, इसलिए केवल 25 FPS चुनना flicker मिटने की guarantee नहीं है।
इसे सीधा Camera screen पर test करना ही सबसे अच्छा तरीका है।
फिर 25/50 FPS चुनें या 30/60 FPS?

अब आते हैं उस सवाल पर जो पहली नजर में जरूरत से ज्यादा confusing लगता है।
अगर India में 50 Hz है तो क्या हमें हमेशा 25 या 50 FPS पर ही video shoot करना चाहिए?
जी नहीं।
मान लीजिए आप दिन में खुले आसमान के नीचे Taj Mahal, किसी पहाड़ या beach का video shoot कर रहे हैं।
यहाँ artificial light का flicker है ही नहीं, इसलिए आप अपने पूरे workflow के हिसाब से 25, 30, 50 या 60 FPS में से कुछ भी चुन सकते हैं।
अगर आपने अपने camera, editing software और बाकी footage को पहले से 30/60 FPS workflow में रखा है तो बिना किसी कारण उसे बदलना जरूरी नहीं है।
अब दूसरी situation देखें।
आप किसी शादी के hall, hotel या indoor market में हैं जहाँ LED lights के नीचे banding दिखाई दे रही है।
ऐसे में 25 FPS के साथ 1/50 या 50 FPS के साथ 1/100 एक बहुत logical starting point बन जाता है।
यानी 25/50 बनाम 30/60 का फैसला केवल “कौन बेहतर है” वाला नहीं है।
यह आपके lighting environment और पूरे project के workflow से जुड़ा है।
एक और practical बात।
अगर आप 50 FPS footage को 25 FPS timeline पर slow करेंगे तो साफ 2x slow motion मिलेगी। इसी तरह 60 से 30 FPS भी सीधा 2x slow motion देता है।
इसलिए shooting शुरू करने से पहले final project के बारे में थोड़ा सोच लेना बाद की editing को काफी आसान बना देता है।
कोशिश करें कि एक ही project में बिना जरूरत कभी 25, कभी 30, फिर 50 और फिर 60 FPS पर random footage न लेते जाएँ।
Camera तो record कर लेगा, असली सिरदर्द बाद में editing table पर शुरू होगा।
30 FPS कब इस्तेमाल करें?
अगर मुझे किसी beginner को बिना ज्यादा तकनीकी उलझन के सामान्य video के लिए एक frame rate बताना हो तो 30 FPS एक बहुत ही practical starting point है।
Travel vlog, family video, talking-head, सामान्य YouTube video या रोजमर्रा के shots के लिए इसमें motion भी natural रहता है और 60 FPS के मुकाबले light और data की जरूरत भी कम रहती है।
24 FPS के मुकाबले इसमें एक second के अंदर अधिक frames होते हैं, इसलिए walking या सामान्य panning थोड़ा smoother महसूस हो सकता है।
जैसे मान लीजिए आप शाम को किसी market में walking vlog shoot कर रहे हैं।
आपको slow motion नहीं चाहिए, light भी बहुत ज्यादा नहीं है और camera लगातार move कर रहा है।
यहाँ केवल “60 FPS ज्यादा smooth है” सोचकर 60 FPS चुनना जरूरी नहीं।
30 FPS कई बार ज्यादा practical रहेगा क्योंकि shutter को करीब 1/60 पर रखा जा सकता है और camera को ज्यादा light मिल पाएगी।
यही वजह है कि normal video के लिए 30 FPS आज भी बहुत उपयोगी setting है।
Travel vlog के लिए 30 FPS या 60 FPS?
Travel के दौरान situation हर कुछ मिनट में बदल सकती है।
कभी आप camera के सामने खड़े होकर बात कर रहे हैं, कभी बाजार में चल रहे हैं, कभी moving vehicle से बाहर shoot कर रहे हैं और अगले ही shot में किसी waterfall को slow motion में दिखाने का मन हो सकता है।
ऐसी दशा में एक ही FPS हर clip के लिए सबसे अच्छा नहीं होगा।
अगर आप सामान्य vlog, monument, landscape या अपनी बात camera के सामने record कर रहे हैं तब 25/30 FPS काफी है।
लेकिन अगर आप किसी fast activity, running subject, children, wildlife movement या ऐसा B-roll shoot कर रहे हैं जिसे बाद में slow करना चाहते हैं तब 50/60 FPS काम आएगा।
अब मान लें अगर कोई बहुत तेज movement है जैसे पानी में छलांग, किसी bird का take-off या sports action—तब 100/120 FPS का उपयोग किया जा सकता है।
अगर आप mobile से travel video बनाते हैं तो मोबाइल से ट्रैवल वीडियो शूट करने वाली हमारी guide भी जरूर देखें। वहाँ framing, panning, stabilization, audio और video settings को practical तरीके से समझाया गया है।
पर यहाँ हम लोग एक गलतफहमी साफ कर लेते हैं।
60 FPS camera shake को खत्म नहीं करता है।
अगर आप hand-held shoot कर रहे हैं और हाथ हिल रहा है तो अधिक FPS कुछ movement को smoother दिखा सकता है, लेकिन वह stabilization का replacement नहीं है।
Camera या lens stabilization, electronic stabilization, सही holding technique, tripod या gimbal इनका काम अलग है।
60 FPS कब बेहतर है?
60 FPS तब काम आता है जब scene में movement ज्यादा हो या आपको बाद में footage slow करने की flexibility चाहिए।
Sports, dance, running, waterfall, moving vehicle, fast B-roll या बच्चों को खेलते हुए shoot करने जैसी situations में यह बहुत उपयोगी हो सकता है।
हर second में 60 frames capture होने के कारण fast movement में आपको ज्यादा detail मिलती है।
पर इसके साथ एक trade-off भी आता है जिसे camera companies अक्सर बड़े “4K 60 FPS” logo के पीछे नहीं लिखतीं।
वह है Light।
Natural-looking motion blur के लिए 30 FPS में shutter करीब 1/60 sec से शुरू किया जा सकता है जबकि 60 FPS में करीब 1/120 या practically 1/125 sec।
यानी बाकी settings समान हों तो 60 FPS पर हर frame के पास light लेने के लिए लगभग आधा समय होगा।
अब light कम पड़ेगी तो उसकी भरपाई कहीं न कहीं से करनी होगी।
इसके लिए या तो aperture खोलें, या ISO बढ़ाएँ या फिर सीधा scene में ही ज्यादा light दें।
इसलिए 60 FPS हमेशा 30 FPS से बेहतर नहीं है।
Low light में 30 FPS और 60 FPS में क्या चुनें?

मान लीजिए आप रात में किसी street market में हैं।
रोशनी पहले से कम है और आपको footage normal speed में ही दिखानी है।
ऐसे में केवल smoother motion के लिए 60 FPS लेना कई बार उल्टा नुकसान कर सकता है।
30 FPS पर अगर shutter करीब 1/60 है और 60 FPS पर 1/125, तो 60 FPS वाली setting को लगभग एक stop ज्यादा light की जरूरत पड़ सकती है।
Camera इसे ISO बढ़ाकर compensate करेगा तो noise बढ़ सकती है।
यही कारण है कि high frame rate daylight में शानदार दिख सकता है लेकिन रात या dim restaurant में उसकी footage उतनी साफ नहीं दिखाई देती।
अगर slow motion जरूरी नहीं है तो low light में 24/25/30 FPS अधिक practical हो सकते हैं।
यहीं ISO की भूमिका भी आती है। अगर ISO और noise को अलग से समझना है तो हमारा कैमरा ISO और Noise वाला guide पढ़ सकते हैं।
iPhone जैसे smartphones में Auto FPS/Auto Low Light FPS feature इसी problem को देखते हुए कम रोशनी में frame rate को घटा सकता है।
इसका मतलब यह नहीं कि Auto FPS को हमेशा on ही रखना है।
बस इतना समझ लें कि FPS केवल movement का फैसला नहीं है बल्कि उसका light से भी सीधा संबंध है।
120 FPS या 240 FPS कब काम आता है?
अब आप कहेंगे कि जब 60 FPS इतना अच्छा है तो camera में 120 और 240 FPS दिया ही क्यों है?
ये दिया है Slow motion के लिए।
मान लीजिए आप किसी waterfall का पानी सामान्य speed में दिखाना चाहते हैं। इसके लिए 25 या 30 FPS पर्याप्त हो सकता है।
लेकिन उसी पानी की हर बूंद को हवा में धीरे-धीरे गिरते हुए दिखाना है तो frame rate बढ़ाना पड़ेगा।
120 FPS footage को 30 FPS timeline में चलाने पर 4x slow motion मिल सकता है और 24 FPS में 5x तक।
240 FPS पर इससे भी अधिक slow किया जा सकता है।
पर high FPS की कीमत है—ज्यादा light, ज्यादा data और कई cameras में resolution या image-quality related limitations।
इसलिए पूरी trip को 120 FPS पर shoot करने का कोई खास फायदा नहीं।
Slow motion तभी use करें जहाँ scene उसकी मांग करता हो।
हर दूसरा shot slow motion होगा तो कुछ समय बाद उसका असर ही खत्म हो जायेगा।
FPS और Shutter Speed एक ही चीज हैं?

क्या आपको लगता है कि कैमरे की शटर स्पीड और वीडियो का FPS एक ही होता है ?
यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है कि shutter speed और frame rate बराबर नहीं होते हैं |
Frame rate बताता है कि एक second में कितने frames capture किए जा रहे हैं जबकि shutter speed यह बताती है कि हर एक frame के लिए sensor कितनी देर तक light record कर रहा है।
अगर Shutter Speed को detail में समझना चाहते हैं तब हमारा कैमरा में Shutter Speed क्या है वाला tutorial भी पढ़ें।
अब सवाल यह है कि दोनों का आपस में संबंध क्या है?
Video में natural-looking motion blur के लिए एक बहुत common starting point है जिसे 180-degree shutter guideline कहा जाता है।
सरल भाषा में—
आम तौर पर shutter speed को FPS से लगभग दोगुना रखें।
यानी:
Frame Rate | सामान्य starting shutter |
24 FPS | लगभग 1/48, practically 1/50 sec |
25 FPS | 1/50 sec |
30 FPS | 1/60 sec |
50 FPS | 1/100 sec |
60 FPS | लगभग 1/120, practically 1/125 sec |
120 FPS | लगभग 1/240, practically 1/250 sec |
अब आप पूछेंगे कि क्या हमें हमेशा इसी setting पर video shoot करनी है?
जी नहीं !
यह कोई fixed rule नहीं है।
अगर आप shutter speed तेज रखेंगे तो video के हर frame में movement ज्यादा साफ दिखाई देगा और blur कम होगा। लेकिन shutter speed जरूरत से ज्यादा तेज हो गई तो video का movement थोड़ा झटकेदार लग सकता है।
वहीं shutter speed धीमी रखने पर movement में blur ज्यादा दिखाई देगा।
इसलिए इस rule को बस एक अच्छी starting point मानें, ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार इसी पर shoot करें।
24 या 30 FPS में walking और panning jerky क्यों लग सकती है?

यह problem travel video में अक्सर ही दिखती है।
मान लीजिए आप किसी monument या landscape को दिखाने के लिए camera को धीरे-धीरे एक तरफ से दूसरी तरफ घुमा रहे हैं।
Shoot करते समय तो सब ठीक लगता है, लेकिन बाद में जब आप video देखते हैं तो background थोड़ा झटकों में चलता हुआ दिखाई देता है।
ऐसा कम FPS की वजह से हो सकता है, क्योंकि हर frame के बीच movement का gap थोड़ा ज्यादा होता है। अगर आप camera बहुत तेजी से pan करेंगे तो यह झटका और साफ दिखाई देगा।
दूसरी वजह बहुत तेज shutter speed भी हो सकती है।
जैसे 24 FPS पर अगर shutter speed 1/500 sec रखी है तो हर frame बहुत sharp होगा, लेकिन movement में natural blur कम हो जाएगा। इससे video थोड़ी choppy लग सकती है।
इसलिए FPS बदलने से पहले एक आसान काम करें कि camera को थोड़ा धीरे धीरे pan करें।
Travel video में यह छोटा सा बदलाव काफी फर्क डाल सकता है।
Camera को इतनी तेजी से न घुमाएँ कि viewer को scene समझने का मौका ही न मिले।
60 FPS footage को 24 FPS timeline में डालने पर क्या होगा?
यहाँ एक बात समझना जरूरी है कि 60 FPS footage को 24 FPS पर चलाने के दो अलग तरीके हो सकते हैं।
अगर आपको slow motion चाहिए तब 60 FPS में shoot की गई video को 24 FPS timeline पर लगभग 40% speed से चलाया जा सकता है।
इससे आपको करीब 2.5x slow motion मिलेगा और सभी frames इस्तेमाल हो जाएंगे।
लेकिन अगर आप उसी 60 FPS video को normal speed में ही दिखाना चाहते हैं तब मामला थोड़ा अलग है।
24 FPS timeline एक second में केवल 24 frames दिखाएगी, जबकि आपकी footage में 60 frames मौजूद हैं।
ऐसे में editing software कुछ frames को छोड़ सकता है या उन्हें आपस में मिलाकर दिखा सकता है।
इसी कारण कई बार movement थोड़ी अजीब या uneven लग सकती है।
इसलिए video shoot करने से पहले यह सोच लेना अच्छा रहता है कि आखिर आपकी final video 24, 25, 30 या 60 FPS में बनने वाली है या किसी और में।
Recording FPS, Timeline FPS और Export FPS में क्या फर्क है?

इन तीनों को एक ही समझ लेना editing में काफी परेशानी पैदा कर सकता है।
Recording FPS वह है जिस frame rate में camera ने footage capture की है।
Timeline FPS वह frame rate है जिस पर आपका editing project बनाया गया है।
और Export FPS वह frame rate है जिस पर final video file बन रही है।
मान लीजिए आपका पूरा travel video 30 FPS timeline पर edit हो रहा है लेकिन waterfall और कुछ action shots आपने 60 FPS में लिए हैं।
तो 60 FPS shots को आप 50% पर slow कर सकते हैं और final video 30 FPS में export कर सकते हैं।
इसके उलट अगर आपका पूरा project ही 60 FPS normal-speed look के लिए बनाया गया है तब timeline और export 60 FPS रखना logical होगा।
बस बिना जरूरत के आप recording, timeline और export FPS बदलते न रहें।
क्या ज्यादा FPS से video quality बेहतर होती है?
यह शायद frame rate को लेकर सबसे आम गलतफहमी है।
मान लीजिए एक video 30 FPS में shoot की गई है और दूसरी 60 FPS में।
अब 60 FPS वाली video में एक second के अंदर ज्यादा frames होंगे, इसलिए movement ज्यादा smooth दिखाई दे सकती है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसकी overall video quality अपने-आप बेहतर हो गई।
60 या 120 FPS चुनने से camera का sensor बेहतर नहीं हो जाता, न colours अपने-आप अच्छे हो जाते हैं और न ही low light में video साफ होने लगती है।
इसी तरह ज्यादा FPS रखने से shaky footage भी अपने-आप stable नहीं होती।
High FPS का असली फायदा तब मिलता है जब आपको fast movement को ज्यादा smooth दिखाना हो या बाद में footage को slow motion में चलाना हो।
एक और बात ध्यान रखें। कई cameras में 120 FPS जैसे high frame rate पर shoot करने के दौरान resolution कम हो सकता है, crop आ सकता है या कुछ video features सीमित हो सकते हैं।
इसलिए camera खरीदते समय सिर्फ यह मत देखिये कि वह 120 FPS shoot करता है या नहीं। उसके बाकी video features भी उतने ही जरूरी हैं।
क्या ज्यादा FPS से file size double हो जाती है?
ऐसा जरूरी नहीं है।
देखिये सुनने में calculation आसान लगता है कि अगर 30 की जगह 60 frames हैं तो file size double हो जाएगी पर video compression ऐसे सीधे काम नहीं करते।
Final file size पर resolution, codec, bitrate, bit depth, compression और camera की recording settings का भी असर पड़ता है।
हाँ, high frame rate video को अच्छी quality में record या deliver करने के लिए आम तौर पर अधिक data की जरूरत पड़ती है।
अब उसमें 4K resolution भी जोड़ दीजिए।
मान लें अगर हमारा वीडियो 4K हुआ तब तो पूछना ही क्या |
4K/60 या 4K/120 footage storage card, hard disk और editing computer तीनों पर ज्यादा load डाल सकती है।
अगर आप 4K, 8K जैसे resolution में ही उलझे हुए हैं तब हमारी 4K और 8K video resolution वाली guide भी देख सकते हैं।
YouTube पर video किस FPS में upload करें?
यहाँ चीजें काफी सीधी हैं।
YouTube की current recommendation है कि content को जहाँ तक संभव हो सके उसके native frame rate में encode और upload किया जाए।
यहाँ पर वह 24, 25, 30, 48, 50 और 60 FPS को common frame rates में रखता है।
तो इसका practical मतलब क्या हुआ?
देखिये अगर आपकी final timeline 30 FPS की है तो सिर्फ इसलिए export को 60 FPS न करें कि YouTube पर शायद quality और बेहतर हो जाएगी।
30 FPS footage में export के समय 60 real captured frames पैदा नहीं हो जाते।
इसी तरह अगर पूरा project 60 FPS में बनाया गया है तो उसे बिना जरूरत 30 में convert करने का भी कोई फायदा नहीं है।
Mixed-FPS project में final timeline के हिसाब से export करें और unnecessary frame-rate conversion से बचें।
YouTube high-frame-rate uploads के लिए standard frame rate के मुकाबले अधिक recommended bitrate भी देता है।
यानी high FPS distribution side पर भी ज्यादा data मांग सकता है।
Instagram, Reels और TikTok के लिए 30 या 60 FPS?
यहाँ कोई ऐसी एक universal line लिखना ठीक नहीं होगा कि “Instagram के लिए हमेशा 30 FPS” या “TikTok के लिए केवल 60 FPS इस्तेमाल करें”।
Apps अपनी processing बदल सकते हैं और device, account, codec या upload path के हिसाब से उनका behavior अलग हो सकता है।
अगर आपका पूरा project 30 FPS में है तो clean 30 FPS export करना ठीक है।
अगर आपने smooth 60 FPS project बनाया है और platform आपके upload को सही process कर रहा है तब 60 भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेकिन केवल social media पर डालने के नाम पर footage को 30 से 60 या 60 से 30 में बेवजह convert न करें।
जिस platform पर आपको video डालनी है वहाँ पहले एक छोटा सा test upload करके देख लें। इससे आपको साफ पता चल जाएगा कि video कैसी दिख रही है
तो… वीडियो के लिए सबसे अच्छा FPS कौन सा है?
मेरे हिसाब से ऐसा कोई फ्रेम रेट नहीं है जो बेहतर है क्योकि यह सब सीन और सब्जेक्ट पर ही निर्भर करता है |
यह पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है कि आप कब, क्या और कैसे दिखाना चाहते हैं |
अगर आप सामान्य video shoot कर रहे हैं और ज्यादा technical decision नहीं लेना चाहते तब 25/30 FPS से शुरुआत करें।
अगर movement तेज है या बाद में slow motion चाहिए तब 50/60 FPS लें।
बहुत ज्यादा slow motion के लिए 100/120 FPS या उससे ऊपर जा सकते हैं, बशर्ते आपके पास पर्याप्त light हो।
कम रोशनी में lower frame rate ज्यादा practical हो सकता है।
और अगर artificial lighting के नीचे flicker दिखाई दे रहा है तो पहले shutter speed देखें—India जैसे 50 Hz region में 1/50 और 1/100 अच्छे starting points हैं।
एक line में याद रखना हो तो बस इतना याद रखें—
FPS ज्यादा होने का मतलब यह नहीं कि video की quality अपने-आप बेहतर हो जाएगी। FPS बस यह तय करता है कि movement एक second में कितने frames में record और दिखाया जाएगा।
इसलिए camera में सबसे बड़ा number मत देखिये बल्कि पहले आप scene देखिये।
FPS से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या 60 FPS हमेशा 30 FPS से बेहतर होता है?
नहीं।
60 FPS movement को ज्यादा frames में capture करता है और slow motion के लिए flexibility देता है, लेकिन उसके लिए तेज shutter और कई बार ज्यादा light की जरूरत पड़ती है।
अगर आप normal-speed video कम रोशनी में shoot कर रहे हैं तब 30 FPS बेहतर practical choice हो सकता है।
इसलिए “60 बड़ा number है, तो बेहतर होगा” वाली सोच सही नहीं है।
Cinematic video के लिए क्या 24 FPS जरूरी है?
जरूरी नहीं।
24 FPS cinema से जुड़ा एक traditional frame rate है और उसका motion हमें फिल्मों जैसा परिचित लगता है, लेकिन cinematic look केवल frame rate से नहीं बनता है।
Lighting, shutter speed, camera movement, composition, lens और colour grading भी उतने ही जरूरी हैं।
आप 25 या 30 FPS पर भी बहुत खूबसूरत video बना सकते हैं।
India में 25 FPS ही इस्तेमाल करना चाहिए?
नहीं।
India में बिजली की frequency 50 Hz होती है। इसलिए अगर आप indoor LED या दूसरी artificial lights में video shoot कर रहे हैं और flicker या lines दिखाई दे रही हैं, तब 1/50 या 1/100 shutter speed एक अच्छा starting point हो सकता है।
25 FPS के साथ 1/50 और 50 FPS के साथ 1/100 आसानी से match हो जाता है, इसलिए ऐसी lighting में ये settings काम आ सकती हैं।
लेकिन अगर आप daylight में shoot कर रहे हैं या flicker की कोई problem नहीं है, तब 30 या 60 FPS भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
यानी सिर्फ India में हैं इसलिए 25 या 50 FPS ही लेना जरूरी नहीं है।
आप Scene, light और आपकी बाकी video settings को देखकर ही FPS चुनें।
क्या 30 FPS video को 60 FPS में export करने से quality बढ़ेगी?
नहीं।
अगर आपका video 30 FPS में shoot हुआ है तो उसमें एक second में केवल 30 असली frames ही मौजूद हैं। बाद में उसे 60 FPS में export करने से 30 नए असली frames पैदा नहीं हो जाते।
हाँ, कुछ editing software बीच के frames अपने हिसाब से बना सकते हैं, लेकिन वह असली 60 FPS में shoot की गई footage जैसा नहीं होगा।
इसलिए केवल upload करने के लिए 30 FPS video को 60 FPS में export करने की आम तौर पर जरूरत नहीं है।
Slow motion के लिए 60 FPS बेहतर है या 120 FPS?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको footage कितनी slow करनी है।
60 FPS से 30 FPS timeline पर clean 2x slow motion मिल सकती है।
120 FPS से उसी 30 FPS timeline पर 4x slow motion मिलेगी।
लेकिन 120 FPS को ज्यादा light चाहिए, इसलिए हर scene में उसे ही चुनना जरूरी नहीं है।
अगर आपको हल्का slow motion चाहिए तो आपके लिए 60 FPS ही काफी है।
क्या high FPS से camera shake कम हो जाता है?
ज्यादा FPS पर video थोड़ा smooth जरूर लग सकता है, लेकिन इससे camera का हिलना बंद नहीं होता।
अगर आप camera हाथ में लेकर shoot कर रहे हैं और हाथ हिल रहा है, तब stabilization, tripod, gimbal या camera को सही तरीके से पकड़ना अभी भी जरूरी है।
यानी केवल 60 FPS कर देने से shaky video अपने-आप ठीक नहीं होगी।
60 FPS low light में ज्यादा noisy क्यों हो सकता है?
Natural motion के लिए 60 FPS में shutter लगभग 1/120 या 1/125 sec रखा जाता है जबकि 30 FPS में करीब 1/60।
तेज shutter हर frame के लिए कम light लेता है।
Camera को exposure बनाए रखने के लिए ISO बढ़ाना पड़ सकता है और ISO बढ़ने पर noise ज्यादा दिखाई दे सकती है।
60 FPS footage को 30 FPS timeline पर कितनी speed रखें?
अगर आप सभी captured frames इस्तेमाल करके slow motion बनाना चाहते हैं तो playback speed 50% रखें।
इससे 2x slow motion मिलेगी।
यही calculation 120 FPS से 30 FPS के लिए 25% होगी।
YouTube के लिए 24, 30 या 60 FPS में से क्या चुनें?
जिस frame rate में आपका final project बनाया गया है, सामान्य तौर पर उसी में export और upload करें।
अगर final video 30 FPS है तो उसे सिर्फ YouTube के लिए 60 FPS में बदलने की जरूरत नहीं है।
YouTube native frame rate रखने और unnecessary resampling से बचने की सलाह देता है।
Video shoot करते समय FPS पहले चुनें या shutter speed?
पहले यह तय करें कि scene और final video के लिए FPS क्या चाहिए।
उसके बाद shutter speed चुनें।
Natural motion के लिए 180-degree guideline को starting point मान सकते हैं—जैसे 25 FPS पर 1/50, 30 FPS पर 1/60 और 60 FPS पर करीब 1/125।
लेकिन flicker, creative look या किसी खास scene के कारण shutter speed बदली भी जा सकती है।





Thanks! aapne bahut acche se samjhaya ki FPS kya hota hai. Mujhe phle pata hi nhi tha ki ye kya hota or mai koi bhi FPS par game khelta ya video banata, par ab mai ise apne hisab se set kar sakta hu…….
😊😊😊
धन्यवाद | ऐसे ही विजिट करते रहें |